Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, July 10
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » India Afghanistan Relations | Taliban FM visit: अफगानिस्तान से दोस्ती तो ठीक, लेकिन मान्यता देने की उम्मीद कम, पूर्व राजदूत ने समझाया क्यों
Hindi News

India Afghanistan Relations | Taliban FM visit: अफगानिस्तान से दोस्ती तो ठीक, लेकिन मान्यता देने की उम्मीद कम, पूर्व राजदूत ने समझाया क्यों

HawkNewsBy HawkNewsOctober 8, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:October 08, 2025, 20:08 IST

India Afghanistan Relations: आमिर खान मुत्तकी पहली बार भारत आ रहे हैं, लेकिन राकेश सूद के अनुसार भारत-तालिबान संबंध व्यवहारिकता पर हैं, राजनयिक मान्यता या राजदूत भेजने की संभावना कम है.

अफगानिस्तान को मान्यता देने की उम्मीद कम, पूर्व राजदूत ने समझाया क्योंकुछ महीनों पहले दुबई में विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्तकी की मुलाकात हुई थी. (File Photo)

तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी पहली बार भारत आ रहे हैं. इसे भारत अफगान‍िस्‍तान संबंधों के नजर‍िये से काफी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है. कूटनीत‍िक मामलों के जानकार मान रहे क‍ि शायद यह ताल‍िबान को मान्‍यता देने की ओर एक बड़ा कदम होने जा रहा है. लेकिन अफगानिस्तान में भारत के पूर्व राजदूत राकेश सूद इससे अलग राय रखते हैं. News18India से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत-तालिबान संबंधों में व्यवहारिक संपर्क ठीक है, लेकिन मान्यता और राजदूत भेजने की संभावना फिलहाल कम नजर आती है. उन्‍होंने इसके पीछे की वजह भी बताई.

राकेश सूद ने कहा, पिछली तालिबान सरकार (1996-2001) के समय पूरे अफगानिस्तान पर उनका नियंत्रण नहीं था. उस दौर में भारत ने नॉर्दन अलायन्स को समर्थन दिया था, जो तालिबान से लड़ाई लड़ रहा था. उन्‍होंने कहा, हमारा समर्थन उस समय नॉर्दन अलायन्स को था क्योंकि तालिबान पूरे देश पर नियंत्रण नहीं रखते थे. 2021 में नई तालिबान सरकार के सत्ता में आने के बाद भारत ने तुरंत बातचीत शुरू करने को उचित नहीं समझा. हालांकि 2025 की शुरुआत में स्थिति में बदलाव देखने को मिला. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने तालिबान के विदेश मंत्री के साथ उच्च स्तरीय मुलाकात की, और इसके बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने फोन पर उनसे बातचीत की. राकेश सूद के अनुसार, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से हम अपने संबंधों को व्यवहारिकता के आधार पर आगे बढ़ा सकते हैं. हमारा देश अफगानिस्तान से सीधे बॉर्डर नहीं साझा करता, इसलिए रिश्तों को व्यवहारिकता की दृष्टि से बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने यह भी बताया कि जब बीजेपी की सरकार सत्ता में आई थी, तब गुड तालिबान और बैड तालिबान में कोई फर्क नहीं दिखता था. लेकिन अब व्यवहारिकता की वजह से संपर्क बढ़ाने की जरूरत है.

भारत का भारी इन्‍वेस्‍टमेंट

पूर्व राजदूत ने याद दिलाया कि भारत ने अफगानिस्तान में लोकतांत्रिक शासन के दौरान निवेश किया था, लेकिन अब देश लोकतांत्रिक रास्ते पर नहीं है. उन्‍होंने कहा क‍ि हाल ही में इंटरनेट बंद कर दिया गया, महिलाओं के अधिकारों के मामले में कोई सुधार नहीं हुआ और स्थिति में गिरावट आई है. विचारधारा के हिसाब से तालिबान में घुसना उचित नहीं है, लेकिन व्यवहारिकता की दृष्टि से बातचीत करना सही है. उन्होंने कहा कि रूस ने फिलहाल तालिबान को मान्यता दी है और कुछ देशों में उनके राजदूत मौजूद हैं. लेकिन मान्यता और राजदूत होना दो अलग-अलग चीजें हैं. तालिबान सरकार चाहेगी कि आर्थिक सहयोग, मदद और परियोजनाएं भारत की तरफ से चलती रहें क्योंकि उनके रिजर्व अमेरिका के बैंकों में फ्रीज्ड हैं.

हम तालिबान सरकार से रिश्ते बढ़ा रहे हैं, लेकिन मान्यता देने और राजदूत भेजने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. सुरक्षा की दृष्टि से भी यह अहम है. अगर आप राजदूत भेजते हैं और उसे मुलाकात का मौका नहीं मिलता, तो उसका फायदा कम रह जाता है.
-राकेश सूद, अफगान‍िस्‍तान में भारत के पूर्व राजदूत

अफगान‍िस्‍तान से हमें कोई खतरा नहीं

पूर्व राजदूत ने पड़ोस के देशों के साथ व्यवहारिक संबंध बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि तालिबान हमेशा कहता है कि अफगानिस्तान से भारत में कोई आतंकवाद नहीं आया, पाकिस्तान से ही आया है. पड़ोस के देशों के साथ व्यवहारिक संपर्क जरूरी है, इसलिए एक दर्जे का संपर्क जारी रखना चाहिए. अफगानिस्तान के मसले पर भारत, चीन, पाकिस्तान और रूस केवल कुछ मुद्दों पर एक राय रखते हैं, जैसे कि अमेरिका के सैन्य बेस के खिलाफ होना, लेकिन पूरे अफगानिस्तान के मसले पर सभी देशों की राय अलग है. राकेश सूद ने कहा कि अफगानिस्तान को अपने सभी नागरिकों को साथ लेकर चलना होगा. “अगर आधे से अधिक लोगों को अधिकारी पद नहीं मिलता, तो तरक्की कैसे होगी?

बातचीत बढ़ाना जरूरी

पूर्व राजदूत ने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति हमेशा व्यवहारिकता और सुरक्षा के दृष्टिकोण से काम करती रही है. दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है. तालिबान के साथ बातचीत बढ़ाना इसलिए जरूरी है कि क्षेत्रीय स्थिरता बनी रहे और मानवीय सहयोग जारी रह सके. विशेषज्ञों का कहना है कि तालिबान के साथ संबंध बनाना आसान नहीं है, लेकिन व्यवहारिक दृष्टिकोण से भारत को अपने हितों और पड़ोस की स्थिरता के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए. इस दौरे के बाद उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों के बीच आर्थिक और मानवीय सहयोग जारी रहेगा, भले ही अभी राजनयिक मान्यता और राजदूत भेजने की संभावना कम ही हो. राकेश सूद ने स्पष्ट किया कि भारत-तालिबान संबंधों में फिलहाल प्राथमिकता सुरक्षा, मानवीय सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता है, न कि तत्काल मान्यता या राजदूत भेजना. उनके अनुसार, यह एक लंबी प्रक्रिया है और धैर्यपूर्वक कदम उठाना जरूरी है.

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

October 08, 2025, 20:08 IST

homenation

अफगानिस्तान को मान्यता देने की उम्मीद कम, पूर्व राजदूत ने समझाया क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleTata Trusts में गवर्नेंस को लेकर विवाद! मामले में शाह और सीतारमण की दखल से कॉरपोरेट हलचल तेज़ | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष नोएल टाटा, उपाध्यक्ष वेनु श्रीनिवासन और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन जैसे शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की।
Next Article Premanand Maharaj Health: केलि कुंज से आया प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट, अब कैसी है तबियत? | Premanand Maharaj Latest News: Truth Behind Viral Hospital Video, Health Update of Premanand ji
HawkNews
  • Website

Related Posts

New Zealand में पैदा होने वाला हर आठवे बच्चे का DNA इंडियन, 18 साल में चौगुनी हुई बढ़ोतरी, लेकिन कैसे? | every eighth child born in new Zealand is from Indian mother report world news hindi

July 10, 2026

delhi metro| indraprastha-indralok corridor| दिल्ली मेट्रो: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का काम शुरू, बनेगी लाइफलाइ

July 10, 2026

27 गैंडों के शिकार से Zero Poaching तक, एक अफसर ने बदल दी जंगल की तस्वीर

July 10, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,181)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

New Zealand में पैदा होने वाला हर आठवे बच्चे का DNA इंडियन, 18 साल में चौगुनी हुई बढ़ोतरी, लेकिन कैसे? | every eighth child born in new Zealand is from Indian mother report world news hindi

July 10, 2026

delhi metro| indraprastha-indralok corridor| दिल्ली मेट्रो: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का काम शुरू, बनेगी लाइफलाइ

July 10, 2026

27 गैंडों के शिकार से Zero Poaching तक, एक अफसर ने बदल दी जंगल की तस्वीर

July 10, 2026

Iran War Update: ओवल ऑफिस में ऐसा क्या हुआ कि खामेनेई की जनाजे के बीच ट्रंप करवाए हमले? किसने-किसे दिया धोखा? | Iran War Update how oval office meeting oblige trump to attack on iran again

July 10, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

New Zealand में पैदा होने वाला हर आठवे बच्चे का DNA इंडियन, 18 साल में चौगुनी हुई बढ़ोतरी, लेकिन कैसे? | every eighth child born in new Zealand is from Indian mother report world news hindi

July 10, 2026

delhi metro| indraprastha-indralok corridor| दिल्ली मेट्रो: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का काम शुरू, बनेगी लाइफलाइ

July 10, 2026

27 गैंडों के शिकार से Zero Poaching तक, एक अफसर ने बदल दी जंगल की तस्वीर

July 10, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.