Last Updated:
Future of Engineering Jobs 2026: साल 2026 से 2030 के बीच इंजीनियरिंग की दुनिया पूरी तरह बदलने वाली है. एआई और ऑटोमेशन के कारण कोडिंग और टेस्टिंग जैसी पुरानी ट्रेंडिंग जॉब्स कम होंगी. लेकिन डेटा साइंस और रोबोटिक्स में नौकरियों के नए मौके मिलेंगे. जानिए बदलाव के इस दौर में खुद को अपग्रेड कैसे किया जा सकता है.

Future of Engineering Jobs: अगले कुछ सालों में इंजीनियरिंग की दुनिया में कई बड़े बदलाव होंगे
नई दिल्ली (Future of Engineering Jobs). 2026 से 2030 के बीच इंजीनियरिंग का नक्शा पूरी तरह बदलने वाला है. जैसे कभी कंप्यूटर के आने से टाइपराइटर गायब हो गए थे, ठीक वैसा ही अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन की वजह से इंजीनियरिंग फील्ड में होने जा रहा है. जिन डेस्क जॉब्स में डेटा एंट्री या बेसिक कोडिंग की जरूरत होती थी, उन्हें अब मशीनें संभाल रही हैं. 2026 तक भारत में ही लाखों इंजीनियर्स को अपनी स्किल्स बदलने की जरूरत पड़ेगी. अब सिर्फ डिग्री नौकरी की गारंटी नहीं रही.
यह बदलाव डराने वाला नहीं, बल्कि खुद को अपग्रेड करने का सुनहरा मौका है. जहां एक तरफ मैनुअल टेस्टिंग और बेसिक मेंटेनेंस जैसी नौकरियां कम होंगी, वहीं दूसरी तरफ सस्टेनेबल एनर्जी, नैनो-टेक्नोलॉजी और एआई-इंटीग्रेशन में ऐसे नए पद आएंगे, जिनकी हमने 10 साल पहले कल्पना भी नहीं की थी. अब मुकाबला केवल 2 इंजीनियर के बीच नहीं, बल्कि इंजीनियर और एआई टूल के बीच है. जो इंजीनियर इन मशीनों को ‘कमांड’ करना सीख जाएगा, वही भविष्य का सिकंदर होगा.
इंजीनियरिंग का भविष्य: 2026-2030 का रोडमैप
इंजीनियरिंग में कौन सी नौकरियां कम या खत्म होंगी?
ऑटोमेशन की लहर सबसे पहले उन नौकरियों पर गाज गिराएगी जो बार-बार एक ही ढर्रे पर की जाती हैं.
- मैनुअल सॉफ्टवेयर टेस्टर: अब ऑटोमेटेड टेस्टिंग टूल्स का जमाना है. इसलिए मैनुअल एरर चेक करने वाली नौकरियां तेजी से घटेंगी.
- बेसिक कोडर और डेटा एंट्री इंजीनियर: अगर आप केवल ‘सिंटेक्स’ लिखते हैं तो एआई आपसे बेहतर और तेज कोडिंग कर सकता है.
- मैन्युफैक्चरिंग सुपरवाइजर: फैक्ट्री में रोबोटिक्स के आने से केवल निगरानी करने वाले इंजीनियर की मांग कम हो जाएगी.
- ड्राफ्ट्समैन और बेसिक CAD ऑपरेटर: जेनेरेटिव डिजाइन टूल्स अब खुद ही कॉम्प्लेक्स नक्शे तैयार कर रहे हैं.
सबसे ज्यादा सैलरी वाली इंजीनियरिंग जॉब्स
आने वाले कुछ सालों में पुराने दरवाजे बंद होने की आशंका है तो नए और बड़े दरवाजे खुल भी रहे हैं. 2030 तक इन प्रोफाइल्स की धूम रहेगी:
- AI और मशीन लर्निंग ऑपरेशंस (MLOps): एआई मॉडल को केवल बनाना ही नहीं, उन्हें मैनेज करना सबसे बड़ी नौकरी होगी.
- रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियर: सोलर, विंड और ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर में लाखों इंजीनियर्स की जरूरत पड़ेगी.
- रोबोटिक्स और कोबोटिक्स स्पेशलिस्ट: इंसान और रोबोट के बीच तालमेल बिठाने वाले ‘कोबोट’ इंजीनियर की भारी मांग होगी.
- साइबर सिक्योरिटी और एथिकल हैकिंग: जैसे-जैसे डेटा बढ़ेगा, उसे बचाने वाले इंजीनियर की अहमियत भी बढ़ती जाएगी.
नौकरी बचाने के लिए स्किल अपग्रेड कैसे करें?
अगर आप अपनी जॉब प्रोफाइल को सिक्योर करना चाहते हैं तो बिना समय गंवाए इन 3 स्किल्स पर काम शुरू कर दें:
- AI लिटरेसी: आपको एआई टूल्स (जैसे ChatGPT, Copilot) को अपने काम में इस्तेमाल करना आना चाहिए.
- क्रॉस-डोमेन नॉलेज: अगर आप मैकेनिकल इंजीनियर हैं तो आपको थोड़ी कोडिंग और डेटा एनालिसिस भी सीखना होगा.
- सॉफ्ट स्किल्स: मशीनें लॉजिक दे सकती हैं, लेकिन प्रॉब्लम सॉल्विंग, टीम मैनेजमेंट और क्रिटिकल थिंकिंग केवल इंसान ही कर सकता है.
यह वक्त घबराने का नहीं, बल्कि खुद को रीबूट करने का है. बदलाव हर दौर में आता है, बस उसके साथ मिलकर चलना सीखना जरूरी है.
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें

