7 मई को थी शादी
दरअसल, बक्सर जिले के नंदन गांव के रहने वाले त्यागी यादव आर्मी में हैं। वे अपनी शादी के लिए छुट्टी पर आए थे। 7 मई को केसठ गांव में उनकी शादी हो रही थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि उनकी छुट्टी रद्द कर दी गई है। उन्हें जल्द से जल्द ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा गया।
9 मई को जम्मू कश्मीर रवाना
8 मई को त्यागी यादव की बारात गांव लौटी। अगले दिन 9 मई को वे देश की सेवा के लिए जम्मू कश्मीर रवाना हो गए। त्यागी फिलहाल कुपवाड़ा जिले के मच्छर सेक्टर में एक संवेदनशील इलाके में तैनात हैं। शुक्रवार को त्यागी बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी पत्नी और परिवार को छोड़कर ड्यूटी पर चले गए।
देश में बड़ा कुछ नहीं
रवाना होने से पहले त्यागी ने कहा कि देश से बड़ा कुछ नहीं होता। अगर देश के लिए जान भी देनी पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे। घर से निकलने से पहले उन्होंने पत्नी और परिवार को जय हिंद कहा और ट्रेन पकड़ने को बक्सर रेलवे स्टेशन रवाना हो गए। उनके इस जज्बे को सुनकर हर कोई गर्व महसूस कर रहा है।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव
बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है। तनाव के बाद युद्ध की स्थिति को देखते हुए सरकार ने सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस वजह से त्यागी यादव को अपनी शादी के तुरंत बाद ड्यूटी पर लौटना पड़ा।

