India
oi-Sumit Jha
India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच दोनों देशों ने सीजफायर की घोषणा कर दी है। शनिवार शाम 5 बजे से यह सीजफायर (Ceasefire) लागू हो गया है। अब विपक्ष के नेताओं ने सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है।

संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में लिखा है कि, आदरणीय प्रधानमंत्री, मैं विपक्ष के सर्वसम्मति से किए गए अनुरोध को दोहराते हुए, आपसे अनुरोध करता हूं कि तत्काल संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाए।
इन मुद्दों पर चर्चा की मांग
यह लोगों और उनके प्रतिनिधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हम पहलगाम आतंकवादी हमले,ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और आज के युद्ध विराम (ceasefire) पर, जिसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषित किया था, चर्चा करें। यह हम सभी के सामूहिक संकल्प को प्रदर्शित करने का एक अवसर भी होगा, ताकि हम आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें। मुझे विश्वास है कि आप इस मांग को गंभीरता से और शीघ्रता से विचार करेंगे।
ये भी पढ़ें India Pakistan War: खत्म हुआ Operation Sindoor या अब भी जारी है कार्रवाई? भारतीय वायुसेना ने किया खुलासा
तेजस्वी यादव ने भी सरकार से की मांग
इस पहले से बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav
) ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम मोदी से संसद का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा कि, संसद का विशेष सत्र बुलाकर पहलगाम की आतंकी घटना से लेकर सीजफायर तक तिथि वार और बिंदुवार जानकारी देते हुए देश को भरोसे में लें ताकि समस्त भारतवासी संसद के माध्यम से एक स्वर एक ध्वनि में भारतीय सेना के शौर्य, वीरता और पराक्रम को धन्यवाद देते हुए विभिन्न पहलुओं पर विचार रखें और आतंक की प्रयोगशाला चलाने वाले देश “आंतकिस्तान” को समस्त भारत वर्ष से एक साझा संदेश जाए।
प्रधानमंत्री जी से आग्रह है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर पहलगाम की आतंकी घटना से लेकर सीजफायर तक तिथिवार और बिंदुवार जानकारी देते हुए देश को भरोसे में लें ताकि समस्त भारतवासी संसद के माध्यम से एक स्वर एक ध्वनि में भारतीय सेना के शौर्य, वीरता और पराक्रम को धन्यवाद देते हुए विभिन्न…
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 10, 2025 “>
ये भी पढ़ें India Pakistan War: ईंधन खत्म, 8 एयरबेस तबाह! 1971 दोहराने वाला था भारत, तभी आ गए ‘पश्चिमी फरिश्ते’!
-

Delhi News: दिल्ली में स्कूल-कॉलेज, बैंक से लेकर मेट्रो बस, एयरपोर्ट- क्या खुला, क्या बंद, हर जरूरी अपडेट
-

S-400 से एक मिसाइल को गिराने का खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश, और कितने देशों पास है ये सिस्टम
-

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai, 9 May: आईपीएल में आज किसका मैच है- LSG vs RCB
-

Rajasthan Shaheed: भारत-पाकिस्तान युद्ध में झुंझूनूं का इकलौता बेटा शहीद, कौन थे सुरेन्द्र कुमार मोगा?
-

Mumbai Local Train: यात्रियों के लिए बड़ी खबर, शुरू हुईं 16 नई एसी लोकल ट्रेनें, चेक करें शेड्यूल
-

MP News: लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, 10,963 महिलाएं हुईं योजना से बाहर
-

IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज,11 रात्रि और 12 दिन में करें इन धार्मिक स्थलों के दर्शन, लगेगा इतना किराया
-

LSG vs RCB Match: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
-

प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी को लगी बुरी नजर, जल्द लेंगे तलाक, एक्ट्रेस ने इंस्टा से पति का ‘सरनेम’ हटाया!
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 8 May: कल का मैच कौन जीता- पंजाब vs दिल्ली
-

भारत-पाक में छिड़ी जंग के बीच स्वरा भास्कर ने कर दिया ऐसा पोस्ट, लिखा- वॉर एक प्रोपेगेंडा है, बौखलाए लोग
-

Balochistan: ‘आजाद हुआ बलूचिस्तान’ UN में मान्यता के लिए लिखा लैटर, दिल्ली में बनेगा दूतावास!

