हमारे एयरफील्ड्स पर हमला करना बेहद मुश्किल
भारतीय सेना के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, “हमारे एयरफील्ड्स और लॉजिस्टिक्स को निशाना बनाना बेहद मुश्किल है। मैंने देखा कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है; वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। 1970 के दशक में, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐशेज सीरीज के दौरान दो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप को ध्वस्त कर दिया था, और तब ऑस्ट्रेलिया ने एक कहावत दी थी – ‘Ashes to ashes, dust to dust, if Thommo don’t get ya, Lillee must’। अगर आप परतों को देखेंगे, तो समझ जाएंगे कि मैं क्या कहना चाह रहा हूं। भले ही आप सभी परतों को पार कर लें, लेकिन इस ग्रिड सिस्टम की एक परत आपको जरूर ले डालेगी।”

