Last Updated:
Today Weather: मानसून के वासी का दौर शुरू हो चुका है. इसके साथ कई राज्य में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बिहार-बंगाल, असम समेत दक्षिण और पश्चिम के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के संकेत दिया हैं.
आज का मौसम.मानसून के वापसी के शुरुआत के बाद से ही कई राज्यों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. उत्तराखंड में हाल के दिनों में मूसलाधार बारिश हुई थी. मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. साथ मध्य भारत में मानसून की वापसी में देरी को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.
बंगाल की खाड़ी से हलचल
बिहार में मूसलाधार बारिश
इधर, बिहार में लगातार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और गंगा के मैदानी भाग में डेवलप हो रहे मौसमी सिस्टम को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी किए हैं. मौसम विभाग ने समस्त पूर्वी और मध्य भारत के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग बिहार के कई जिलों में 20 तारीख, पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 सितंबर तक बारिश के संकेत दिए हैं. वही, प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ-साथ आंधी तूफान चलने की भी चेतावनी जारी की गई है.
दिल्ली में बारिश नहीं
मुंबई में विकेंड पर बारिश
स्काईमेट वेदर के अनुसार, मुंबई में पिछले वीकेंड पर तेज बारिश हुई थी, इसके बाद मानसून सुस्त पड़ गया है. मौसम की ऐसी स्थिति पहले से ही अनुमानित थी. एयरपोर्ट वेधशाला (सांताक्रूज) में कल 17 सितंबर को सिर्फ़ 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई. इस महीने का बारिश का कुल आंकड़ा 341.4 मिमी के सामान्य स्तर के क़रीब पहुंच चुका है. अब सिर्फ 6 मिमी बारिश और दर्ज होते ही सितंबर का टारगेट पूरा हो जाएगा. अगले एक हफ्ते तक बारिश हल्की और रुक-रुककर ही होगी. कहीं-कहीं थोड़ी देर की मध्यम बारिश संभव है, लेकिन जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

