Last Updated:
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच आज मदर ऑफ ऑल डील पर मुहर लग गई. पीएम मोदी ने कहा कि भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ‘दो सबसे बड़े लोकतंत्रों’ के बीच एक नया अध्याय है और इसे भारत का सबसे बड़ा व्यापार समझौता बताया. उधर भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर की ईयू व्यापार आयुक्त मारोश शेफचोविच के साथ बातचीत ने सबका ध्यान खीचा.
16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन के दौरान कुछ हल्के-फुल्के पल भी दिखे.भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच आज मदर ऑफ ऑल डील पर मुहर लग गई. राजधानी दिल्ली में आयोजित 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों के बीच हुए ये समझौते रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले हैं. इस सम्मेलन के दौरान एक हल्का-फुल्का पल भी दिखा, जब विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ईयू व्यापार आयुक्त मारोश शेफचोविच के टाई को लेकर बातचीत होती दिखी. जयशंकर यहां शेफचोविच की टाई में कुछ दिखा रहे थे, जिस लेकर दोनों नेता हंसते हुए नजर आए. यह पल गंभीर चर्चाओं के बीच दोस्ताना संबंधों की झलक दिखा रहा था, जो इस सम्मेलन की सफलता और दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विश्वास का प्रतीक बन गया.
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा की मेजबानी की। सम्मेलन में ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ के रूप में चर्चित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की वार्ताओं के समापन की भी घोषणा की गई, जो दोनों अर्थव्यवस्थाओं को करीब लाएगी और लगभग 2 अरब लोगों के बाजार को एकजुट करेगी. पीएम मोदी ने कहा, “यह समझौता दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों को एक साथ लाने वाला है, जो समृद्धि, स्थिरता और नवाचार के नए अध्याय लिखेगा.’

