Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, June 30
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » india us tade deal | us tariff on india | Impact of US trade deal on Indian share market :बेस्‍ट डील: सिर्फ 18% टैर‍िफ, अमेर‍िका-यूरोप का पूरा मार्केट, भारत के दोनों हाथों में लड्डू
Hindi News

india us tade deal | us tariff on india | Impact of US trade deal on Indian share market :बेस्‍ट डील: सिर्फ 18% टैर‍िफ, अमेर‍िका-यूरोप का पूरा मार्केट, भारत के दोनों हाथों में लड्डू

HawkNewsBy HawkNewsFebruary 2, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

US Tariff On India : टैर‍िफ की जंग में आख‍िर भारत की जीत हुई. एक तरफ अटलांटिक महासागर के उस पार बैठे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ युद्ध और दूसरी तरफ यूरोपीय संघ (EU) की पेचीदा शर्तें… इन दोनों के बीच पिसने के बजाय भारत ने वह हासिल कर लिया है, जो किसी भी देश के लिए एक सपना होता है. भारत ने एक साथ दो मोर्चों पर जीत हासिल की है. पहला, यूरोपीय यून‍ियन (EU) के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट फाइनल करके 27 देशों का विशाल बाजार अपनी मुट्ठी में कर लिया. दूसरा, अमेरिका के साथ 50% के जानलेवा टैरिफ को घटाकर 18% पर लाकर अपने निर्यातकों को बड़ी राहत दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइलेंट ड‍िप्‍लोमेसी और रणनीतिक धैर्य ने बाजी पलट दी है.

राजनीति में कहा जाता है कि कभी-कभी आपका प्रतिद्वंद्वी ही आपकी सबसे बड़ी मदद कर देता है. भारत के केस में डोनाल्ड ट्रंप ने यही भूमिका निभाई. जब ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाने की धमकी दी और उसे लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया, तो पूरी दुनिया को लगा कि भारत का निर्यात बाजार डूब जाएगा. लेकिन इसी डर ने यूरोपीय संघ (EU) को भारत के करीब ला दिया. यूरोप को डर था कि अगर अमेरिका ने भारत के लिए दरवाजे बंद किए, तो भारत पूरी तरह से एशियाई बाजारों या अन्य विकल्पों की ओर मुड़ जाएगा. चीन से पहले ही यूरोप चिढ़ा हुआ है. ऐसे में, भारत को अपने पाले में रखने के लिए EU ने वर्षों से लटके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को तेजी से फाइनल किया.

फ‍िर ट्रंप का यू-टर्न
जैसे ही भारत और यूरोप की डील पक्की हुई, अमेरिका को लगा कि वह भारत जैसा बड़ा बाजार और रणनीतिक साझेदार खो सकता है. नतीजा ट्रंप ने ट्रुथ प्रशासन ऐलान कर द‍िया कि टैरिफ 50% नहीं, बल्कि अब सिर्फ 18% होगा. इसे कहते हैं ‘सांप भी मर गया और लाठी भी नहीं टूटी’.

18% का गणित: भारत को क्या मिला?

2 फरवरी को हुए समझौते के बाद भारतीय वाणिज्य मंत्रालय और निर्यातकों ने राहत की सांस ली है. आंकड़ों की बात करें तो यह डील भारत के लिए संजीवनी से कम नहीं है.

4 लाख करोड़ के एक्‍सपोर्ट को जीवनदान
वाणिज्य मंत्रालय के अगस्त 2025 के आकलन के अनुसार, भारत का लगभग 48.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 4 लाख करोड़ रुपये का एक्‍स्‍पोर्ट अमेरिका के 50% वाले टैरिफ की जद में था. अब यह घटकर 18% हो गया है. इसका सीधा फायदा उन सेक्टरों को होगा जो सबसे ज्यादा रोजगार देते हैं:

टेक्सटाइल और गारमेंट्स
भारत का कपड़ा उद्योग, जो बांग्लादेश और वियतनाम से कड़ी टक्कर झेल रहा था, उसके लिए 50% टैरिफ ‘मौत का फरमान’ था. 18% टैरिफ और यूरोप के खुले बाजार के साथ अब तिरुपुर, लुधियाना और सूरत की फैक्ट्रियों में फिर से रौनक लौटेगी. लगभग 11 बिलियन डॉलर का निर्यात अब सुरक्षित है.

जेम्स एंड ज्वैलरी
सूरत और मुंबई के हीरा कारोबारियों के लिए यह सबसे बड़ी खबर है. 10 बिलियन डॉलर के इस व्यापार पर कम टैरिफ का मतलब है कि अमेरिकी बाजार में भारतीय आभूषण अपनी चमक बनाए रखेंगे.

केमिकल और लेदर
4.2 बिलियन डॉलर के ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिकल और 1 बिलियन डॉलर का लेदर निर्यात अब प्रतिस्पर्धी बना रहेगा. कानपुर और आगरा के चमड़ा उद्योग के लिए यह बड़ी राहत है.

पीएम मोदी की साइलेंट ड‍िप्‍लोमेसी

  1. पिछले कुछ महीनों में जब ट्रंप लगातार भारत को ‘टैरिफ किंग’ कह रहे थे और धमकियां दे रहे थे, तब पीएम मोदी और भारतीय विदेश मंत्रालय ने कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी. न कोई जवाबी बयानबाजी, न ही कोई सार्वजनिक तकरार.
  2. भारत ने चुपचाप दो काम किए. यूरोप से पींगे बढ़ाईं. ब्रुसेल्स में EU हेडक्‍वार्टर के साथ बातचीत तेज की गई. कूटनीतिक चैनलों के जरिए वाशिंगटन को यह समझाया गया कि अगर भारत पर ज्यादा चोट की गई, तो अमेरिकी कंपनियों एप्पल, बोइंग, वॉलमार्ट का भारत में नुकसान होगा.
  3. ट्रंप का यह मानना कि भारत से अमेरिकी सामानों पर ड्यूटी जीरो होगी और हम उनसे 18% लेंगे, इसे भारत ने स्वीकार कर लिया. यह पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक था… थोड़ा देकर बहुत कुछ हासिल करना.

0 ड्यूटी का पेंच

ट्रंप ने कहा है कि भारत अमेरिकी सामानों पर ड्यूटी घटाकर ‘शून्य’ (Zero) कर देगा. पहली नजर में यह भारत के लिए नुकसानदेह लग सकता है, लेकिन गहराई में देखें तो यह एक ‘स्मार्ट ट्रेड-ऑफ’ है. हम अमेरिका से क्या खरीदते हैं? भारत अमेरिका से मुख्य रूप से हाई-टेक मशीनरी, विमान (बोइंग), उन्नत टेक्नोलॉजी और कुछ कृषि उत्पाद खरीदता है. अगर इन पर ड्यूटी जीरो होती है, तो भारत की मैन्युफैक्चरिंग लागत कम होगी. सस्ती मशीनरी और टेक्नोलॉजी मिलने से ‘मेक इन इंडिया’ को ही बल मिलेगा. अमेरिकी उत्पादों के आने से भारतीय बाजार में क्वालिटी बढ़ेगी और भारतीय कंपनियों को अपनी गुणवत्ता सुधारने का मौका मिलेगा.

जो पहले से सुरक्षित थे, वे सुरक्षित ही रहेंगे
इस डील की सबसे अच्छी बात यह है कि भारत के ‘कोर एक्सपोर्ट्स’ को इसमें छेड़ा नहीं गया है. इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और पेट्रोलियम… ये वो सेक्टर्स हैं जो पहले भी हाई टैरिफ से बाहर थे और अब भी बाहर ही रहेंगे. यानी भारत की दवाइयां और रिफाइंड पेट्रोलियम अमेरिका में बिना किसी रुकावट के जाते रहेंगे. यह भारत की इकोनॉमी की रीढ़ है, जो सुरक्षित है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअमित शाह ने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करता है और पारस्परिक विकास को बढ़ावा देता है। | अमेरिका-भारत व्यापार समझौता रणनीतिक साझेदारी और विकास को मजबूती प्रदान करता है
Next Article PM Kisan 22nd Installment: फरवरी में इस तारीख को आ सकता है पैसा, 22वीं क‍िस्‍त से पहले कैसे बनेगी Farmer ID? | PM Kisan 22nd Installment: How to Create Mandatory Digital Farmer ID and Check Status Online
HawkNews
  • Website

Related Posts

घंटे नहीं, लक्ष्य गिनकर की पढ़ाई! बिना कोचिंग कोडरमा के अमित बने अधिकारी, ये है सीक्रेट

June 30, 2026

Pakistan Jail Break: जिस जेल में बंद हैं इमरान खान, वहां पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर भागे 14 कैदी | pakistan jail break 14 prisoners escape adiala jail where imran khan is kept World News hindi

June 30, 2026

बिच्छू के डंक से लेकर चर्म रोग तक, कई परेशानियों में राहत दिलाता है बेशर्म का पौधा.. जानिए इसके बड़े फायदे

June 30, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,941)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

घंटे नहीं, लक्ष्य गिनकर की पढ़ाई! बिना कोचिंग कोडरमा के अमित बने अधिकारी, ये है सीक्रेट

June 30, 2026

Pakistan Jail Break: जिस जेल में बंद हैं इमरान खान, वहां पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर भागे 14 कैदी | pakistan jail break 14 prisoners escape adiala jail where imran khan is kept World News hindi

June 30, 2026

बिच्छू के डंक से लेकर चर्म रोग तक, कई परेशानियों में राहत दिलाता है बेशर्म का पौधा.. जानिए इसके बड़े फायदे

June 30, 2026

दिल्ली में फर्जी एमपी स्टिकर और झंडे वाली एसयूवी को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी होने के बाद वाहन जब्त किया गया। | दिल्ली में सुरक्षा संबंधी चेतावनी: एसयूवी पर फर्जी सांसद का स्टिकर और झंडा लगा हुआ मिला

June 29, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

घंटे नहीं, लक्ष्य गिनकर की पढ़ाई! बिना कोचिंग कोडरमा के अमित बने अधिकारी, ये है सीक्रेट

June 30, 2026

Pakistan Jail Break: जिस जेल में बंद हैं इमरान खान, वहां पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर भागे 14 कैदी | pakistan jail break 14 prisoners escape adiala jail where imran khan is kept World News hindi

June 30, 2026

बिच्छू के डंक से लेकर चर्म रोग तक, कई परेशानियों में राहत दिलाता है बेशर्म का पौधा.. जानिए इसके बड़े फायदे

June 30, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.