Last Updated:
IMD Delhi-NCR Weather: पिछले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. लू के थपेड़े चलने की वजह से सुबह 10 बजे के बाद से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया था. हालांकि, मौसम विभाग ने तूफानी हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी. गुरुवार 11 जून 2026 को दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक से बदल गया और आसमान पर काले बादल छा गए.
मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी सच होती दिख रही है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. (फाइल फोटो/Reuters)
IMD Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है. आसमान में काले घने बादल छा गए. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की भविष्यवाणी सच साबित होती लग रही है. एक-दो सप्ताह पहले एक बाद एक पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया था. तापमान में 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई थी. इसके चलते भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को राहत मिली थी.
भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद प्रबल है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है. गुरुवार सुबह से ही दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. आसमान में घने बादल छा गए और कई इलाकों में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार 12 जून 2026 को अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. इस दौरान आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.
दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है. (फोटो: IMD)
IMD का अनुमान – 6 से 7 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने सलाह दी है कि तेज आंधी के समय खुले स्थानों, पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहें तथा अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें. मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश और तेज हवाओं के प्रभाव से तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. राजधानी में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को लंबे समय से जारी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाको में तेज हवा के साथ बारिश के आसार है. (फोटो: IMD)
भीषण गर्मी का प्रकोप
उल्लेखनीय है कि मई महीने में दिल्ली ने अत्यधिक गर्मी का सामना किया. 19 मई को राजधानी में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं 18, 19, 20, 21, 24 और 27 मई को लू की स्थिति बनी रही. रात के तापमान ने भी रिकॉर्ड तोड़े. 25 मई की रात न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 14 वर्षों में सबसे गर्म रातों में से एक रही. अब अचानक बदले मौसम और बादलों की मौजूदगी से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत की उम्मीद बंधी है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

