Entertainment
oi-Love Gaur
Ranveer Allahbadia India’s Got Latent Case: माता-पिता पर भद्दा कमेंट करके फंसे मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया ( Ranveer Allahbadia) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रणवीर अल्लाहबादिया पर महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट, गुवाहाटी पुलिस और जयपुर पुलिस में मामले दर्ज हैं, लेकिन वह अब तक जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने रणवीर (Ranveer Allahbadia) को 24 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पुलिस से बचके भाग रहे Ranveer Allahbadia?
न्यूज एजेंसी एएनआई ने मुंबई और गुवाहाटी पुलिस के हवाले से बताया कि इंडियाज गॉट लेटेंट केस में रणवीर अल्लाहबादिया लगातार जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर है। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट और गुवाहाटी पुलिस ने रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।
कई राज्यों में FIR, Ranveer Allahbadia लापता!
पुलिस के अनुसार रणवीर ने अभी तक एजेंसियों से संपर्क नहीं किया है। महाराष्ट्र साइबर और गुवाहाटी पुलिस के अलावा जयपुर पुलिस ने भी रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन वह अभी तक उनसे भी संपर्क में नहीं आया है। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने रणवीर को 24 तारीख को अपने सामने पेश होने का आदेश दिया है।
India’s Got Latent Case | Ranveer Allahbadia is continuously out of contact with the investigation agencies. Maharashtra Cyber Department and Guwahati Police have filed an FIR against Ranveer, and the police are also investigating the matter, but Ranveer has not yet contacted…
— ANI (@ANI) February 17, 2025 “>
Ranveer Allahbadia को 24 फरवरी के लिए भेजा समन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुवाहाटी पुलिस और जयपुर पुलिस भी रणवीर के खिलाफ जांच कर रही हैं, लेकिन वह लगातार लापता बने हुए हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रणवीर 24 फरवरी को जांच एजेंसियों के सामने पेश होंगे या फिर मामला और उलझेगा?
जानिए क्या है पूरा विवाद?
रणवीर इन दिनों विवादों से घिरे हुए हैं। इसका कारण है उनकी माता-पिता पर की गई अश्लील टिप्पणी, जो कि उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) शो में की थी। शो में रणवीर ने कहा था किॉ, ‘क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या आप एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?’ रणवीर की इस विवादित टिप्पणी ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया और कई राज्यों में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
-

Kashi Tamil Sangamam: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती, काशी और तमिलनाडु के बीच ज्ञान साझा
-

शिवराज सिंह चौहान के परिवार की बहू रिद्धि जैन कौन हैं? बेटे कुणाल सिंह ने पा लिया ‘स्कूल वाला प्यार’
-

UP News: पाताल लोक से निकलेगा दौलत का सैलाब! इस जिले में छिपा है खजाना, अफसर पहुंचे और खुदाई शुरू
-

F-35 फाइटर जेट में हैं ढेर सारी खामियां, तो भारत को क्यों बेचना चाहता है अमेरिका? मौजूद हैं ये विकल्प
-

Donkey Route में Darien Gap क्या है, जो बन गया प्रवासियों की कब्रगाह, USA के रास्ते में क्यों टूट जाता दम?
-

पंजाब में अवैध प्रवासियों को लेकर राजनीति तेज, CM भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर किया हमला
-

UP Cabinet: भूपेंद्र चौधरी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, किनकी होगी छुट्टी, कौन लेगा शपथ?
-

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना का बॉयफ्रेंड कितना अमीर है? दोनों की नेटवर्थ में है जमीन-आसमान का अंतर
-

कितनी संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा? कौन से बिजनेस से होती है कमाई?
-

आज का मेष राशिफल, 16 फरवरी 2025, रविवार – आप धैर्य से काम लेंगे!
-

Delhi New CM: सीएम की रेस से बाहर हो गए प्रवेश वर्मा?, महिला विधायक समेत इन नामों को तरजीह
-

रोहित शर्मा बना देंगे ODI का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड? विराट कोहली उस कीर्तिमान को सपने में भी नहीं तोड़ पाएंगे
-

‘एक्टर ने धमकी देकर उतरवाए थे कपड़े’, सालों बाद एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द
-

Who is Rekha Gupta: अब अचानक Delhi CM बनने की दौड़ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता कौन हैं? सीएम बन सकने की वजह
-

Indore News: करोड़ों की लागत से होगा सड़क निर्माण, इन कॉलोनियों की राह होगी आसान

