Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, July 12
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » IMD Weather Today Live | Maharashtra Rain Live | महाराष्‍ट्र में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्‍कूल-कॉलेज बंद, गुजरात के लिए 3 दिन भारी – imd weather today aaj ka Mausam live maharahtra extremely heavy rain forecast red alert schools closed bihar uttar Pradesh traffic news
Hindi News

IMD Weather Today Live | Maharashtra Rain Live | महाराष्‍ट्र में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्‍कूल-कॉलेज बंद, गुजरात के लिए 3 दिन भारी – imd weather today aaj ka Mausam live maharahtra extremely heavy rain forecast red alert schools closed bihar uttar Pradesh traffic news

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 27, 2025No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Live now

Last Updated:September 27, 2025, 08:30 IST

IMD Weather Today Live: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के डिप्रेशन में बदलने की पूरी संभावना है. महाराष्‍ट्र के तटवर्ती इलाकों तक पहुंचने के चलते प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के आसार प्रबल हैं….और पढ़ें

महाराष्‍ट्र में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्‍कूल-कॉलेज बंद

महाराष्‍ट्र के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. (पीटीआई/फाइल)

IMD Weather Today Live: महाराष्‍ट्र में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्‍त-व्‍यस्‍त करके रख दिया है. हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ जिलों में प्रशासन ने स्‍कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश जारी किया है. दूसरी तरफ, सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उधर, मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात में भी शनिवार से लगातार तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं, भयंकर बारिश के बाद पश्चिम बंगाल में मौसम के तेवर फिलहाल नरम हैं. कोलकाता में भी राहत है. हालांकि, बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्‍टम के एक्टिव होने से मूसलाधार बारिश की संभावना बढ़ गई है. बिहार के कई जिलों में मौसम के मिजाज में बदलाव आया है. पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में इसका असर देखा जा सकता है. देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में फिलहाल आसमान साफ रहने की संभावना है.

महाराष्‍ट्र के राजस्व और वन विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 से 29 सितम्बर के बीच मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और विदर्भ में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान जताया है. कुछ जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए गए हैं. इसके साथ ही राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के माध्यम से सभी जिलों को एहतियाती और तैयारी संबंधी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. एडवाइजरी के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में 27 से 29 सितम्बर के बीच कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी. 28 सितम्बर को कुछ जगहों पर अति भारी वर्षा की संभावना है.

IMD का पूर्वानुमान

IMD के अनुसार, विदर्भ में 27 सितम्बर को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ जगहों पर भारी वर्षा दर्ज हो सकती है. मराठवाड़ा (जहां पहले से ही भारी बारिश हो रही है) में 29 सितम्बर तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. 27 और 28 सितम्बर को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे आधिकारिक निर्देशों का पालन करें, खतरनाक क्षेत्रों से दूर रहें और बाढ़ प्रभावित इलाकों की यात्रा से बचें. साथ ही नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि वे आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें, बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी सावधानी उपाय अपनाएं और जरूरत पड़ने पर स्थानीय राहत शिविरों का उपयोग करें. वहीं, हालात को देखते हुए नांदेड़ और लातूर में शनिवार 27 सितंबर 2025 को शैक्षणिक संस्‍थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

September 27, 2025 08:27 IST

Aaj Ka Mausam LIVE: समंदर में हलचल से जमीन पर बढ़ेगी परेशानी

आज का मौसम लाइव: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) जल्दी ही अवदाब यानी डिप्रेशन (depression) में बदल सकता है. यह 27 सितंबर को दक्षिण ओडिशा तट से टकराएगा और पश्चिम की ओर बढ़ते हुए महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंचेगा. जैसे ही यह तट को पार करेगा और अंदर की ओर बढ़ेगा, वैसे ही देर शाम को कोंकण और आसपास के इलाके में बारिश शुरू हो जाएगी. जैसे ही यह मौसम प्रणाली हवा के विपरीत दिशा में कोंकण तट के करीब आएगी, इसकी गति धीमी हो जाएगी और यह 2-3 दिनों तक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में घूम भी सकती है.

September 27, 2025 07:22 IST

Aaj Ka Mausam LIVE: पिछले 24 घंटे में कहां-कहां बारिश

आज का मौसम लाइव: पिछले 24 घंटे के दौरान केरल, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम से भारी बारिश हुई. विदर्भ, तटीय ओडिशा और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बौछारें पर दर्ज की गईं. तटीय कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, मराठवाड़ा, कोकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, गंगा-पश्चिम बंगाल और दक्षिण मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई. वहीं, दक्षिण गुजरात, सिक्किम और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश देखी गई.

September 27, 2025 06:28 IST

Aaj Ka Mausam LIVE: अगले दो दिनों में इन राज्‍यों से मानसून की वापसी संभव

आज का मौसम लाइव: दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिलहाल 37.5°N, 73°E अक्षांश-देशांतर से गुजरते हुए रामपुर, बुशहर, हरिद्वार, मुरादाबाद, इटावा, बांसवाड़ा, वल्लभ विद्यानगर, वेरावल होते हुए 20.5°N और 69°E तक फैली हुई है. अगले 2 दिनों में राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के शेष हिस्सों से, साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी संभव है. उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना लो प्रेशर एरिया पश्चिम की ओर बढ़ते हुए अब वेल मार्क्ड लो प्रेशर में बदल गया है. यह आगे चलकर डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है और उत्तर-पश्चिम व पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहराएगा.

September 27, 2025 05:55 IST

Aaj Ka Mausam LIVE: तेलंगाना में मूसलाधार बारिश से सबकुछ अस्‍त-व्‍यस्‍त

आज का मौसम लाइव: हैदराबाद में भारी बारिश के बाद मुसी नदी में जलप्रवाह बढ़ने पर बाढ़ प्रभावित इलाकों से 55 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) ने शिवाजी ब्रिज और भू लक्ष्मी मंदिर के पास रहने वाले लोगों को तब हटाया जब हैदराबाद की जुड़वां झीलों (हिमायतसागर और उस्मानसागर) के गेट खोले गए, जिससे मुसी नदी में भारी जलप्रवाह शुरू हो गया. GHMC की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राहत शिविर में भेजे गए लोगों को भोजन और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. GHMC आयुक्त आर वी कर्नन हालात पर पल-पल नजर रखे हुए हैं और उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने, समय पर कार्रवाई करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के निर्देश दिए हैं. GHMC ने निचले और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के हित में नगर निकाय अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की है. तेलंगाना डेवलपमेंट प्लानिंग सोसाइटी के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से रात 9 बजे तक हैदराबाद के बरकस-ईएसएस चंद्रायगुट्टा इलाके में 61 मिमी बारिश हुई, जबकि चंद्रायगुट्टा के इंदिरा नगर कम्युनिटी हॉल में 56.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई. रंगारेड्डी जिले के शादनगर में 113.8 मिमी और विकाराबाद जिले के मोमिनपेट में 112.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. सोसाइटी के आंकड़ों के अनुसार राज्यभर में व्यापक वर्षा हुई.

September 27, 2025 05:45 IST

Aaj Ka Mausam LIVE: महाराष्‍ट्र के दो जिलों में स्‍कूल-कॉलेज बंद

आज का मौसम लाइव: नांदेड़ और लातूर में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए शनिवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. एक अधिकारी ने बताया कि इन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी होने के बाद यह निर्णय लिया गया. नांदेड़ के कलेक्टर राहुल कारदिले और लातूर की कलेक्टर वर्षा ठाकुर-घुगे ने यह आदेश जारी किया है उन्होंने बताया कि यह आदेश सभी आंगनवाड़ी, सरकारी और निजी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों, जिला परिषद और नगर पालिका स्कूलों, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त संस्थानों, आश्रम स्कूलों, कॉलेजों, निजी कोचिंग कक्षाओं और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों पर लागू होगा. अधिकारी ने आगे कहा, ‘मुंबई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने आशंका जताई है कि इन दोनों जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. सिंचाई परियोजनाएं पहले से पूरी क्षमता पर हैं और प्रमुख नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही हैं. ऐसे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है.’ इस बीच, महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने शुक्रवार को घोषणा की कि 28 सितंबर को प्रस्तावित महाराष्ट्र सिविल सर्विसेज गजटेड संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 अब 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी. आयोग ने परीक्षार्थियों को संशोधित तिथि पर ध्यान देने की सलाह दी है.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 27, 2025, 05:40 IST

homenation

महाराष्‍ट्र में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्‍कूल-कॉलेज बंद

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePetrol Diesel Price Today, 27 Sep 2025: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव! चेक करें अपने शहर के ताजा रेट | petrol diesel prices on 27 September 2025 latest fuel rates city wise delhi jaipur lucknow patna
Next Article Google 27th Birthday: 27 साल में गूगल कैसे बना टेक्नोलॉजी का साम्राज्य, छोटे से गैरेज से शुरू थी पूरी कहानी | Google 27th birthday doodle why celebrates 27 september how a garage startup became tech giant
HawkNews
  • Website

Related Posts

800 KMPH की तूफानी रफ्तार, बुलेट ट्रेन का बाप, तेजस राजधानी-वंदे भारत बच्‍चा – maglev train 800 kilometre per hour speed bullet train tejas Rajdhani

July 12, 2026

Weather Forecast Today: दिल्ली से लेकर UP तक मौसम खराब, 12 राज्यों में Rain Alert, IMD ने क्या कहा? | Weather Forecast Today 12 July aaj ka mausam kaisa rahega Imd Rain Alert Delhi, UP, Himachal Pradesh 12 states hindi

July 12, 2026

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live | एक साथ उठ रहे कई बवंडर, बंगाल से यूपी तक आज आएगी आफत, 18 राज्यों में IMD का अलर्ट

July 12, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,221)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

800 KMPH की तूफानी रफ्तार, बुलेट ट्रेन का बाप, तेजस राजधानी-वंदे भारत बच्‍चा – maglev train 800 kilometre per hour speed bullet train tejas Rajdhani

July 12, 2026

Weather Forecast Today: दिल्ली से लेकर UP तक मौसम खराब, 12 राज्यों में Rain Alert, IMD ने क्या कहा? | Weather Forecast Today 12 July aaj ka mausam kaisa rahega Imd Rain Alert Delhi, UP, Himachal Pradesh 12 states hindi

July 12, 2026

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live | एक साथ उठ रहे कई बवंडर, बंगाल से यूपी तक आज आएगी आफत, 18 राज्यों में IMD का अलर्ट

July 12, 2026

MP News: ‘माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव’ में सीएम मोहन यादव का युवाओं को संदेश, 2027 होगा ‘युवा वर्ष’, डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड की भी घोषणा | मध्य प्रदेश ने युवा नीति 2026 और युवा वर्ष 2027 की घोषणा की

July 12, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

800 KMPH की तूफानी रफ्तार, बुलेट ट्रेन का बाप, तेजस राजधानी-वंदे भारत बच्‍चा – maglev train 800 kilometre per hour speed bullet train tejas Rajdhani

July 12, 2026

Weather Forecast Today: दिल्ली से लेकर UP तक मौसम खराब, 12 राज्यों में Rain Alert, IMD ने क्या कहा? | Weather Forecast Today 12 July aaj ka mausam kaisa rahega Imd Rain Alert Delhi, UP, Himachal Pradesh 12 states hindi

July 12, 2026

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live | एक साथ उठ रहे कई बवंडर, बंगाल से यूपी तक आज आएगी आफत, 18 राज्यों में IMD का अलर्ट

July 12, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.