मेलबर्न: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का चौथा टेस्ट एमसीजी में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की पारी अब समाप्त हो गई है। टीम इंडिया नीतीश कुमार रेड्डी के ऐतिहासिक शतक और वाशिंगटन सुंदर की फाइटिंग फिफ्टी के बूते 369 रन बनाकर ऑल आउट हुई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे। उनके पास अब 105 रन की लीड है।

