India
oi-Kumari Sunidhi Raj
Harivansh Narayan Singh: देश की संसदीय गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए वरिष्ठ राजनेता और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह (Harivansh Narayan Singh) को फिर से उच्च सदन का सदस्य मनोनीत किया है। हरिवंश नारायण सिंह का पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हुआ था। कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी राजनीतिक पारी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं।
हालांकि, राष्ट्रपति मुर्मू के ताजा फैसले ने इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। हरिवंश का री नॉमिनेशन न केवल उनके व्यक्तिगत संसदीय करियर के लिए अहम है, बल्कि यह सदन के भीतर उनके अनुभव और संतुलित कार्यशैली पर मुहर भी लगाता है।

JDU ने नहीं बनाया था उम्मीदवार
हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में जेडीयू ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया था, जिसे राजनीतिक तौर पर एक बड़ा संकेत माना गया। अब उनके मनोनयन को बीजेपी के साथ उनकी नजदीकी का इनाम माना जा रहा है और इस फैसले के अलग-अलग राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं।
रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से खाली हुई थी सीट
राज्यसभा में यह मनोनयन रंजन गोगोई की रिटायरमेंट के बाद किया गया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हुए पद को भरने के लिए हरिवंश को मनोनीत किया गया है। जस्टिस गोगोई के रिटायर होने के बाद से ही इस मनोनीत सीट के लिए कई नामों की चर्चा थी, लेकिन अंत में राष्ट्रपति ने हरिवंश के नाम पर अपनी सहमति दी।
President nominates JD(U)s Harivansh Narayan Singh to the Rajya Sabha to fill the vacanc seat created after the retirement of former CJI Ranjan Gogoi from his seat. pic.twitter.com/eQnU1dsq9x
— ANI (@ANI) April 10, 2026 “>
ये भी पढ़ें: Malda Violence: न्यायिक अधिकारी को बचाने के लिए रात 2 बजे तक जागते रहे CJI,’साजिश’ पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन
किस तरह से हुई हरिवंश की नियुक्ति? समझिए नियम
सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत की गई है। इस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति को साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों से 12 सदस्यों को राज्यसभा में मनोनीत करने का विशेष अधिकार प्राप्त है। इसी संवैधानिक शक्ति का उपयोग करते हुए अनुभवी हरिवंश को परिषद का हिस्सा बनाया गया है।
बिहार से उपसभापति तक का सफर
हरिवंश का संसदीय सफर बेहद प्रभावशाली रहा है। वे मूल रूप से बिहार से राज्यसभा के सदस्य के रूप में दो बार निर्वाचित हो चुके हैं। उनके पास पत्रकारिता और राजनीति का दशकों लंबा अनुभव है। सदन के संचालन में उनकी निष्पक्षता और भाषाई गरिमा ने उन्हें पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच सम्मान दिलाया है।
राज्यसभा के उपसभापति के रूप में हरिवंश ने कई ऐतिहासिक और चुनौतीपूर्ण सत्रों का संचालन किया। उनकी पहचान एक ऐसे पीठासीन अधिकारी के रूप में रही है जो शोर-शराबे के बीच भी शांत रहकर विधायी कार्यों को सुचारु रूप से चलाने की क्षमता रखते हैं। उनकी संतुलित शैली ही उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: राज्यसभा में PM मोदी ने की खरगे और पवार की तारीफ, अठावले पर किया ऐसा कमेंट कि गूंज उठा सदन
-

Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब
-

‘मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध’, फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता
-

‘Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो’, कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription?
-

पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!
-

Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के ‘नापाक’ प्लान का हुआ पर्दाफाश
-

Iran US Ceasefire: ‘तुरंत देश छोड़ें भारतीय’, सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी
-

15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था?
-

Ruchi Vira कौन हैं, RSS को ‘देश के लिए नासूर’ बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है ‘पावर कनेक्शन’?
-

Iran US Ceasefire: ‘यह युद्ध का अंत नहीं है’, क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें?
-

Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल
-

Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील
-

Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक ‘सीजफायर’ से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?

