Last Updated:
India Pakistan Relations: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने मुरिदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा हेडक्वार्टर तबाह किया, लेकिन उसे फिर से बनाने में पाकिस्तान सरकार लश्कर की मदद कर रही है.
भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया था. (पीटीआई)विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) प्रफुल्ल बख्शी ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “पाकिस्तान की सरकार और आर्मी आतंकियों से अपने काम कराती है, जो पूरी तरह भारत के खिलाफ है. उन्होंने आतंकियों को सहारा दे रखा है. मुरीदके स्थित कैंप को पुनर्विकसित करने की जो बात सामने आ रही है, वह बिल्कुल सही है. भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है. इसका एक बड़ा कारण यह है कि उन्हें बाहर से फंडिंग हो रही है. मेरा मानना है कि पाकिस्तान में ऐसा चलता रहेगा, भले ही हम कितनी भी कार्रवाई करके उसे नुकसान पहुंचा दें, लेकिन ये काम रुकने वाला नहीं है.”
प्रफुल्ल बख्शी ने एससीओ शिखर सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा, “वहां असल मुद्दे पर बात नहीं हुई, सिर्फ यह कहा गया कि दो देशों को एक-दूसरे के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहिए. पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी बोलने को तैयार नहीं है और उसे इस्लामिक देशों का समर्थन प्राप्त है. पाकिस्तान को अमेरिका, चीन और तुर्किये का पूरा सपोर्ट है. भारत को इस बात से सीख लेनी चाहिए. पाकिस्तान की कमर तब तक नहीं टूटेगी, जब तक हमले होते नहीं रहेंगे. इसलिए हमें अपनी तरफ से उस पर लगातार हमले करने होंगे. यह मुद्दा तभी खत्म होगा, जब हम अपने राज्य को फिर से लेना शुरू करेंगे.”
उन्होंने आगे कहा, “भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जो कहता है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है. मेरा मानना है कि आतंकवाद आसानी से खत्म हो जाएगा, इसके लिए पहले हमें भारत में मौजूद उनके सपोर्ट को खत्म करना होगा.”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

