Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, June 28
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » India Pakistan War News Live Updates । India Pakistan Border Tension । Pakistan News । India Pakistan War News Live Updates: बॉर्डर पर भारत-पाक में जंग जैसे हालात, उधर ट्रंप ने भिजवाया संदेश, बोले- अब तनाव कम करें
Hindi News

India Pakistan War News Live Updates । India Pakistan Border Tension । Pakistan News । India Pakistan War News Live Updates: बॉर्डर पर भारत-पाक में जंग जैसे हालात, उधर ट्रंप ने भिजवाया संदेश, बोले- अब तनाव कम करें

HawkNewsBy HawkNewsMay 9, 2025No Comments11 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

India Pakistan War News Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्‍तान की तरफ से लगातार भारत पर हमला किया जा रहा है. कुल 26 शहरों व जिलों में यह हमले किए गए. इंडियन आर्मी पाकिस्‍तान के ड्रोन अटैक का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. इसी बीच यह खबर सामने आ रही है कि आईएमएफ ने पाकिस्‍तान का 20 हजार करोड़ का लोन पास कर दिया है. भारत इस दौरान वोटिंग से दूर रहा. भारत और पाकिस्‍तान के बीच आज चौथे दिन भी सीमा पर जंग जैसे हालात हैं. पाकिस्‍तान की तफ से राजस्‍थान से लेकर पंजाब और जम्‍मू-कश्‍मीर से सटी सीमाओं पर उकसावे की कार्रवाई की गई है. पाकिस्‍तान के ड्रोन भारतीय सीमा में नजर आए. जैसलमेर, अमृतसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, पठानकोर्ट, पुंछ, जम्‍मू, कठुआ में पाकिस्‍तान के ड्रोन देखे गए. पाक्रिसतान की तरफ से लगातार मिसाइल फायर किए जा रहे हैं. जवाब में भारत के एयर डिफेंस सिस्‍टम आसिम मुनीर की सेना को मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं. श्रीनगर से लेकर चंडीगढ़, बाडमेर तरनतारन हर जगह ब्‍लैकआउट कर दिया गया है.

पाकिस्तान की हरकतें उसकी हताशा को दर्शाती हैं. उसने नागरिक उड़ानों को ढाल बनाकर और हवाई क्षेत्र खुला रखकर ड्रोन हमले किए, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है. भारत ने न केवल इन हमलों को नाकाम किया, बल्कि जवाब में पाकिस्तान के वायु रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें लाहौर का एक रडार सिस्टम नष्ट हुआ. यह भारत की साइलेंट किलर हथियारों, जैसे रुद्रम-1, SCALP, और स्काई स्ट्राइकर ड्रोनों की क्षमता को दर्शाता है.

India Pakistan War News Live Updates:पाकिस्‍तान के ड्रोन अटैक के बाद गुजरात के सीएम आधी रात को कर रहे इमरजेंसी सेवाओं को रिव्‍यू

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने मौजूदा स्थिति में जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ चल रहे समन्वय की समीक्षा करने के लिए गांधीनगर में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का दौरा किया, साथ ही किसी भी संभावित आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की।

India Pakistan War News Live Updates: 26 स्‍थानों पर पाकिस्‍तान ने किया ड्रोन हमला, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी, क्‍या कुछ कहा गया?

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: भारतीय रक्षा मंत्रालय की तरफ से पाकिस्‍तान की तरफ से ड्रोन हमले पर कहा गया कि भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं, जिनमें कई सशस्त्र ड्रोन होने की आशंका है. बारामुला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कच्छ का कुवरबेट और लखी नाला में यह ड्रोन दिखे. फिरोजपुर में एक सशस्त्र ड्रोन ने नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाया, जिससे एक स्थानीय परिवार के सदस्य घायल हो गए. उन्हें इलाज मुहैया कराया गया है और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को पूरी तरह सैनिटाइज कर लिया है. भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह अलर्ट पर हैं और सभी हवाई खतरों को काउंटर-ड्रोन सिस्टम के माध्यम से ट्रैक और निष्क्रिय किया जा रहा है. सरहदी क्षेत्रों के नागरिकों को घरों में रहने, अनावश्यक आवाजाही से बचने, और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है. घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सतर्कता और सावधानी अत्यंत आवश्यक है.

India Pakistan War News Live Updates: भारत और पाकिस्‍तान के बीच सिर्फ जंग, नहीं हो रही कोई बातचीत, आप भी जान लें पाक आर्मी का ये बयान

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच कोई सीधा संवाद नहीं हुआ है. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक सवाल के जवाब में कहा, “मैं पुष्टि कर सकता हूं कि पाकिस्तान और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच कोई सीधा संवाद नहीं हुआ है।”

India Pakistan War News Live Updates: पाक के एक्‍शन के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई, POK सहित कई शहरों पर ड्रोन अटैक

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: दिन ढलने के बाद से पाकिस्‍तान की तरफ से लगातार भारत में ड्रोन अटै‍क किए जा रहे थे. अब भारत की तरफ से भी पाकिस्‍तान पर जवाबी हमला किया गया है. सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि पाकिस्‍तान के चार शहरों में भारत ने डोन अटैक किए हैं. पीओके में भी कई ठिकानों पर भारत ने ड्रोन अटैक किया है.

India Pakistan War News Live Updates: सुबह रक्षा मंत्री संग सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों की बैठक, सुरक्षा पर होगी चर्चा

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्‍तान की तरफ से आज भी बॉर्डर पर दिखाए गए आक्रामक रुख के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह दिल्‍ली में तीनों सेना के प्रमुखों और सीडीएस के साथ बैठक करने जा रहे हैं. इस बैठक का एजेंडा पाकिस्‍तान के खिलाफ नई रणनीति पर चर्चा करना है.

India Pakistan War News Live Updates: स्‍पेशल ट्रेन से दिल्‍ली पहुंचे दिल्‍ली पंजाब आईपीएल टीम के खिलाड़ी, कल धर्मशाला में सस्‍पेंड हुआ था मैच

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: राजीव शुक्‍ला की तरफ से बतायागया कि स्‍पेशल अरेंजमेंट कर धर्मशाला से आईपीएल की पंजाब और दिल्‍ली की टीम के क्रिकेटर्स को दिल्‍ली लाया गया है. उन्‍होंने कहा कि मुझे खुशी है कि पंजाब और दिल्ली की आईपीएल टीमों को लेकर विशेष ट्रेन चलाई गई. टीमें को धर्मशाला से सुरक्षित दिल्ली पहुंच गई है. खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और बीसीसीआई के अन्य अधिकारी खुश हैं और अपने घर वापस जा रहे हैं. भारतीय रेलवे को धन्यवाद.

India Pakistan War News Live Updates: आईएमएफ में भारत ने पाकिस्‍तान को बेलआउट पैकेज देने को लेकर क्‍या कहा?

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: आज IMF की बैठक में भारत ने कहा कि आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान को 35 वर्षों में 28 बार बेलआउट दिए जाने पर सवाल उठाए, जबकि इसमें कोई स्थायी सुधार नहीं हुआ. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर सैन्य नियंत्रण को लेकर चिंता जताई, जिससे पारदर्शिता और नागरिक निगरानी बाधित हो रही है. भारत ने ऐसे देश को वित्तपोषित करने का भी विरोध किया जो सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित करता है. इसने चेतावनी दी कि इस तरह के समर्थन से आईएमएफ की विश्वसनीयता को खतरा है और वैश्विक मानदंडों को कमजोर करता है.

India Pakistan War News Live Updates: जम्‍मू से जैसलमेर तक जारी हैं पाकिस्‍तान के ड्रोन हमले, भारतीय सेना एक एक अटैक को कर रही बेअसर

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: सीएएन न्‍यूज18 के शीर्ष खुफिया सूत्रों के अनुसार, भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है, क्योंकि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब तक के स्थानों को निशाना बनाकर लंबी दूरी के ड्रोन लॉन्च किए हैं. सूत्रों के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य यह जानना है कि भारतीय स्थलों पर किस तरह से हमला किया गया है और उपलब्ध क्षमताएँ क्या हैं. जवाब में, भारत ने भी पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख स्थलों को निशाना बनाकर कस्टम ड्रोन ऑपरेशन शुरू किए हैं.

India Pakistan War News Live Updates: भारत पाकिस्‍तान के बीच जारी है जंग, इसी बीच सउदी अरब के डिप्‍टी फाइनेंस मिनिस्‍टर पहुंचे शहबाज के देश

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: भारत और पाकिस्‍तान के बीच इस वक्‍त जंग जैसे हालात हैं. इसी बीच सउदी अरब के डिप्‍टी फाइनेंस मिनिस्‍टर आदिल एल जुबैर पाकिस्‍तान पहुंच गए हैं. उन्‍होंने पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की. पाकिस्‍तान ने लोन मांगने के लिए ही सउदी के फाइनेंस मिनिस्‍टर को अपने देश में बुलाया है.

India Pakistan War News Live Updates: पाकिस्‍तान को मिला आईएमएफ से एक बिलियन डॉलर का लोन, विरोध में भारत वोटिंग से रहा दूर

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: बड़ी खबर आ रही है कि पाकिस्‍तान को इंटरनेशनल मॉनिट्री फंड यानी आईएमएफ से लोन मिल गया है. एक बिलियन डॉलर का लोन पाकिस्‍तान को आईएमएफ से मिला है. आज इसे लेकर अहम बैठक होनी थी. भारत की तरफ से पहले बैठक में पाकिस्‍तान को लोन दिए जाने का विरोध किया गया. बाद में वोटिंग के दौरान भारतीय पक्ष इससे अबसेंट रहा.

India Pakistan War News Live Updates: इधर मुनीर कर रहे भारत पर ड्रोन हमला, वहां बलूचिस्‍तान लिब्रेशन फ्रंट ने पाकिस्‍तान पर कर कर दिया अटैक

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: एक तरफ पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपनी नाक बचाने के लिए भारत पर ड्रोन हमला कर रहे हैं. वहीं दूसरे और वो खुद भी चारों तरफ से घिर गए हैं. बलूचिस्‍तान लिब्रेशन आर्मी यानी बीएलए ने पाकिस्‍तान की सेना पर अटैक को तेज कर दिया है. वो लगातार पाकिस्‍तान की सेना को बलूचिस्‍तान में निशाना बना रहे हैं.

India Pakistan War News Live Updates: भारत पाकिस्‍तान युद्ध पर अमेरिका की तरफ से जारी किया गया स्‍टेटमेंट, क्‍या कहा?

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: भारत-पाकिस्तान युद्ध पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, “यह कुछ ऐसा है जिसमें विदेश मंत्री और अब हमारे एनएसए मार्को रुबियो भी शामिल हैं. राष्ट्रपति ने व्यक्त किया है कि वह चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द कम हो जाए. वह समझते हैं कि ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद रखते हैं, राष्ट्रपति ट्रम्प के ओवल ऑफिस में आने से बहुत पहले दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं. विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं, इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं.”

India Pakistan War News Live Updates: भारत में 26 शहरों पर ड्रोन से हमला, सेना ने सब कर दिए धुआं धुआं

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: एक दो नहीं बल्कि सीमा से सटे 26 शहर व जिलों में पाकिस्‍तान की तरफ से आज हमला किया गया है. ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्‍तान की तरफ से यह हमले किए जा रहे हैं. जवाब में भारत की तरफ से एक एक ड्रोन हमले का जवाब दिया जा रहा है. सभी ड्रोन नेस्‍तनाबूद कर दिए गए हैं। एयर डिफेंस सिस्‍टम से पाकिस्‍तान को जवाब दिया गया है.

India Pakistan War News Live Updates: भारत पाकिस्‍तान जंग पर ट्रंप ने भेजा संदेश, बोले- तनाव में अब कमी लाएं

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: भारत और पाकिस्‍तान के बीच जंग जैसी स्थिति है. उधर अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की तरफ से इसपर अहम बयान आया है. उन्‍होंने दोनों मुल्‍कों से कहा कि अब तनाव में कमी लानी चाहिए. व्हाइट हाउस प्रेस सचिव मार्को रुबियो ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मुद्दे में बहुत शामिल रहे हैं और दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं. राष्ट्रपति चाहते हैं कि यह जल्द से जल्द तनाव कम हो जाए. रुबियो इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं.

India Pakistan War News Live Updates: गुजरात में नहीं हो रहे ड्रोन अटैक लेकिन बॉर्डर के इलाकों में किया गया ब्‍लैकआउट

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: गुजरात में एहतियात के तौर पर पाटन जिले के सीमावर्ती संतालपुर तालुका के गांवों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. सीएमओ गुजरात की तरफ से कहा गया क‍ि सभी नागरिकों को अफ़वाहों से दूर रहने और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है:

India Pakistan War News Live Updates: फिरोजपुर में 100 से ज्‍यादा धमाके… भारत का एयर डिफेंस सिस्‍टम दे रहा एक एक हमले का जवाब

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्‍तान की तरफ से किए जा रहे हमलों को जवाब इंडियन आर्मी की तरफ से दिया जा रहा है. इसी बीच यह जानकारी सामने आ रही है कि फिरोजपुर में 100 से ज्‍यादा धमाके सुने गए हैं. जिससे लोगों में दहशत फैली हुई है. अधिकांश पाकिस्‍तानी ड्रोन को भारत ने मार गिराया है.

India Pakistan War News Live Updates: इधर पाकिस्‍तान लगातार कर रहा ड्रोन अटैक, जयशंकर संग PM मोदी की बैठक

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: एक तरफ आज फिर पाकिस्‍तान की तरफ से सीमा पर लगातार ड्रोन अटैक किए जा रहे है. उधर, पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई. इस दौरान राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे. पाकिस्‍तान के साथ निपटने के लिए आगे की रणनीति पर इस दौरान चर्चा हुई.

India Pakistan War News Live Updates: पोखरण में 5 और फलोदी में 10 पाकिस्‍तानी ड्रोन भारतीय सेना ने किए जमीदोज

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: राजस्‍थान में इस वक्‍त पाकिस्‍तान की तरफ से लगातार ड्रोन अटैक किए जा रहे हैं. फलोदी में भारतीय सेना के एयरबेज के पास 10 पाकिस्‍तानी ड्रोन को मार गिराया गया है. उधर पोखरण में पांच पाकिस्‍तानी ड्रोन जमीदोज किए गए हैं। पाकिस्‍तान बाज आने का नाम नहीं ले रहा है.

India Pakistan War News Live Updates: अगर अंग्रेजी नहीं आती तो… पाकिस्‍तानी सांसद ने रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ की लगाई क्‍लास, आतंकियों को पालने की बात कबूली थी

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्‍तान की संसद में एक सांसद में रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ की जमकर क्‍लास लगाई. उन्‍होंने आसिफ द्वारा ब्रिटिश मीडिया के सामने बोलते हुए पाकिस्‍तान द्वारा पहले आतंकियों को पाले जाने वाले बयान पर जमकर क्‍लास लगाई. महिला सांसद ने कहा कि अगर आपको अंग्रेजी बोलनी नहीं आती तो देश में कई पढ़े लिखे लोग हैं जो बात कर सकते हैं.

 

India Pakistan War News Live Updates: भारत और पाकिस्तान के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच कोई बात नहीं हुई. पाकिस्‍तान आर्मी

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: कल पाकिस्‍तान की मीडिया में लगातार खबर सामने आ रही थी कि दोनों देशों के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच फोन पर बात हुई है. आज पाकिस्‍तान की आर्मी के प्रेस विंग यानी डीजी आईएसपीआर की तरफ से इसपर जवाब दिया गया. उन्‍होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच कोई बात नहीं हुई.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleश्रीनगर से जैसलमेर तक… 26 इलाकों में फिर देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन, इंडियन आर्मी कर रही शूट डाउन – pakistani drones were again seen from srinagar to jaisalmer indian army is shooting them down
Next Article Airport closed List: सरकार ने 32 एयरपोर्ट किए बंद, 15 मई तक सभी Domestic Flights रहेंगी स्थगित, देखें लिस्ट | India Pakistan tension 32 Airport closed List till May 15 DGCA says civilian flight operations shut
HawkNews
  • Website

Related Posts

America Visa Rules: क्यों अब अमेरिका से दूरी बना रहे हैं भारतीय छात्र? सालभर में 30 हजार भारतीयों ने छोड़ा USA | us student visa rules why 30000 Indian students left usa for europe world News hindi

June 28, 2026

Ketan Murder Case Live Updates: सिया और चेतन को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची पुलिस, पूरा किला किया बंद

June 28, 2026

Petrol Diesel Rate Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज आपके शहर में क्या है प्रति लीटर कीमत | Petrol Diesel Price Today 28 June Check City Wise Fuel Rates Latest News Hindi

June 28, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,896)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

America Visa Rules: क्यों अब अमेरिका से दूरी बना रहे हैं भारतीय छात्र? सालभर में 30 हजार भारतीयों ने छोड़ा USA | us student visa rules why 30000 Indian students left usa for europe world News hindi

June 28, 2026

Ketan Murder Case Live Updates: सिया और चेतन को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची पुलिस, पूरा किला किया बंद

June 28, 2026

Petrol Diesel Rate Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज आपके शहर में क्या है प्रति लीटर कीमत | Petrol Diesel Price Today 28 June Check City Wise Fuel Rates Latest News Hindi

June 28, 2026

संजय गांधी से मेनका गांधी तक.. सुल्तानपुर की राजनीति में गांधी परिवार की एंट्री कैसे हुई? जानिए दिलचस्प इतिहास

June 28, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

America Visa Rules: क्यों अब अमेरिका से दूरी बना रहे हैं भारतीय छात्र? सालभर में 30 हजार भारतीयों ने छोड़ा USA | us student visa rules why 30000 Indian students left usa for europe world News hindi

June 28, 2026

Ketan Murder Case Live Updates: सिया और चेतन को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची पुलिस, पूरा किला किया बंद

June 28, 2026

Petrol Diesel Rate Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज आपके शहर में क्या है प्रति लीटर कीमत | Petrol Diesel Price Today 28 June Check City Wise Fuel Rates Latest News Hindi

June 28, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.