Features
oi-Naveen Parmuwal
Govt Internship Program: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत एक विशेष इंटर्नशिप प्रोग्राम चलाया जाता है, जिसके तहत छात्राओं और महिलाओं को सरकारी कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने और अनुभव लेने का मौका मिलता है।

यह कार्यक्रम “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” अभियान के तहत संचालित किया जाता है, जिससे महिलाओं और छात्राओं को न केवल सीखने का अवसर मिलता है बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए नए रास्ते भी खुलते हैं।
क्या है इंटर्नशिप प्रोग्राम? (Govt Internship Program 2025)
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं को सामाजिक क्षेत्र में कार्य अनुभव प्रदान करने के लिए एक विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम चलाया जाता है। इसका उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, पोषण और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर काम करने का मौका देना है।
इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्देश्य
महिलाओं को सामाजिक विकास के क्षेत्र में प्रशिक्षित करना- इस कार्यक्रम के माध्यम से इंटर्न को महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की व्यावहारिक जानकारी मिलती है।
रिसर्च और पॉलिसी मेकिंग में योगदान- इंटर्न मंत्रालय के विभिन्न शोध एवं नीति निर्माण प्रक्रियाओं में हिस्सा लेते हैं।
सरकारी कार्यप्रणाली को समझना- महिलाओं को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रबंधन का प्रत्यक्ष अनुभव मिलता है।
कौशल विकास- इंटर्नशिप के दौरान प्रतिभागियों की रिपोर्ट लेखन, डेटा विश्लेषण, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और सामुदायिक संवाद जैसे कौशलों का विकास होता है।
इंटर्नशिप के लाभ (MWCD Internship Program Benefits)
- सरकारी क्षेत्र में कार्य अनुभव – मंत्रालय के साथ काम करने का यह एक बेहतरीन अवसर है।
- स्टाइपेंड – चयनित इंटर्न को प्रतिमाह एक निश्चित वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
- नेटवर्किंग – सरकारी अधिकारियों, नीति निर्माताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ने का मौका।
- भविष्य के करियर के लिए फायदेमंद – यह अनुभव सरकारी नौकरियों, एनजीओ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में करियर बनाने में मदद करता है।
योग्यता मापदंड (MWCD Internship Program Eligibility)
- यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है।
- आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
- यह योजना ग्रामीण और छोटे शहरों में रहने वाली छात्राओं व महिलाओं के लिए है।
कौन कर सकता है आवेदन? (MWCD Internship Program Online Form)
इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत छात्राएं, महिला स्कॉलर्स, समाजसेवी और टीचर्स भाग ले सकते हैं। खासतौर पर ग्रामीण और छोटे शहरों में रहने वाली महिलाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, जिससे वे सरकारी योजनाओं, नीति-निर्माण की प्रक्रिया और बाल विकास से जुड़ी नीतियों को समझ सकती हैं।
आवेदन प्रक्रिया
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देखें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें – इंटर्नशिप से जुड़ा आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म भरें और दस्तावेज जमा करें –
- बायोडाटा (CV)
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/पैन कार्ड)
- शोध प्रपत्र (यदि कोई हो)
- आवेदन जमा करें – निर्धारित ईमेल या पते पर आवेदन भेजें।
चयन प्रक्रिया
- आवेदनों की समीक्षा एक समिति द्वारा की जाती है।
- योग्यता, शैक्षणिक रिकॉर्ड और शोध/प्रोजेक्ट अनुभव के आधार पर चयन होता है।
- कुछ मामलों में इंटरव्यू भी लिया जा सकता है।
- चयनित उम्मीदवारों को ईमेल/पत्र के माध्यम से सूचित किया जाता है।
इंटर्नशिप योजना में मिलने वाले लाभ और सुविधाएं
- मासिक भत्ता – इंटर्नशिप के दौरान सरकार द्वारा ₹20,000 प्रति माह दिए जाएंगे।
- यात्रा सुविधा – इंटर्न को डीलक्स बस, AC बस या 3rd AC ट्रेन से आने-जाने के लिए टिकट की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- सर्टिफिकेट – इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद सरकारी प्रमाण पत्र मिलेगा, जो करियर में सहायक होगा।
- हॉस्टल सुविधा – इंटर्नशिप के दौरान ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर हॉस्टल में रहने की सुविधा दी जाएगी।
- रूम सुविधाएं – प्रत्येक कमरे में बेड (गद्दा शामिल नहीं), टेबल, कुर्सी और अलमारी उपलब्ध होगी।
- हॉस्टल अवधि – यह सुविधा इंटर्नशिप शुरू होने से 2 दिन पहले और समाप्त होने के 2 दिन बाद तक उपलब्ध होगी।
- भोजन व्यवस्था – हॉस्टल में रहने के दौरान खाने का खर्च इंटर्न को स्वयं उठाना होगा।
इंटर्नशिप का शेड्यूल और बैच की जानकारी
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय हर साल चार बैच में इंटर्नशिप कराता है। प्रत्येक बैच की अवधि दो महीने की होती है और एक बैच में 20 महिलाओं और छात्राओं को शामिल किया जाता है।
- पहला बैच: मई-जून
- दूसरा बैच: अगस्त-सितंबर
- तीसरा बैच: नवंबर-दिसंबर
- चौथा बैच: फरवरी-मार्च
-

Trump के ‘टैरिफ हमले’ से हिले भारतीय उद्योग! क्या है भारत का रिएक्शन, अपनाएगा कौन सा रूख?
-

PM Modi Varanasi Visit: काशी में फिर होगी विकास की बारिश, पीएम मोदी देंगे 2500 करोड़ की नई योजनाओं की सौगात!
-

Bimstec Summit: पीएम मोदी थाईलैंड रवाना, 2019 के बाद श्रीलंका की पहली यात्रा, कई समझौते की उम्मीद
-

सीएए-यूसीसी से तीन तलाक तक, पीएम मोदी के वो अहम फैसले,जिनपर विरोध के बावजूद अडिग रहे वो
-

PM Modi और चिली के राष्ट्रपति की हुई मुलाकात, व्यापार और शिक्षा समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
-

Opinion: भाजपा के लिए अब भी अहम है संघ प्रमुख की राय
-

Odisha Day 2025: ‘भारत ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व करता है’, PM Modi
-

RCB vs GT Head to Head: गुजरात बनाम बेंगलुरु का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी
-

Who Is Kavya Maran Boyfriend? SRH की मालकिन काव्या मारन किसे कर रहीं डेट? सामने आया इस टॉप स्टार का नाम
-

RCB vs GT Dream11: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का शानदार मौका?
-

सानिया मिर्ज़ा ने दिल के करीब शख्स के साथ मनाई ईद, सरेआम कंधे पर हाथ रख शेयर किया फोटो, हैरान हुए फैन्स
-

Meerut Muskan Case: ‘सौरभ के दिल पर साहिल की मार, मुस्कान ने दिया फाइनल टच’, जानें चार्टशीट में क्या-क्या लिखा
-

LSG के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मिलेगा Jasprit Bumrah का साथ? तेज गेंदबाज की वापसी पर आया नया अपडेट
-

LPG Price: नवरात्रि में सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए क्या हो गई कीमत?
-

यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के बीच में फोड़ा बम, नई टीम से जुड़ने का लिया फैसला

