Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, November 22
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Hemant Nimbalkar Bengaluru Police। Bengaluru new police commissioner। अपुन के एरिया में लफड़ा नहीं… बेंगलुरु के नए कमिश्‍नर की गुंडों को चेतावनी
Hindi News

Hemant Nimbalkar Bengaluru Police। Bengaluru new police commissioner। अपुन के एरिया में लफड़ा नहीं… बेंगलुरु के नए कमिश्‍नर की गुंडों को चेतावनी

HawkNewsBy HawkNewsNovember 22, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

अपुन के एरिया में लफड़ा नहीं… बेंगलुरु के नए कमिश्‍नर की गुंडों को चेतावनी

Last Updated:November 22, 2026, 18:04 IST

बेंगलुरु के नए पुलिस आयुक्‍त हेमंत निम्‍बालकर ने गुंडा तत्‍वों और अपराधियों को सख्‍त चेतावनी दी है. उन्‍होंने कहा कि शहर में वसूली, हथियारबाजी और आम लोगों को डराने वालों को बख्‍शा नहीं जाएगा. पुलिस सोशल मीडिया, सीसीटीव और एआई की मदद से अपराध पर नजर रखेगी। कमिश्‍नर साहब ने कहा कि अपुन के एयिया में लफड़ा नहीं मांगता.

अपुन के एरिया में लफड़ा नहीं… बेंगलुरु के नए कमिश्‍नर की गुंडों को चेतावनीZoom

कमिश्‍नर ने बदमाशों को चेतावनी दी.

मंजरी जोशी.

बेंगलुरु शहर को हाल ही में नया पुलिस आयुक्‍त मिला है. नए कमिश्‍नर साहब हेमंत निम्‍बालकर ने साफ कर दिया है कि डर दिखाकर वसूली करने वालों को पुलिस नहीं छोड़ेगी. हालांकि, जो लोग अपराध का रास्‍ता छोड़ना चाहते हैं उनके लिए पुलिस के दरवाजे खुले हैं. सीएनएन-न्‍यूज18 से बातचीत में निम्‍बालकर ने अपने अंदाज में कहा कि अपुन के एरिया में लफड़ा नहीं. पुलिस की वर्दी के साथ मिलने वाली लाठी, हेलमेट और हथियार सिर्फ दिखावे के लिए नहीं हैं. कानून तोड़ने वालों के खिलाफ उनका इस्‍तेमाल होगा. नए आयुक्‍त ने अपराध के साथ शहर की ट्रैफिक व्‍यवस्‍था को भी अपनी प्राथमिकताओं में रखा है.

सोशल मीडिया पर हथियार दिखाए तो होगी कार्रवाई
निम्बालकर के सामने एक बड़ी चुनौती सोशल मीडिया पर बढ़ती गुंडागर्दी भी है. हथियार लहराते वीडियो और सड़कों पर स्टंट करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों को शुरुआत में ही रोकना जरूरी है. इसके लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद लेगी. साथ ही, थानों में खुफिया जानकारी जुटाने वाली टीमें भी सक्रिय रहेंगी. निम्बालकर का मानना है कि तकनीक के साथ पुलिसकर्मियों की जमीनी मौजूदगी भी जरूरी है.

उन्होंने आम लोगों को परेशान करने वाले अपराधियों को भी चेतावनी दी. घर बनवाने वाले लोगों से लेकर पैदल चलने वाली महिलाओं और छोटे दुकानदारों तक को सुरक्षा देना पुलिस की जिम्मेदारी है. उन्होंने खास तौर पर उन लोगों का जिक्र किया जो ऑटो चलाकर या भजिया बेचकर परिवार चलाते हैं. निम्बालकर ने कहा कि संगठित अपराध पर पहले के मुकाबले लगाम लगी है. लेकिन अब व्हाइट कॉलर क्राइम पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है. ऐसे मामलों में कई बार अपराधियों को गुंडा तत्वों का साथ मिलता है. इसका नुकसान आम लोगों की मेहनत की कमाई को उठाना पड़ता है.

ट्रैफिक सुधारने के लिए सड़क पर उतरेंगे बड़े अधिकारी
बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम से लोग लंबे समय से परेशान हैं. नए आयुक्त ने इस समस्या पर बड़े-बड़े दावे करने के बजाय जमीन पर काम करने की बात कही है. उनका कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था सिर्फ कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के भरोसे नहीं सुधर सकती. इसके लिए इंस्पेक्टर से लेकर एसीपी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी सड़कों पर उतरना होगा. वरिष्ठ अधिकारी पीक आवर्स में शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों पर पहुंचेंगे. वे खुद देखेंगे कि जाम कहां लगता है और उसे कम करने के लिए क्या किया जा सकता है. इस व्यवस्था की एक महीने बाद समीक्षा भी होगी. निम्बालकर ने साफ किया कि केवल सीसीटीवी और एआई से ट्रैफिक की समस्या हल नहीं होगी. इसके लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी हालात समझने होंगे.

हर इलाके के लिए अलग होगी पुलिस की रणनीति
बेंगलुरु में पांच पुलिस कमिश्नरेट का नया ढांचा लागू होने से स्थानीय समस्याओं पर काम करना आसान हो सकता है. निम्बालकर ने कहा कि शहर के हर इलाके की जरूरत अलग है. इसलिए सभी जगह एक जैसी पुलिस रणनीति काम नहीं करेगी. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि व्हाइटफील्ड में अपनाया गया तरीका बिदादी की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता. पुलिस को इलाके की जरूरत समझकर फैसले लेने होंगे. नए आयुक्त ने यह भी माना कि हर योजना पहली बार में सफल हो, यह जरूरी नहीं है. अगर किसी कदम से अपेक्षित नतीजे नहीं मिलते हैं, तो उसमें बदलाव किया जाएगा. इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों और बाहर से मिलने वाले सुझावों पर भी विचार होगा.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें

Location :

Bangalore,Bangalore,Karnataka

First Published :

November 22, 2026, 18:04 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePM Modi-Nepal के Balendra Shah देंगे अयोध्या-जनकपुर ट्रेन की सौगात, 604KM का सफर, रूट-किराया और टाइमिंग जानें | PM Modi-Nepal PM Balendra Shah will Flag Off Ayodhya-Janakpur Train, Route-Timing Full Details
Next Article ‘लालची, जातिवादी, असभ्य, पुरुषवादी’, शिव-पार्वती की मूर्ति शेयर कर BJP-RSS पर क्यों बरसे राहुल गांधी? | Why Rahul Gandhi attacks BJP RSS ardhanarishvar Shiv statue debate
HawkNews
  • Website

Related Posts

Tamil Nadu Accident: कान छेदन समारोह से लौट रहे 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने 2-2 लाख मदद का ऐलान | Tamil Nadu Accident Reason: 8 Killed, Car Hits Neem Tree in Tiruchirappalli, PM Modi ₹2 Lakh Aid News Hindi

November 22, 2026

New Expressway : बिहार में बन रहा 79 किलोमीटर का हाईवे, पटना से नेपाल बॉर्डर तक जाएगा सीधा रास्ता

November 22, 2026

India-Pakistan Talks: ‘सबूतों पर बातचीत को तैयार’, आतंकवाद पर पाकिस्तानी मंत्री-सिंधु जल समझौते पर क्या कहा? | India-Pakistan Talks: Pakistan Minister on Terrorism and Indus Waters Treaty News Hindi

November 22, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (14,353)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Tamil Nadu Accident: कान छेदन समारोह से लौट रहे 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने 2-2 लाख मदद का ऐलान | Tamil Nadu Accident Reason: 8 Killed, Car Hits Neem Tree in Tiruchirappalli, PM Modi ₹2 Lakh Aid News Hindi

November 22, 2026

New Expressway : बिहार में बन रहा 79 किलोमीटर का हाईवे, पटना से नेपाल बॉर्डर तक जाएगा सीधा रास्ता

November 22, 2026

India-Pakistan Talks: ‘सबूतों पर बातचीत को तैयार’, आतंकवाद पर पाकिस्तानी मंत्री-सिंधु जल समझौते पर क्या कहा? | India-Pakistan Talks: Pakistan Minister on Terrorism and Indus Waters Treaty News Hindi

November 22, 2026

Trade Agreement : भारत के लिए गेमचेंजर बन सकता है 16 दिसंबर का दिन, 27 देशों को एकसाथ साधने का मौका

November 22, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Tamil Nadu Accident: कान छेदन समारोह से लौट रहे 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने 2-2 लाख मदद का ऐलान | Tamil Nadu Accident Reason: 8 Killed, Car Hits Neem Tree in Tiruchirappalli, PM Modi ₹2 Lakh Aid News Hindi

November 22, 2026

New Expressway : बिहार में बन रहा 79 किलोमीटर का हाईवे, पटना से नेपाल बॉर्डर तक जाएगा सीधा रास्ता

November 22, 2026

India-Pakistan Talks: ‘सबूतों पर बातचीत को तैयार’, आतंकवाद पर पाकिस्तानी मंत्री-सिंधु जल समझौते पर क्या कहा? | India-Pakistan Talks: Pakistan Minister on Terrorism and Indus Waters Treaty News Hindi

November 22, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.