Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, July 24
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Indian Railway Recruitment: रेलवे की 92,116 नौकरियों के लिए 3.58 करोड़ ने दी परीक्षा, एक पद पर 3,400 दावेदार!
Hindi News

Indian Railway Recruitment: रेलवे की 92,116 नौकरियों के लिए 3.58 करोड़ ने दी परीक्षा, एक पद पर 3,400 दावेदार!

HawkNewsBy HawkNewsJuly 24, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Indian Railway Recruitment: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. लोकसभा में पेश किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले करीब ढाई साल में रेलवे ने 54 हजार से ज्यादा नई नियुक्तियां की हैं. इसके साथ ही 2024 में शुरू किए गए वार्षिक भर्ती कैलेंडर (Annual Recruitment Calendar)का असर भी अब दिखाई देने लगा है. सरकार का कहना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया पहले के मुकाबले अधिक नियमित और तेज हुई है हालांकि दूसरी ओर रेलवे की नौकरी पाने की चुनौती भी लगातार बढ़ती जा रही है. कई भर्तियों में एक पद के लिए सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई है.

2014 के बाद रेलवे में कितनी भर्तियां हुईं?

रेल मंत्रालय ने 22 जुलाई 2026 को लोकसभा में जानकारी दी कि 1 अप्रैल 2014 से 30 जून 2026 तक भारतीय रेलवे में 5.56 लाख लोगों की नियुक्ति की जा चुकी है. यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ा है.दरअसल अप्रैल 2025 में सरकार ने संसद को बताया था कि 2014-15 से 2023-24 तक रेलवे में 5.02 लाख लोगों की भर्ती हुई थी. अब नए आंकड़ों के अनुसार सिर्फ करीब ढाई साल की अवधि में ही रेलवे ने करीब 54 हजार अतिरिक्त नियुक्तियां कर ली हैं.वहीं तुलना के लिए सरकार ने यह भी बताया कि 2004-05 से 2013-14 के बीच रेलवे में कुल 4.11 लाख भर्तियां हुई थीं. यह आंकड़ा पहले की तरह ही बना हुआ है.

वार्षिक भर्ती कैलेंडर से कैसे बदली व्यवस्था?

रेल मंत्रालय का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को नियमित बनाने के लिए वर्ष 2024 में ग्रुप-सी भर्ती के लिए सालाना भर्ती कैलेंडर (Annual Recruitment Calendar)शुरू किया गया. इसका उद्देश्य यह था कि उम्मीदवारों को भर्ती का इंतजार लंबे समय तक न करना पड़े परीक्षाओं की तारीख पहले से तय हो और चयन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके.इसी नई व्यवस्था के तहत 2024, 2025 और 2026 के दौरान कुल 1,61,889 गैर-राजपत्रित (Non-Gazetted)पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई.

2024 में निकली सबसे बड़ी भर्ती

रेलवे ने 2024 में सबसे बड़े स्तर पर भर्ती अभियान चलाया. इस दौरान 10 Centralised Employment Notifications (CEN) जारी किए गए जिनके माध्यम से 92,116 पदों पर भर्ती निकाली गई.इन पदों में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), टेक्नीशियन, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिकल स्टाफ, ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन और लेवल-1 के कई अन्य पद शामिल थे.रेल मंत्रालय के अनुसार इन सभी भर्तियों के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पूरी की जा चुकी है.

एक साल में 3.58 करोड़ युवाओं ने दी परीक्षा

रेलवे की नौकरियों का आकर्षण कितना बड़ा है इसका अंदाजा उम्मीदवारों की संख्या से लगाया जा सकता है.साल 2024 में 92,116 रिक्तियों के लिए 3.58 करोड़ उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. इसका मतलब है कि औसतन हर एक पद के लिए लगभग 389 उम्मीदवार मैदान में थे.सिर्फ लेवल-1 श्रेणी की भर्ती परीक्षा में ही 1.08 करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया.

RPF SI भर्ती में सबसे ज्यादा मुकाबला

2024 की भर्ती में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सब-इंस्पेक्टर पद के लिए देखने को मिली.इन पदों की संख्या केवल 452 थी जबकि परीक्षा में 15.35 लाख उम्मीदवार शामिल हुए यानी एक पद के लिए लगभग 3,400 उम्मीदवार थे.इसी तरह NTPC Undergraduate भर्ती में भी एक सीट के लिए औसतन 1,837 उम्मीदवार मैदान में थे.

2025 में भी नहीं घटा

रेल मंत्रालय के मुताबिक, 2025 में भी रेलवे भर्ती के प्रति युवाओं का उत्साह बना रहा.जिन 29,775 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा पूरी हो चुकी है उनमें 90.96 लाख उम्मीदवार शामिल हुए यानी औसतन हर एक पद के लिए 306 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी.

सेक्शन कंट्रोलर भर्ती में भी हजारों दावेदार

2025 में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा सेलेक्‍शन कंट्रोलर (Section Controller)पदों पर देखने को मिली.इन पदों की संख्या केवल 368 थी जबकि 4.33 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी.इसका मतलब है कि एक पद के लिए करीब 1,179 उम्मीदवार मुकाबले में थे.

2026 में किन पदों पर भर्ती चल रही है?

रेल मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक तीन नई भर्ती अधिसूचनाएं (CEN)जारी की जा चुकी हैं.इनके तहत कुल 17,803 पदों पर भर्ती की जा रही है.इनमें 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) 6,557 टेक्नीशियन और 119 सेक्शन कंट्रोलर के पद शामिल हैं चूंकि इन भर्तियों के नोटिफिकेशन मार्च से जून 2026 के बीच जारी हुए हैं इसलिए अभी इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध नहीं है.

3,300 से ज्यादा उम्मीदवारों का चयन भी पूरा

रेल मंत्रालय के अनुसार 2026-27 में 30 जून 2026 तक 3,300 से अधिक उम्मीदवारों का चयन अंतिम रूप से किया जा चुका है.इनमें टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिकल स्टाफ, मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी और असिस्टेंट लोको पायलट जैसे पद शामिल हैं.मंत्रालय का कहना है कि इनमें बड़ी संख्या सुरक्षा से जुड़े पदों की है.

आरक्षण व्यवस्था पहले जैसी ही रहेगी

सरकार ने संसद में स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को पहले की तरह सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ मिलता रहेगा हालांकि इस बार श्रेणीवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया.

क्या कॉन्ट्रैक्ट भर्ती स्थायी नौकरी की जगह ले रही है?

रेल मंत्रालय ने इस सवाल पर भी स्थिति साफ की है। सरकार का कहना है कि संविदा (Contract) पर नियुक्तियां केवल अस्थायी व्यवस्था होती हैं ताकि रेलवे का कामकाज प्रभावित न हो. जैसे ही नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी होती है.स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी जाती है इसलिए संविदा भर्ती को स्थायी नौकरियों का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए.

पेपर लीक को लेकर सरकार का बड़ा दावा

रेल मंत्रालय ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी अपनी बात रखी. सरकार ने कहा कि करोड़ों उम्मीदवारों के साथ 100 से अधिक शहरों और 15 भाषाओं में इतनी बड़ी भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने के बावजूद पूरे भर्ती चक्र में पेपर लीक या इसी तरह की किसी बड़ी गड़बड़ी का कोई मामला सामने नहीं आया है.

क्या कहते हैं ये आंकड़े?

लोकसभा में पेश आंकड़े बताते हैं कि रेलवे ने पिछले कुछ वर्षों में भर्ती की रफ्तार तेज की है. वार्षिक भर्ती कैलेंडर लागू होने के बाद नियमित रूप से नई भर्तियां निकाली जा रही हैं और हजारों युवाओं को नौकरी भी मिल रही है लेकिन दूसरी तरफ प्रतियोगिता भी लगातार बढ़ रही है. कई पदों पर एक सीट के लिए सैकड़ों से लेकर हजारों उम्मीदवार मैदान में उतर रहे हैं. ऐसे में रेलवे की नौकरी हासिल करने के लिए अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत तैयारी, सही रणनीति और लगातार अभ्यास की जरूरत होगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article10 साल जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना, 3 महीने में फैसला, पेपर लीक पर मोदी सरकार ला रही सख्त कानून, कैबिनेट से मंजूरी | Paper Leak Bill 2026 new Law act 10-Year Jail, Rs 10 Crore Fine Action Within 3 Months
Next Article मध्यप्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों के लिए सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा, फीस में एक-तिहाई तक कमी | मध्य प्रदेश नीट मेरिट सीटें और शुल्क में कमी 2026
HawkNews
  • Website

Related Posts

dragon fruit monsoon care fungus prevention harvesting tips dragon fruit cultivation care in rain

July 24, 2026

मध्यप्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों के लिए सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा, फीस में एक-तिहाई तक कमी | मध्य प्रदेश नीट मेरिट सीटें और शुल्क में कमी 2026

July 24, 2026

10 साल जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना, 3 महीने में फैसला, पेपर लीक पर मोदी सरकार ला रही सख्त कानून, कैबिनेट से मंजूरी | Paper Leak Bill 2026 new Law act 10-Year Jail, Rs 10 Crore Fine Action Within 3 Months

July 24, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,514)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

dragon fruit monsoon care fungus prevention harvesting tips dragon fruit cultivation care in rain

July 24, 2026

मध्यप्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों के लिए सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा, फीस में एक-तिहाई तक कमी | मध्य प्रदेश नीट मेरिट सीटें और शुल्क में कमी 2026

July 24, 2026

Indian Railway Recruitment: रेलवे की 92,116 नौकरियों के लिए 3.58 करोड़ ने दी परीक्षा, एक पद पर 3,400 दावेदार!

July 24, 2026

10 साल जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना, 3 महीने में फैसला, पेपर लीक पर मोदी सरकार ला रही सख्त कानून, कैबिनेट से मंजूरी | Paper Leak Bill 2026 new Law act 10-Year Jail, Rs 10 Crore Fine Action Within 3 Months

July 24, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

dragon fruit monsoon care fungus prevention harvesting tips dragon fruit cultivation care in rain

July 24, 2026

मध्यप्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों के लिए सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा, फीस में एक-तिहाई तक कमी | मध्य प्रदेश नीट मेरिट सीटें और शुल्क में कमी 2026

July 24, 2026

Indian Railway Recruitment: रेलवे की 92,116 नौकरियों के लिए 3.58 करोड़ ने दी परीक्षा, एक पद पर 3,400 दावेदार!

July 24, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.