Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, July 17
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Imd Extreme Heat Wave Alert,अप्रैल से जून… इस बार भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, डराने वाला है मौसम का ताजा अपडेट – imd warns extreme heat april to june expected more heatwave days up bihar rajasthan weather forecast
Hindi News

Imd Extreme Heat Wave Alert,अप्रैल से जून… इस बार भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, डराने वाला है मौसम का ताजा अपडेट – imd warns extreme heat april to june expected more heatwave days up bihar rajasthan weather forecast

HawkNewsBy HawkNewsMarch 31, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
नई दिल्ली: देश में इस बार भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने ये पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, इस साल अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मध्य और पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में इस बार ज्यादा दिनों तक लू चलने के आसार हैं। इस बार अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी। खास तौर से यूपी, बिहार से लेकर हरियाणा राजस्थान तक देश के 16 राज्यों में भीषण लू भी चलने की भविष्यवाणी गई है।

अप्रैल से जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में तापमान सामान्य रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

इस बार गर्मी में ‘डबल हीट वेव’ वाले दिन कर देंगे हालत खराब… डरा रही मौसम विभाग की चेतावनी

इन 16 राज्यों में भयानक लू का अलर्ट

महापात्रा ने बताया कि अप्रैल से जून तक उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से दो से चार दिन अधिक लू चलने की संभावना है। आमतौर पर भारत में अप्रैल से जून तक चार से सात दिन तक लू चलती है। जिन राज्यों में सामान्य से अधिक दिन लू चलने की संभावना है उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश समेत यहां चलेगी हीटवेव

आईएमडी प्रमुख महापात्रा ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित कुछ राज्यों में इस अवधि के दौरान 10 से 11 दिन लू चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में भारत के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि, सुदूर दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य रह सकता है।

न्यूनतम तापमान में भी होगा इजाफा

महापात्रा ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, सिवाय उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर के कुछ स्थानों के, जहां तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है। पिछले सप्ताह, केंद्र सरकार ने राज्यों से यह जांच करने को कहा था कि क्या उनके अस्पताल तापमान में बढ़ोतरी के बीच लू लगने और गर्मी से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए तैयार हैं।

पिछले साल भी पड़ी थी भयानक गर्मी

आईएमडी के अनुसार, पिछले साल भारत में असाधारण रूप से भीषण गर्मी पड़ी थी, जिसमें विभिन्न इलाकों से लू के कुल 536 दिन दर्ज किए गए थे, जो 14 साल में सबसे अधिक था। आधिकारिक आंकड़े से पता चला है कि पिछले साल भारत में गर्मी के दौरान लू लगने के 41,789 संदिग्ध मामले सामने आये थे। लू लगने और गर्म मौसम संबंधी बीमारियों से 143 लोगों की मौत हुई थी।

पिछले साल की अपेक्षा इस बार पहले आई गर्मी

विशेषज्ञों ने कहा है कि भारत में डेटा एकत्रित करने की पुख्ता व्यवस्था की कमी के कारण लू लगने से संबंधित मौतों की संख्या कम दर्ज की गई होंगी। पिछले साल की तुलना में 2025 में गर्मी पहले आ गई। 2024 में, सबसे पहले पांच अप्रैल को ओडिशा में लू चलने की सूचना मिली थी, लेकिन कोंकण और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में इस साल 27-28 फरवरी की शुरुआत में ही लू चलने की जानकारी मिली है।

बिजली की मांग में भी होगा इजाफा

विशेषज्ञों ने कहा है कि भारत को इस साल गर्मियों के मौसम में बिजली की मांग में 9 से 10 फीसदी की वृद्धि के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि लू के दिनों की संख्या अधिक हो सकती है। पिछले साल, देशभर में बिजली की अधिकतम मांग 30 मई को 250 गीगावाट को पार कर गई थी, जो पूर्वानुमान से 6.3 फीसदी अधिक थी। जलवायु परिवर्तन, बिजली की मांग में वृद्धि करने वाले प्रमुख कारकों में से एक है।

बारिश को लेकर IMD ने क्या कहा जानिए

आईएमडी ने कहा कि देश में अप्रैल में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है, जो 39.2 मिलीमीटर के दीर्घकालिक औसत का 88 से 112 फीसदी है। उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, पश्चिम-मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कई इलाकों में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। महापात्रा ने यह भी चेतावनी दी कि पश्चिमी घाट में केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भूस्खलन हो सकता है और पूर्वोत्तर राज्यों में अप्रैल में बाढ़ आ सकती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकर्नाटक पुलिस ने दबोचे 6 बैंक डकैत, कुएं से बरामद 17 किलो चोरी का सोना, जानें कैसे काम करता था यह गिरोह? | Karnataka Police Busts Six-Membered Bank Robbery Gang Know How Was Work News in Hindi
Next Article मनमोहन सिंह ने सरकार को लगाया था दांव पर, PM मोदी ने उस सपने को अंजाम तक पहुंचाया, अमेरिका का बड़ा तोहफा – donald trump government civil nuclear energy reactor construction green signal manmohan singh dream pm narendra modi fulfil
HawkNews
  • Website

Related Posts

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राहुल गांधी देहरादून पहुंचे | Aaj Ki Taaja Khabar Live, 17 July 2026, Today Breaking News in Hindi, Ram Mandir Donation Scam Weather hindi

July 17, 2026

Monsoon Session | INDIA block | DMK को अपने पाले में बुलाने की तैयारी में विपक्ष, मॉनसून सत्र से पहले INDIA गठबंधन ने बनाया ये प्‍लान

July 17, 2026

The Better India की कहानी का असर, 8 राज्यों से बच्चों के लिए पहुँची मदद | Delhi

July 17, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,345)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राहुल गांधी देहरादून पहुंचे | Aaj Ki Taaja Khabar Live, 17 July 2026, Today Breaking News in Hindi, Ram Mandir Donation Scam Weather hindi

July 17, 2026

Monsoon Session | INDIA block | DMK को अपने पाले में बुलाने की तैयारी में विपक्ष, मॉनसून सत्र से पहले INDIA गठबंधन ने बनाया ये प्‍लान

July 17, 2026

The Better India की कहानी का असर, 8 राज्यों से बच्चों के लिए पहुँची मदद | Delhi

July 17, 2026

सोनम वांगचुक को आप समझ रहे थे 3 Idiots वाला Phunsukh Wangdu? अब खुली पोल, Aamir Khan ने बताया ऐसा सच | sonam wangchuk whom you thought phunsukh wangdu of 3 idiots exposed aamir khan reveals truth

July 17, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राहुल गांधी देहरादून पहुंचे | Aaj Ki Taaja Khabar Live, 17 July 2026, Today Breaking News in Hindi, Ram Mandir Donation Scam Weather hindi

July 17, 2026

Monsoon Session | INDIA block | DMK को अपने पाले में बुलाने की तैयारी में विपक्ष, मॉनसून सत्र से पहले INDIA गठबंधन ने बनाया ये प्‍लान

July 17, 2026

The Better India की कहानी का असर, 8 राज्यों से बच्चों के लिए पहुँची मदद | Delhi

July 17, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.