Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, July 5
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Indigo Flight Cancellation LIVE | Indigo Crisis LIVE: इंडिगो के पायलट-केबिन क्रू सब नदारद, धड़ाधड़ कैंसल हो रहीं फ्लाइट्स, हर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान | Indigo Crisis LIVE Attention Indigo passengers flights cancelled delay rapidly today flight status passenger panic Delhi Hyderabad mumbai airport
Hindi News

Indigo Flight Cancellation LIVE | Indigo Crisis LIVE: इंडिगो के पायलट-केबिन क्रू सब नदारद, धड़ाधड़ कैंसल हो रहीं फ्लाइट्स, हर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान | Indigo Crisis LIVE Attention Indigo passengers flights cancelled delay rapidly today flight status passenger panic Delhi Hyderabad mumbai airport

HawkNewsBy HawkNewsDecember 4, 2025No Comments12 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

 Indigo Flight Cancellation LIVE: इंडिगो एयरलाइन इन दिनों अभूतपूर्व परिचालन संकट से जूझ रही है, जिसका सीधा असर देशभर के हजारों यात्रियों पर पड़ रहा है. पिछले 48 घंटों में 350 से ज़्यादा उड़ानें रद्द या बुरी तरह लेट हुई हैं. देश के कई प्रमुख एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और लखनऊ पर यात्री घंटों फंसे हुए हैं. लखनऊ एयरपोर्ट पर तो स्थिति इतनी बिगड़ गई कि यात्री एयरलाइन के खिलाफ नारेबाज़ी करने लगे. उनका आरोप है कि इंडिगो की ओर से देरी के कारणों या अनुमानित उड़ान समय को लेकर कोई स्पष्ट अपडेट नहीं दिया जा रहा. कई यात्रियों ने कहा कि रातभर इंतज़ार के बावजूद न भोजन मिला, न ही ठहरने की व्यवस्था.

संकट बढ़ने पर नागर विमानन मंत्री ने AAI, ATC, DGCA और इंडिगो अधिकारियों की हाई-लेवल मीटिंग तलब की. वहीं, इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने आंतरिक संदेश में स्वीकार किया कि एयरलाइन पिछले कुछ दिनों में अपने वादों पर खरी नहीं उतरी. उन्होंने बताया कि बड़े नेटवर्क और व्यापक संचालन के कारण छोटी-सी तकनीकी या स्टाफिंग गड़बड़ी भी बड़े व्यवधान में बदल जाती है. एल्बर्स ने कर्मचारियों से मिलकर काम करने की अपील की और कहा कि प्राथमिक लक्ष्य संचालन को सामान्य करना और समय की पाबंदी बहाल करना है. संकट कितना गहरा है, यह इसका भी संकेत है कि दो दिनों से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती ही जा रही है.

क्‍या है फ्लाइट डिले की असल वजह
इंडिगो की मौजूदा क्राइसिस की असल वजह नई फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) पॉलिसी को लेकर लापरवाह नजरिया है. डीजीसीए ने इस पॉलिसी को लेकर जनवरी 2025 में ही इंडिगो सहित सभी एयरलाइंस को जानकारी दे दी थी. साथ ही, यह बता दिया था कि एफडीटीएल का दूसरा फेज पहली नंबवर से लागू हो जाएगा. बावजूद इसके इंडिगो ने एफडीटीएल के नए प्रावधानों के अनुरूप अपना रोस्‍टर अपडेट नहीं‍ किया. सूत्रों की मानें तो इंडिगो आंतरिक तौर पर यह मान रही थी कि उसे पॉलिसी में कुछ एग्‍जम्‍शन मिल जाएंगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं, नतीजा अब सबके सामने है.

December 4, 202518:38 IST

लखनऊ एयरपोर्ट पर हंगामा: इंडिगो की देरी से यात्रियों का सब्र टूटा

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइटों की लगातार देरी ने यात्रियों का सब्र तोड़ दिया. सोमवार सुबह से ही दर्जनों यात्री अपनी उड़ानों का इंतजार करते हुए एयरपोर्ट पर फंसे रहे. कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि इंडिगो की ओर से देरी का कोई स्पष्ट कारण या समय-समय पर अपडेट नहीं दिया जा रहा, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. देर रात से कई फ्लाइटें लेट चल रही थीं, जिसके बाद यात्रियों ने एयरलाइन के खिलाफ नारेबाज़ी भी की. यात्रियों का कहना है कि बार-बार पूछने पर भी सिर्फ “वेट करें” कहा जा रहा है, जबकि उन्हें न भोजन, न ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई.

December 4, 202518:36 IST

इंडिगो संकट पर सीईओ का खुला पत्र: “वादे पर खरे नहीं उतरे, अब मिलकर हालात सामान्य करना होगा”

इंडिगो में लगातार बढ़ रहे परिचालन संकट के बीच एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कर्मचारियों को भेजे आंतरिक संदेश में स्वीकार किया कि कंपनी पिछले कुछ दिनों में अपने वादे पर खरी नहीं उतर पाई है. एल्बर्स ने माना कि इंडिगो के विशाल नेटवर्क और बड़े आकार के कारण छोटी सी गड़बड़ी भी तुरंत बड़े व्यवधान में बदल जाती है, जिसके चलते सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुईं और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर स्थिति को सामान्य करने की अपील की. सीईओ ने लिखा कि एयरलाइन का तत्काल लक्ष्य अगले कुछ दिनों में परिचालन को सामान्य करना और समय की पाबंदी को फिर से पटरी पर लाना है—हालांकि यह आसान काम नहीं होगा. फिर भी, उन्होंने भरोसा जताया कि टीमवर्क और सामूहिक प्रयास से इंडिगो एक बार फिर अपनी विश्वसनीयता साबित करेगी और संकट से बाहर निकल आएगी.

December 4, 202518:34 IST

48 घंटे में 350 फ्लाइट रद्द, और गहराता जा रहा इंडिगो संकट

पिछले 48 घंटों में इंडिगो गहरे संकट में दिखी क्योंकि एयरलाइन ने 350 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दीं. अचानक बदले क्रू रोस्टर नियम, पायलटों की कमी और संचालन में अव्यवस्था की वजह से देशभर के एयरपोर्ट्स पर अफरातफरी रही. हजारों यात्रियों को देरी, रद्दीकरण और लंबी कतारों का सामना करना पड़ा.

December 4, 202518:31 IST

इंडिगो संकट पर हाई-लेवल मीटिंग शुरू, नागर विमानन मंत्री ने AAI-DGCA संग तलब किए एयरलाइन अधिकारी

इंडिगो की लगातार उड़ान रद्द होने और देरी से उड़ान भरने की घटनाओं के बीच नागर विमानन मंत्री ने गुरुवार शाम एयरलाइन अधिकारियों के साथ अहम बैठक शुरू की. बैठक में इंडिगो के शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ AAI, ATC, DGCA और विमानन सचिव भी मौजूद हैं. सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय एयरलाइन की ऑपरेशनल तैयारियों, नए रोस्टर नियमों के लागू होने से पैदा हुए संकट और यात्रियों को हो रही असुविधाओं पर विस्तृत जवाब मांग रहा है. सरकार चाहती है कि इंडिगो जल्द से जल्द अपनी उड़ानों को सामान्य करे, वरना कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं.

December 4, 202514:19 IST

Indigo Flight Crisis & DGCA News LIVE: सफाई देने के लिए DGCA पहुंचे इंडिगो के टॉप ऑफिशियल्‍स

इंडिगो फ्लाइट्स के डिले और कैंसलेशन्‍स के चलते बीते दो दिनों से देश के तमाम एयरपोर्ट्स पर घमासान जारी है. वहीं, हालात काबू से बाहर जाता देख डीजीसीए भी हरकत में आ गया है. नतीजतन, डीजीसीए ने आज दोपहर दो बजे इंडिगो के टॉप ऑफिशियल्‍स को मीटिंग के लिए डीजीसीए मुख्‍यालय बुलाया था. डीजीसीए के बुलावे पर इंडिगो के तमाम टॉप ऑफिशियल्‍स डीजीसीए के दफ्तर पहुंच गए हैं. अब देखना यह है कि इस मीटिंग से पैंसजर्स को कितनी राहत मिलती है.

December 4, 202513:36 IST

Indigo Flight Cancellation and Passengers Protest LIVE: पुणे एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स का प्रोटेस्‍ट, दूसरी एयरलाइंस की फ्लाइट भी रुकीं

इंडिगो की फ्लाइट्स के कैंसलेशन्‍स की वजह से नाराज पैसेंजर्स का गुस्‍सा बाहर आने लगा है. ताजा मामला पुणे एयरपोर्ट से सामने आया है. पुणे एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसलेशन्‍स की वजह से नाराज पैसेंजर्स ने टर्मिनल में प्रोटेस्‍ट किया. पैसेंजर्स के इस प्रोटेस्‍ट की वजह से दूसरे एयरलाइंस की फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं.

December 4, 202513:23 IST

Indigo Flight Crisis & DGCA News LIVE: DGCA ने तलब किए इंडिगो के टॉप ऑफिशियल्‍स, दोपहर 2 बजे होगी म‍ीटिंग

इंडिगो फ्लाइट कैंसिल न्यूज लाइव: बीते दो दिनों से जारी क्राइसिस को देखते हुए डीजीसीए ने इंडिगो के टॉप ऑफिशियल्‍स को तलब किया है. डीजीसीए ने एयरलाइंस ऑफिशियल्‍स को नए एफडीटीएल पॉलिसी के तह की गई तैयारियों के पूरे खाके के साथ बुलाया है. साथ ही, उनसे मौजूदा क्राइसिस को खत्‍म करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछा गया है. वहीं, यात्रियों को भी अब डीजीसीए से ही उम्‍मीद बची है.

December 4, 202513:16 IST

IndiGo Flight Cancellations at Delhi Airport LIVE: इंडिगो कैंसलेशन की वजह से दिल्‍ली एयरपोर्ट पर लगातार खराब हो रहे हैं हालात

इंडिगो फ्लाइट कैंसिल न्यूज़ लाइव: इंडिगो की फ्लाइट कैंसलेशन की वजह से दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हालात तेजी से खराब हो रहे हैं. दिल्‍ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसलेशन का आंकड़ा अब 95 हो गया है, जिसकी वजह हजारों की संख्‍या में पैसेंजर परेशान हुए हैं. कैंसल होने वाली फ्लाइट्स में 48 डिपार्चर फ्लाइट्स हैं, जबकि 47 फ्लाइट्स दूसरे शहरों से दिल्‍ली एयरपोर्ट आने वाली हैं.

December 4, 202513:16 IST

IndiGo Flight Cancellations at Mumbai Airport LIVE: मुंबई एयरपोर्ट से कैंसल हुई करीब 85 फ्लाइट

इंडिगो फ्लाइट कैंसिल न्यूज़ लाइव: बीते दो दिन से जारी इंडिगो कैंसलेशन क्राइसिस सुधरने की बजाय बिगड़ती जा रही है. मुंबई एयरपोर्ट की बात करें तो अब तक मुंबई एयरपोर्ट से करीब 85 फ्लाइट्स कैंसल हो चुकी हैं. इन फ्लाइ्स में 44 डिपार्चर और 41 अराइवल फ्लाइट्स जारी है. एयरलाइंस के अनुसार, स्थिति सुधरने में 48 घंटे से अधिक का समय लग सकता है.

December 4, 202513:05 IST

IndiGo Flight Cancellations at Srinagar Airport LIVE: श्रीनगर एयरपोर्ट पर दिखा इंडिगो फ्लाइट कैंसलेशन का असर

इंडिगो फ्लाइट कैंसिल न्यूज़ लाइव: इंडिगो एयरलाइन को मुख्य रूप से क्रू की कमी के कारण फ्लाइट ऑपरेशन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका असर श्रीनगर एयरपोर्ट पर दिखा है. श्रीनगर एयरपोर्ट से इंडिगो की दो फ्लाइट्स को कैंसिल दिया गया है और तीन फ्लाइट अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से हैं. स्थिति सामान्‍य होने में 48 घंट से अधिक का समय लग सकता है.

December 4, 202512:27 IST

IndiGo Flight Bomb Threat LIVE: इंडिगो की हैदराबाद जा रही फ्लाइट को मिली धमकी, अहमदाबाद डाइवर्ट

इंडिगो की फ्लाइट को एक बार फिर बम की धमकी मिली है. इंडिगो की यह फ्लाइट मदीना से हैदराबाद आ रही थी. यह फ्लाइट अपना सफर पूरा करती, इससे पहले एयरलाइन कॉल सेंटर को फ्लाइट में बम से जुड़ा ईमेल मिला.इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी एजेंसीज को इस बाबत जानकारी दी गई. एहतियातन फ्लाइट को अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट कर दिया गया है. अहमदाबाद में फ्लाइट, उसमें मौजूद पैसेंजर और सामान की जांच की जाएगी.

December 4, 202512:07 IST

IndiGo Flight Cancellations LIVE: इंडिगो ने कैंसिल की 272 फ्लाइट्स, जानें किस एयरपोर्ट से हैं कितनी

इंडिगो फ्लाइट कैंसिल न्यूज़ लाइव: सिर्फ 4 नवंबर की बात करें तो दोपहर 12 बजे तक इंडिगो करीब 272 फ्लाइट कैंसिल कर चुकी है. इनमें सबसे ज्‍यादा मुंबई एयरपोर्ट से 85 फ्लाइट्स हैं. इसके अलावा, दिल्‍ली एयरपेार्ट से 50, हैदराबाद से 64 और बेंगलुरु से 73 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं. यह आंकला दोपहर 11 बजे तक का है. अभी पूरा दिन बाकी है, लिहाजा कैंसिलेशन्‍स का यह नंबर गुना बढ़ सकता है.

December 4, 202511:43 IST

IndiGo Flight Cancellations at Bengaluru Airport LIVE: बेंगलुरु एयरपोर्ट से कैसिंल हुई इंडिगो की 73 फ्लाइट्स

इंडिगो फ्लाइट कैंसिल न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी इंडिगो फ्लाइट्स के कैंसिलेशन का व्‍यापक असर देखा जा रहा है. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुबह से अ‍भी तक करीब 73 इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी है. इसमें एराइवल की 41 और डिपार्चर की 32 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं. उल्‍लेखनीय है कि बेंगलुरु की तरह दिल्‍ली से अब तक 33 और मुंबई से 85 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है.

December 4, 202511:27 IST

IndiGo Flight Cancellations at Mumbai Airport LIVE: मुंबई एयरपोर्ट पर कैंसिलेशन का आंकड़ा पहुंचा 85

इंडिगो फ्लाइट कैंसिल न्यूज़ लाइव: इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन का सबसे ज्‍यादा असर मुंबई एयरपोर्ट पर ही देखने को मिल रहा है. सुबह से अबतक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की करीब 85 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं. इनमें एराइवल की 41 और‍ डिपार्चर की 44 फ्लाइट शामिल हैं. वहीं, फ्लाइट कैंसिलेशन की सही समय पर जानकारी न मिलने की वजह से पैसेंजर्स खासे नाराज दिख रहे हैं.

 

December 4, 202511:16 IST

Indigo Flight Cancel News LIVE: दिल्‍ली एयरपोर्ट पर बढ़ी पैसेंजर्स की मुश्किलें, 33 फ्लाइट्स कैंसिल

इंडिगो फ्लाइट कैंसिल न्यूज़ लाइव: दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई यात्रा पर जाने वाले इंडिगो के मुसाफिरों की दिक्‍कतें लगातार बढ़ रही हैं. दिल्‍ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की करीब 33 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है. इन फ्लाइट्स में डोमेस्टिक के साथ इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शामिल है. संभावना जताई जा रही है कि दिल्‍ली एयरपोर्ट पर कैंसिलेशन का यह आंकड़ा बढ़ सकता है.

December 4, 202511:07 IST

Indigo Flight Crisis & On Time Performance News LIVE: इंडिगो के इतिहास का सबसे खबरा ऑन टाइम परफॉर्मेंस!

कल यानी 3 दिसंबर 2025 को इंडिगो का सबसे खराब ऑन टाइम परफॉर्मेंस (ओटीपी) रहा. अपने बेहतरीन ओटीपी के बदौलत देश की नंबर एयरलाइंस बनने वाली इंडिगो का बुधवार को ओटीपी सिर्फ 19.7 फीसदी रहा है. जबकि एयर इंडिया एक्‍सप्रेस का 69.9 फीसदी, एयर इंडिया का 66.8 फीसदी, एलाइंस एयर का 68 फीसदी, स्‍स्‍पाइस जेट का 68.7 फीसदी और अकासा का 67.5 फीसदी ओटीपी रहा है.

December 4, 202510:58 IST

Indigo Flight Baggage Delay Live: इंडिगो पैसेंजर्स को रुला रहा बैगज डिलीवरी में डिले

इंडिगो के कई पैसेंजर्स ऐसे भी हैं, जिनकी फ्लाइट कैंसिल नहीं हुई, देरी से ही सही अपने डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भर गई. लेकिन उनकी समस्‍या सहीं पर खत्‍म नहीं हुई. ड‍ेस्टिनेशन एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्‍हें पचा कि उनका बैगेज आया ही नहीं है. जिसके चलते, बैगेज के इंतजार में पैसेंजर्स को घंटों का समय एयरपोर्ट पर बिताना पड़ा. वहीं, कुछ पैसेंजर को बैगेज के बिना ही घर जाना पड़ा.

December 4, 202510:43 IST

Indigo Flight Crisis News LIVE: सिर्फ कैंसिलेशन तक सीमित नहीं है पैसेंजर्स की परेशानी

इंडिगो के पैसेंजर्स की परेशानी सिर्फ कैंसिलनेशन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि फ्लाइट डिले की वजह से भी पैसेंजर्स को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही, बात दिल्‍ली की हो या फिर मुंबई की, इंडिगो की शायद ही कोई ऐसी फ्लाइट हो जो जिसने आज अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरी हो. वहीं फ्लाइट डिले की जानकारी सही समय पर न मिलने की वजह से भी पैसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

December 4, 202510:32 IST

Indigo Flight Cancel News LIVE: दिल्ली एयरपोर्ट से कैंसिल हुईं इंडिगो की 30 फ्लाइट्स कैंसल्ड

इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन का व्‍यापक असर दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर भी दिख रहा है. सुबह दस बजे तक आईजीआई एयरपोर्ट से कैंसिल होने वाली फ्लाइट्स की संख्‍या करीब 30 हो गई है. कैंसिल हुई फ्लाइट्स में नागपुर, कोचीन कोलकाता, पुणे, मुंबई, वडोदरा, पटना और भोपाल एयरपोर्ट को जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं.

 

 

December 4, 202509:39 IST

Indigo Flight Cancel News LIVE: पैसेंजर ने इंडिगो को लगाई फटकार

 Indigo Flight Cancel News LIVE: इंडिगो एयरलाइन मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना करते हुए एक पैसेंजर ने एक्स पर लिखा, ‘इंडिगो लगातार लेट/कैंसल फ्लाइट्स से निराश कर रही है. मुंबई एयरपोर्ट के सीन. सिचुएशन को संभालने के लिए मौके पर एक भी टॉप-लेवल का रिप्रेजेंटेटिव नहीं था. शर्म आनी चाहिए, इंडिगो. लोगों ने तय किया है कि जब तक दूसरे पैसेंजर्स को कुछ क्लैरिटी नहीं मिल जाती, तब तक इंडिगो की कोई भी फ्लाइट टेक ऑफ नहीं होने देंगे.’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleStereotype तोड़ने वाले Maths Teacher | Viral Dance Sensation | Dancing Star
Next Article Swaraj Kaushal Death Reason: किस वजह से हुई सुषमा स्वराज के पति कौशल स्वराज का निधन? एम्स ले जाते ही टूटी सांस | Swaraj Kaushal Death Reason cremated sushma swaraj husband bansuri swaraj father news
HawkNews
  • Website

Related Posts

Weather Forecast Today: दिल्ली से बंगाल तक मौसम खराब, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट , क्या है UP का हाल? | Weather Forecast Today 5 July aaj ka mausam kaisa rahega Imd Rain Alert up Delhi ncr Maharashtra Bihar 20 states hindi

July 5, 2026

आ गया आकाश मिसाइल का खूंखार बड़ा भाई, S-400 जैसी ताकत वाला MRSAM दुश्‍मन का करेगा गेम ओवर

July 4, 2026

गोवा में हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद केजरीवाल बोले- राम मंदिर में कथित घोटाले के दोषियों को मिले सख्त सजा | Arvind Kejriwal Seeks Probe Into Alleged Ram Temple Donation Irregularities After Panaji Maruti Temple Visit

July 4, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,057)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Weather Forecast Today: दिल्ली से बंगाल तक मौसम खराब, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट , क्या है UP का हाल? | Weather Forecast Today 5 July aaj ka mausam kaisa rahega Imd Rain Alert up Delhi ncr Maharashtra Bihar 20 states hindi

July 5, 2026

आ गया आकाश मिसाइल का खूंखार बड़ा भाई, S-400 जैसी ताकत वाला MRSAM दुश्‍मन का करेगा गेम ओवर

July 4, 2026

गोवा में हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद केजरीवाल बोले- राम मंदिर में कथित घोटाले के दोषियों को मिले सख्त सजा | Arvind Kejriwal Seeks Probe Into Alleged Ram Temple Donation Irregularities After Panaji Maruti Temple Visit

July 4, 2026

भूखा-प्यासा और सांपों का खौफ… दो दिन कुएं में फंसा रहा शख्स, 'बचाओ-बचाओ' सुन देवदूत बने फायर फाइटर्स

July 4, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Weather Forecast Today: दिल्ली से बंगाल तक मौसम खराब, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट , क्या है UP का हाल? | Weather Forecast Today 5 July aaj ka mausam kaisa rahega Imd Rain Alert up Delhi ncr Maharashtra Bihar 20 states hindi

July 5, 2026

आ गया आकाश मिसाइल का खूंखार बड़ा भाई, S-400 जैसी ताकत वाला MRSAM दुश्‍मन का करेगा गेम ओवर

July 4, 2026

गोवा में हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद केजरीवाल बोले- राम मंदिर में कथित घोटाले के दोषियों को मिले सख्त सजा | Arvind Kejriwal Seeks Probe Into Alleged Ram Temple Donation Irregularities After Panaji Maruti Temple Visit

July 4, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.