Entertainment
oi-Purnima Acharya
Holi 2025 Ott Release: देशभर में कल यानी 14 मार्च 2025 को बड़े ही धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाने और तरह तरह के पकवान खाने में व्यस्त हो जाते हैं। छुट्टी के इस दिन पर लोग अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के साथ जमकर इन्जॉय करते हैं।
होली पर ओटीटी पर लें इन फिल्मों का मजा
लेकिन अगर आपको होली खेलना पसंद नहीं है और आप इस दिन को घर पर बैठकर आराम फरमाना चाहते हैं तो ओटीटी पर रिलीज होने वाली कई मूवीज का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा सुबह होली खेलने के बाद आप दोपहर के समय अपने परिवार के साथ बैठकर होली के दिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों को इन्जॉय कर सकते हैं।

14 मार्च 2025 को ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्मों और वेब सीरीज
इस बार आप होली के लॉन्ग वीकेंड पर घर पर बैठे कई फिल्मों को इन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही मजेदार और लेटेस्ट वेब सीरीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कल यानी 14 मार्च को कौन सी नई वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होने वाली हैं, जिन्हें आप फैमिली और फ्रेंड्स के साथ देख सकते हैं।
ओटीटी रिलीज- हिंदी फिल्में
कल यानी 14 मार्च 2025 को होली के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई हिंदी फिल्में स्ट्रीम होने वाली हैं जिसमें जी5 पर ‘वनवास’, नेटफ्लिक्स पर कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’, राशा थडानी और अमन देवगन की ‘आजाद’ शामिल है। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर ‘अचारी बा’, अमेजॉन प्राइम वीडियो पर अभिषेक बच्चन की ‘बी हैप्पी’ मूवी भी रिलीज होगी।
ओटीटी रिलीज- इंग्लिश फिल्में
होली के दिन यानी 14 मार्च 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इंग्लिश में भी कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इसमें नेटफ्लिक्स पर ‘द आउट टर्न’, ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’, ‘एडोलसेंस’ जैसी फिल्में स्ट्रीम होंगी। वहीं अमेजॉन प्राइम वीडियो पर ‘ग्लैडिएटर’ और ‘बेडेविल्ड’ रिलीज होगी।
ओटीटी रिलीज- साउथ की फिल्में
अगर आपको साउथ की फिल्में देखना पसंद हैं, तो 14 मार्च 2025 को कई साउथ इंडियन मूवीज रिलीज हो रही हैं, जिसमें फिल्म एजेंट सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा सन नेक्स्ट पर राम राघवन, मनोरमा मैक्स ओरु जाति जठकम, अमेजन प्राइम वीडियो पर अर्जुन फाल्गुन जैसी फिल्में रिलीज होगी।
-

Holi 2025: संभल, अलीगढ़, शाहजहांपुर में ढकी गई मस्जिदें, प्रशासन भी अलर्ट मोड पर, नमाज का बदला वक्त
-

Holika Dahaan 2025: भद्रा के बाद भी होली पर बन रहा है राजयोग, करें ये उपाय तभी बरसेगा धन
-

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का योगी पर तंज, ‘हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां, 2027 में मिलेगी बुरी तरह हार’
-

Holika Dahan 2025: कौन थी होलिका? पढ़ें नरसिंह भगवान की कथा और आरती
-

Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर जरूर करें नरसिंह चालीसा का पाठ, घर में जमकर होगी लक्ष्मी वर्षा
-

Holi Delhi Security: होली और रमजान… एक साथ कैसे मैनेज करेगी दिल्ली पुलिस? क्या हैं सिक्योरिटी के इंतजाम
-

Indore News: शांति से संपन्न होगा होली और रंगपंचमी का त्यौहार, प्रशासन का खास प्लान तैयार
-

Holi 2025 Wishes: ‘आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे होली’, अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश
-

Ranbir Kapoor On Holi: होली का रंग देखकर डर जाते हैं रणबीर कपूर, ‘उस रात’ क्या हुआ था एक्टर के साथ
-

Holika Dahan 2025 Wishes: ‘बुराई का नाश हो, खुशियों की बौछार हो’,अपनों के भेजें ये खास संदेश
-

Holi 2025: उत्तराखंड के इन गांवों में डेढ़ सौ साल से नहीं मनी है होली! क्या है कारण?
-

Holi 2025: लालू यादव की मशहूर कुर्ता फाड़ होली, फगुआ गीत जोगीरा सारा रारा से जब गूंज उठा था बिहार
-

Holi 2025: भगवान राम के ससुराल में 14 को नहीं 15 मार्च को होली, मां सीता से जुड़ा है खास कारण
-

Holi 2025: अयोध्या में जुमे की नमाज का तय हुआ समय, नोट करें Time
-

Uttarakhand weather news: होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए कब से कहां कहां बारिश की संभावना

