Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Gulzarilal Nanda:भारत के PM जिन्‍हें किराया नहीं देने पर घर से निकाला गया, दौड़े-दौड़े पहुंचे PMO अधिकारी, मदद लेने से किया इनकार – ex pm Gulzarilal Nanda removed from home due to non payment of rent during last days of life
Hindi News

Gulzarilal Nanda:भारत के PM जिन्‍हें किराया नहीं देने पर घर से निकाला गया, दौड़े-दौड़े पहुंचे PMO अधिकारी, मदद लेने से किया इनकार – ex pm Gulzarilal Nanda removed from home due to non payment of rent during last days of life

HawkNewsBy HawkNewsJuly 3, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
नई दिल्ली. कुछ लोग इतिहास लिखते हैं और कुछ लोग इतिहास बन जाते हैं. गुलजारी लाल नंदा उन विरलों में थे जो चुपचाप इतिहास रचते चले गए. एक ऐसा नेता, जिसने संकट के समय दो बार देश की बागडोर संभाली, फिर भी सरकारी सुख-सुविधाओं की चाहत नहीं रखी. देश की आजादी की लड़ाई में उन्होंने जेल की यातनाएं सही, मजदूरों की आवाज बने और सत्ता के शिखर पर पहुंचकर भी सादगी की चादर ओढ़े रहे. उनका जीवन कोई प्रचार नहीं, बल्कि एक मौन तपस्या था. सत्ता में रहकर भी सत्ता से दूर, राजनीति में रहकर भी मूल्य और मर्यादा के साथ.

पाकिस्‍तान के पंजाब में जन्‍में गुलजारी लाल नन्‍दा

पंजाब के सियालकोट (अब पाकिस्तान में) 4 जुलाई 1898 को जन्मा यह गांधीवादी नेता भारतीय राजनीति का वह अध्याय है, जो जितना प्रेरणादायक है, उतना ही सादा और जितना महान है, उतना ही गुमनाम. देश का प्रधानमंत्री रहा व्यक्ति, जीवन के अंतिम वर्षों में किराया न चुका पाने के कारण घर से निकाला गया, फिर भी चेहरे पर न कोई शिकन, न शिकायत. दो बार देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे गुलजारी लाल नंदा ने उन मौकों पर देश को नेतृत्व दिया जब प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए पं. जवाहर लाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री अचानक दुनिया को अलविदा कह गए. उन्होंने हरियाणा की सांस्कृतिक आत्मा कुरुक्षेत्र को एक नई पहचान भी दी. उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, चरित्र से पहचाना जाता है.

आजादी के आंदोलन में जेल जाना पड़ा

लाहौर, आगरा और इलाहाबाद में शिक्षा प्राप्त करने के बाद गुलजारी लाल नंदा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में श्रम समस्याओं पर शोध किया. 1921 में वह नेशनल कॉलेज, मुंबई में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक बने, लेकिन उसी वर्ष उन्होंने नौकरी छोड़कर असहयोग आंदोलन में कूदने का साहस किया. साल 1922 से 1946 तक वह अहमदाबाद टेक्सटाइल लेबर एसोसिएशन के सचिव रहे, जहां उन्होंने मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद की. साल 1932 और 1942 के आंदोलनों में जेल जाना पड़ा, लेकिन उनके विचार अडिग रहे, रास्ता स्पष्ट.

बंबई विधानसभा के सदस्य बने

साल 1937 में वह बंबई विधानसभा के सदस्य बने और फिर 1946 में बंबई सरकार में श्रम मंत्री. उन्होंने श्रम विवाद विधेयक जैसे ऐतिहासिक विधेयकों को पारित कर श्रम नीतियों की दिशा तय की. राष्ट्रीय योजना समिति के सदस्य, हिंदुस्तान मजदूर सेवक संघ के सचिव, कस्तूरबा मेमोरियल ट्रस्ट के न्यासी और कई राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले नंदा जी की भूमिका हर जगह मौन, परंतु निर्णायक रही. साल 1950 में योजना आयोग में उपाध्यक्ष, फिर योजना, सिंचाई और बिजली मंत्री बने. उन्होंने पंचवर्षीय योजनाओं की नींव मजबूत की और श्रम तथा रोजगार के क्षेत्र में देश को आधुनिक दिशा दी.

नेहरू के निधन के बाद बने पीएम

पंडित नेहरू के निधन के बाद 27 मई 1964 को उन्होंने पहली बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद 11 जनवरी 1966 को वह दोबारा कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने. हालांकि, दोनों ही बार उनका कार्यकाल अल्पकालिक था, लेकिन यह भारतीय लोकतंत्र की उस परंपरा को पुष्ट करता है जहां भरोसेमंद और सिद्धांतवादी व्यक्ति को संकट की घड़ी में राष्ट्र की बागडोर सौंपी जाती है.

गुजरात छोड़ संभाली हरियाणा की कमान

साल 1967 में उन्होंने गुजरात छोड़ हरियाणा को अपनी नई कर्मभूमि बनाया. कैथल से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे और फिर 1968 में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की स्थापना की. अगले 22 वर्षों तक उन्होंने अध्यक्ष के रूप में कुरुक्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्वरूप को पुनर्जीवित करने में महती भूमिका निभाई. ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर, श्रीकृष्ण आयुर्वेदिक महाविद्यालय से लेकर पिहोवा तक, हर तीर्थ स्थल उनके स्नेह और दूरदर्शिता का साक्षी है. आज हरियाणा की सांस्कृतिक राजधानी कुरुक्षेत्र नंदा जी की इस अनथक सेवा का परिणाम है.

आखिरी वक्‍त में घर से क्‍यों निकाला गया?

गुलजारी लाल नंदा के जीवन की एक घटना इस युग के नेताओं के लिए आईना है. बुढ़ापे में एक दिन उन्हें मकान मालिक ने किराया न देने पर घर से निकाल दिया. उनके पास बस कुछ बर्तन, बिस्तर और बाल्टी थी. पड़ोसियों ने हस्तक्षेप किया. एक पत्रकार ने यह दृश्य देखा और उसकी खबर बनाई. अगले दिन वह अखबार की हेडलाइन थी. इस खबर के सामने आने के बाद देश स्तब्ध था. जब प्रधानमंत्री कार्यालय तक खबर पहुंची, तब एक साथ कई सरकारी गाड़ियों का काफिला उनके दरवाजे पहुंचा और घर समेत कई अन्य सरकारी सुविधाएं लेने की अपील की. लेकिन, उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा कि मैंने स्वतंत्रता सेनानी का भत्ता ठुकराया था क्योंकि मैंने देश के लिए लाभ नहीं, बलिदान किया था. इस उम्र में सरकारी सुविधाओं का क्या करूंगा?

1997 में मिला भारत रत्‍न

साल 1997 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया. अगले साल 15 जनवरी 1998 को उनका निधन हुआ. उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनकी ‘अस्थियां कुरुक्षेत्र में ही रहें.’ उनकी इच्छानुसार उनकी मृत्यु के बाद उनकी अस्थियों को गुलजारी लाल नंदा स्मारक में दफना दिया गया. आज वह स्मारक सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि सादगी, सेवा और संस्कार का एक जीता-जागता प्रेरणास्रोत है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleMira Bhayandar Bandh,दाढ़ी-गोल टोपी वाले मराठी बोलते हैं क्या? मीरा रोड की घटना पर भड़के नितेश राणे, मनसे को दे डाली चुनौती – maharashtra minister nitesh rane slams mns over mira road assault do ask beard and round cap speak marathi mohammed ali road know all
Next Article ‘चुनाव आयोग की वजह से बिहार के वोटर डरे हुए हैं’, लेफ्ट ने लगा दिया बड़ा आरोप – left claims election commission of voter list revision before bihar elections voters are scared
HawkNews
  • Website

Related Posts

Rahul Gandhi कहां हैं? NEET मुद्दे पर सरकार को घेरने वाली कांग्रेस ने जंतर मंतर प्रोटेस्ट से क्यों बनाई दूरी | Where Is Rahul Gandhi Why Congress Stayed Away From Cjp Jantar Mantar Protest Latest News

July 14, 2026

Bank Income : कर्ज नहीं कमीशन से कमा रहे सरकारी बैंक, एसबीआई ने सबसे ज्यादा मुनाफा पीटा, आखिर ऐसा क्या बेच रहे?

July 14, 2026

E20 को लेकर अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोगों से ऑनलाइन पेटिशन पर हस्ताक्षर करने की अपील | Arvind Kejriwal Letter to PM Modi Regarding E20 Petrol appeals people to sign online petition AAP Latest News

July 14, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,278)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Rahul Gandhi कहां हैं? NEET मुद्दे पर सरकार को घेरने वाली कांग्रेस ने जंतर मंतर प्रोटेस्ट से क्यों बनाई दूरी | Where Is Rahul Gandhi Why Congress Stayed Away From Cjp Jantar Mantar Protest Latest News

July 14, 2026

Bank Income : कर्ज नहीं कमीशन से कमा रहे सरकारी बैंक, एसबीआई ने सबसे ज्यादा मुनाफा पीटा, आखिर ऐसा क्या बेच रहे?

July 14, 2026

E20 को लेकर अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोगों से ऑनलाइन पेटिशन पर हस्ताक्षर करने की अपील | Arvind Kejriwal Letter to PM Modi Regarding E20 Petrol appeals people to sign online petition AAP Latest News

July 14, 2026

उज्जैन में सजेगा जगन्नाथ रथयात्रा का दिव्य उत्सव, तीन रथों पर विराजेंगे भगवान, विदेशी श्रद्धालु भी होंगे शामिल

July 14, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Rahul Gandhi कहां हैं? NEET मुद्दे पर सरकार को घेरने वाली कांग्रेस ने जंतर मंतर प्रोटेस्ट से क्यों बनाई दूरी | Where Is Rahul Gandhi Why Congress Stayed Away From Cjp Jantar Mantar Protest Latest News

July 14, 2026

Bank Income : कर्ज नहीं कमीशन से कमा रहे सरकारी बैंक, एसबीआई ने सबसे ज्यादा मुनाफा पीटा, आखिर ऐसा क्या बेच रहे?

July 14, 2026

E20 को लेकर अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोगों से ऑनलाइन पेटिशन पर हस्ताक्षर करने की अपील | Arvind Kejriwal Letter to PM Modi Regarding E20 Petrol appeals people to sign online petition AAP Latest News

July 14, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.