India
oi-Bhavna Pandey
India-Pakistan Defence Budget: पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ चुका है। युद्ध के संभावित खतरों के मद्देनजर भारत की जल-थल और वायु तीनों ही सेनाओं की गतिविधियाँ और तेज हो गई हैं। भारत से लगी पाकिस्तानी सीमाओं और उससे जुड़े क्षेत्रों में सुरक्षा और मजबूत कर दी गई है। देश भर में पुलिस, सेना और सुरक्षा एजेसियां हाई अलर्ट पर हैं।
भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव के बीच दोनों देशों की सैन्य ताकतों की चर्चा शुरू हो चुकी है। भारतीय फाइटर जेट, मिसाइल, युद्ध टैंक, सैन्य बल और तकनीकी की तुलना पाकिस्तान की सैन्य ताकतों से हो रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कर्ज में डूबा पाकिस्तान का रक्षा बजट पर कितना है और भारत जो जीडपी के मामले में दुनिया में पांचवे नंबर पर है वो अपने देश की रक्षा पर कितना रुपया खर्च करता है। आइए जानते हैं…

भारत का रक्षा बजट कितना है?
भारत सरकार देश की रक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए रक्षा बजट में लगातार वृद्धि कर रही है। भारतीय सेना को अत्याधुनिक तकनीक और अस्त्र-शस्त्रों से लैस करने में भारत सरकार जुटी हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में 6.81 लाख रुपये ($75) बिलियन अमेरिकी डॉलर) रक्षा बजट आवंटित किया। जो बीते वित्तीय वर्ष से 6.2% अधिक था। ये रक्षा बजट भारत की तीनों सेनाओं से जुड़े सभी खर्चों में उपयोग होता है।
पकिस्तान का रक्षा बजट कितना है?
वहीं पाकिस्तान भले ही कर्ज में डूबा हुआ है विदेशी कर्ज के भरोसे चल रहा है लेकिन पाकिस्तान रक्षा पर भारी मात्रा में धन खर्च कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-2025 में पाकिस्तान का रक्षा बजट लगभग 2.12 लाख करोड़ PKR था। हालांकि भारत की तुलना में पाकिस्तान का रक्षा बजट 10 गुना कम है लेकिन डॉन न्यूज की एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पाकिस्तान वित्तीय वर्ष 2025-26 में रक्षा बजट कई गुना बढ़ाने वाला है।
सबसे ज्यादा बजट वाले दुनिया के टॉप 5 देश कौन?
- अमेरिका का रक्षा बजट- 895 अरब डॉलर रक्षा बजट
- चीन का रक्षा बजट- 292 अरब डॉलर
- रूस- का रक्षा बजट- 126 अरब डॉलर
- भारत का रक्षा बजट – 75 अरब डॉलर
- सऊदी अरब का रक्षा- 74.76 अरब डॉलर
पिछले 5 साल में भारत में कितना बढ़ा भारत का रक्षा बजट?
- वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारत का रक्षा बजट – ₹3,37,553
- वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत का रक्षा बजट- ₹4,78,196
- वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत का रक्षा बजट- ₹5,25,000
- वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत का रक्षा बजट- ₹5,93,500
- वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत का रक्षा बजट- ₹6,41000
- वित्तीय वर्ष 2025 में भारत का रक्षा बजट-₹6,81000
यानी कि बीते पांच वर्षों में भारत के रक्षा बजटबजट में डेढ़ गुना से अधिक बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं अगले वित्तीय वर्ष यानी 2026 में भारत का रक्षा बजट में और अधिक बढ़ोत्तरी की जानी संभावित है।
विश्व स्तर पर भारत की मिलिट्री रैंक क्या है?
भारतीय सेना की अगर विश्व स्तर पर तुलना की जाए तो भारत मिलिट्री रैंकिंग में ग्लोबल स्तर पर चौथे स्तर पर है। पिछले कुछ वर्षो में रक्षा बजट में बढ़ोत्तरी की बदौलत रक्षा क्षमताएं बढ़ी है और ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स में भारत ने चौथी जगह बना ली है।
-

Maulana Ghazi: इस्लामाबाद में मौलाना ने पूछा- हिन्दुस्तान से जंग होगी तो कौन-कौन देगा साथ, किसी ने नहीं उठाया
-

India-Pak Tension: पहलगाम हमले पर 3 सवालों के जवाब नहीं दे पाया पाक, UNSC में हुई बेइज्जती, सभी ने लताड़ा
-

Explainer: सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान जाने से रोककर राजस्थान को देने में अभी लगेंगे इतने साल
-

क्या है मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट रिहर्सल, इससे पहले भारत में कब करवाई गई थी?
-

बगलिहार डैम बंद होने के बाद किशनगंगा बांध की बारी! क्यों घबराया पाकिस्तान? इन 5 प्वाइंट्स में समझे
-

बगलिहार और किशनगंगा डैम से पाकिस्तान को नहीं मिलेगा पानी, भारत ने पानी की आपूर्ति पर कसा शिकंजा!
-

Mock drill से पहले एसडीआरएफ का डल झील पर रिहर्सल, कल पूरे देश में बजेगा सुरक्षा का सायरन
-

भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को राज्यों में मॉक ड्रिल, हवाई हमले के सायरन समेत जानें और क्या होगा?
-

Baba Ramdev ने ऐसा क्या कहा? सोशल मीडिया यूजर्स हुए खुश, बोले- “हम वहां गुरुकुल बनाएंगे, पाक के टुकड़े होंगे”
-

Moody Report: सरहद पर बढ़ते तनाव से बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान! मूडीज की रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलाासे
-

पंजाब बॉर्डर से पाकिस्तानी घुसपैठिया अरेस्ट, कौन है हुसैन, जो रात को भारत में घुसना चाह रहा था?
-

भारत के स्वदेशी युद्ध विमान और मिसाइल पाकिस्तान के लिए काल, पलक झपकते ही कर देंगे तबाह

