Live now
Last Updated:
Breaking News Today Live Update: जीएसटी काउंसिल ने दिवाली से पहले जरूरी चीजों पर जीएसटी शून्य कर दिया है. इस बीच पंजाब व उत्तर भारत में बाढ़, दिल्ली में यमुना खतरे के ऊपर, बिहार में एनडीए ने बंद बुलाया है. ये स…और पढ़ें
पंजाब में जय प्रलय ने भारी तबाही मचाई है.
Breaking News Today Live Update: जीएसटी काउंसिल ने देशवासियों को दिवाली से पहले खूब तोहफे दिए हैं. तमाम जरूरी चीजों पर जीएसटी की दरों को शून्य कर दिया गया है. इससे तमाम जरूरी चीजें सस्ती हो जाएंगी. आज गुरुवार को इस मसले के छाए रहने की संभावना है. इस बीच पंजाब सहित समूचे उत्तर भारत में बाढ़ और बारिश से परेशानी की खबरें आज भी सुर्खियों में है. दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इस कारण राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है. इस बीच बिहार में आज एनडीए ने बंद का आह्वान किया है. गठबंधन ने पीएम मोदी की मां को लेकर अपशब्द कहे जाने के विरोध में बंद का आह्वान किया है. इस सभी खबरों पर हमारी नजर रहेंगी. आप इस ब्लॉग में बने रहिए और हर पल का अपडेट पाते रहिए.
September 4, 2025 12:45 IST
40 फीसदी का जीएसटी स्लैब खत्म करेगी कांग्रेस
जीएसटी की दरों में कटौती को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि राहुल गांधी कितने सालों से सिर्फ दो स्लैब की मांग कर रहे है. अब जाकर इसको लागू किया गया. 40 फीसदी के स्लैब को भी सरकार खत्म करे. वरना जब हमारी सरकार बनेगी तो हम इसे खत्म कर देंगे.
September 4, 2025 12:41 IST
Breaking News Today Live Update: BJP के साथ LJP बांटना है सीट: JDU
Breaking News Today Live Update: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र BJP कोर ग्रुप की बैठक के बाद NDA सहयोगी दल में सीटों को लेकर खींचतान और ज़्यादा सीट संख्या की दावेदारी शुरू हो गई है. जदयू का दावा है कि उनकी पार्टी और BJP के बीच अंडरस्टैंडिंग हमेशा से ही अच्छी रही है. लोक जनशक्ति पार्टी, हम पार्टी और कुशवाहा की पार्टी और BJP के बीच सीटों का तालमेल उनका आंतरिक मसला है. JDU का इससे कुछ लेना देना नहीं है. 2005 से हम BJP के साथ है और हमेशा उनके साथ हमारी अंडरस्टैंडिंग अच्छी रही है.
September 4, 2025 11:32 IST
दिल्ली शराब घोटाला: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है. पंजाब में बाढ़ राहत कार्य का हवाला देते हुए इन दोनों ने व्यक्तिगत पेशी से छूट की गुहार लगाई थी. राउज एवन्यू कोर्ट ने अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई अब अक्टूबर तक के लिए टाल दी है.
September 4, 2025 10:53 IST
Breaking News Today Live Update: यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन लोगों के लिए बंद, राजधानी में बढ़ा बाढ़ का खतरा
Breaking News Today Live Update: राजधानी दिल्ली में यमुना का उफान कम होने का नाम नहीं ले रहा है. यमुना में पानी लगातार बढ़ रहा है. इस बीच बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को जनता के लिए बंद कर दिया गया है.
September 4, 2025 08:33 IST
Breaking News Today Live: शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब के दौरे पर
Breaking News Today Live: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब में बाढ़ग्रस्त जिलों के दौरे पर रहेंगे. सुबह 9.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट में पंजाब के राज्यपाल और कृषि मंत्री से भेंट करेंगे. सुबह 10 बजे अमृतसर, कपूरथला और गुरुदासपुर के बाढ़ग्रस्त प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे. देर शाम लौटकर अमृतसर में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

