मुल्तान: इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान के महशूर क्रिकेट मैदान पर तिहरा शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। यही वही मैदान है, जहां वीरेंद्र सहवाग ने 2004 में पाकिस्तान के गेंदबाजों को पस्त करते हुए तिहरा शतक जड़ा था और मुल्तान का सुल्तान होने का तमगा हासिल किया था। हैरी ने वीरेंद्र सहवाग के अंदाज में ही सैम अयुब को 144वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ते हुए तिहरा शतक पूरा किया। वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले जो रूट 375 गेंदों में 17 चौके के दम पर 262 रन बनाकर आउट हुए।

