Last Updated:
Hyderabad Driver Threaten Police with Snake: हैदराबाद के पुराने शहर में ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को मरे हुए सांप से डराने की कोशिश की. शराब के नशे में पकड़े गए आरोपी ने वाहन जब्ती से बचने के लिए यह हरकत की और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने IPC और मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है.
हैदराबाद में शराब के नशे में पकड़े गए ऑटो ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस को मरे हुए सांप से डराया. (फोटो X)Hyderabad News: हैदराबाद से हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल पुराने शहर में एक सामान्य-सा ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान अचानक दहशत और हैरानी दोनों फैल गई. शुक्रवार रात जब ट्रैफिक पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा चालक को शराब के नशे में गाड़ी चलाते पकड़ा, तो किसी ने नहीं सोचा था आगे हैरान कर देने वाली घटना घटेगी. डॉक्यूमेंट्स दिखाने के बजाय ड्राइवर ने पुलिस के सामने ऐसा ‘हथियार’ निकाल लिया, जिसने मौके पर मौजूद सभी लोगों को सन्न कर दिया.
नियम तोड़ने पर कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ड्राइवर ने पुलिस को डराने के लिए जेब से एक सांप निकाल लिया. हालांकि वह सांप मरा हुआ बताया जा रहा है, लेकिन अचानक हुई इस हरकत ने ट्रैफिक पुलिस को भी पल भर के लिए असहज कर दिया.
When traffic cops ask for documents but a drunk driver pulls out a snake instead.
Traffic cops were left stunned as a routine drink-drive check in Old City turned bizarre. As his auto was being seized for violation the intoxicated auto driver threatened officers with a snake pic.twitter.com/AwZIDmcks4

