Last Updated:
India Afghanistan Relations: आमिर खान मुत्तकी पहली बार भारत आ रहे हैं, लेकिन राकेश सूद के अनुसार भारत-तालिबान संबंध व्यवहारिकता पर हैं, राजनयिक मान्यता या राजदूत भेजने की संभावना कम है.
कुछ महीनों पहले दुबई में विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्तकी की मुलाकात हुई थी. (File Photo)तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी पहली बार भारत आ रहे हैं. इसे भारत अफगानिस्तान संबंधों के नजरिये से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कूटनीतिक मामलों के जानकार मान रहे कि शायद यह तालिबान को मान्यता देने की ओर एक बड़ा कदम होने जा रहा है. लेकिन अफगानिस्तान में भारत के पूर्व राजदूत राकेश सूद इससे अलग राय रखते हैं. News18India से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत-तालिबान संबंधों में व्यवहारिक संपर्क ठीक है, लेकिन मान्यता और राजदूत भेजने की संभावना फिलहाल कम नजर आती है. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई.
भारत का भारी इन्वेस्टमेंट
हम तालिबान सरकार से रिश्ते बढ़ा रहे हैं, लेकिन मान्यता देने और राजदूत भेजने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. सुरक्षा की दृष्टि से भी यह अहम है. अगर आप राजदूत भेजते हैं और उसे मुलाकात का मौका नहीं मिलता, तो उसका फायदा कम रह जाता है.
-राकेश सूद, अफगानिस्तान में भारत के पूर्व राजदूत
अफगानिस्तान से हमें कोई खतरा नहीं
बातचीत बढ़ाना जरूरी
पूर्व राजदूत ने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति हमेशा व्यवहारिकता और सुरक्षा के दृष्टिकोण से काम करती रही है. दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है. तालिबान के साथ बातचीत बढ़ाना इसलिए जरूरी है कि क्षेत्रीय स्थिरता बनी रहे और मानवीय सहयोग जारी रह सके. विशेषज्ञों का कहना है कि तालिबान के साथ संबंध बनाना आसान नहीं है, लेकिन व्यवहारिक दृष्टिकोण से भारत को अपने हितों और पड़ोस की स्थिरता के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए. इस दौरे के बाद उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों के बीच आर्थिक और मानवीय सहयोग जारी रहेगा, भले ही अभी राजनयिक मान्यता और राजदूत भेजने की संभावना कम ही हो. राकेश सूद ने स्पष्ट किया कि भारत-तालिबान संबंधों में फिलहाल प्राथमिकता सुरक्षा, मानवीय सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता है, न कि तत्काल मान्यता या राजदूत भेजना. उनके अनुसार, यह एक लंबी प्रक्रिया है और धैर्यपूर्वक कदम उठाना जरूरी है.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

