Last Updated:
सिंधु जल समझौते को लेकर बिलावल भुट्टो-जरदारी ने ‘दरिया में खून-पानी’ वाला बयान दिया. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि बिलावल अपनी दिमागी हालत चेक कराएं, कैसे-कैसे बयान दे रहे हैं.
‘बस कुछ दिन इंतजार करो बिलावल’ (File Photos)
हाइलाइट्स
- सिंधु जल समझौते पर भारत ने सस्पेंड करने का फैसला लिया है.
- हरदीप सिंह पुरी ने बिलावल की मानसिक हालत पर सवाल उठाया.
- बिलावल की तरह पाकिस्तान के और नेता अब भारत को धमकियां दे रहे हैं.
नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जैसे ही सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करने का फैसला लिया, इस्लामाबाद में खलबली मच गई. बौखलाहट में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता बिलावल भुट्टो-जरदारी जहर उगलने लगे. सखर में एक जनसभा के दौरान बिलावल ने गीदड़भभकी दी, ‘सिंधु दरिया हमारा है, या तो पानी बहेगा या खून.’ बिलावल की इस उन्मादी तकरीर ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान अभी भी जमीनी सच्चाई को समझने के लिए तैयार नहीं है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बिलावल की मानसिक हालत पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि बिलावल को अपने दिमाग का चेकअप कराना चाहिए.
पुरी ने साफ कहा, ‘अब बहुत हो गया. अब इंतजार करो, कुछ ही दिन में सब दिखेगा.‘ यानी भारत अब चुप नहीं बैठने वाला. पाकिस्तान चाहे जितनी गीदड़भभकियां दे, पानी पर भारत का हक रहेगा और पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाकर ही दम लेगा.
#WATCH | Mohali: On Pakistan Peoples Party Chairman Bilawal Bhutto-Zardari’s statement on the suspension of the Indus Water treaty, Union Minister Hardeep Singh Puri says, “Tell him to get his mental condition checked, what kind of statements he is giving. Enough is enough…Now… pic.twitter.com/jXUR9J4I5w
— ANI (@ANI) April 26, 2025

