Business
oi-Pallavi Kumari
Gold Silver Rate Today: सोना और चांदी इस समय निवेशकों और आम खरीदारों दोनों के लिए चर्चा का सबसे बड़ा विषय बने हुए हैं। इस हफ्ते की तेजी ने बाजार का मूड पूरी तरह बदल दिया है। कुछ ही दिनों में सोने की कीमत 2,300 रुपये चढ़कर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इस साल अब तक सोना 22000 और चांदी 20000 महंगी हुई है।
इससे पहले 13 फरवरी शुक्रवार को इसका भाव करीब 1.53 लाख रुपये था। वहीं चांदी ने भी रफ्तार पकड़ी है और 2.42 लाख रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपये पर पहुंच गई है। यानी सिर्फ एक हफ्ते में चांदी 8,000 रुपये महंगी हो गई है।

Gold Rate In India: देश के बड़े शहरों के सोने के भाव?
🔹दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,59,560 | 22 कैरेट – ₹1,46,280 | 18 कैरेट – ₹1,19,670
🔹मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,59,420 | 22 कैरेट – ₹1,46,140 | 18 कैरेट – ₹1,19,565
🔹कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,59,400 | 22 कैरेट – ₹1,46,120 | 18 कैरेट – ₹1,19,550
🔹चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,60,260 | 22 कैरेट – ₹1,46,910 | 18 कैरेट – ₹1,20,195
🔹बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,59,390 | 22 कैरेट – ₹1,46,110 | 18 कैरेट – ₹1,19,542.50
🔹पुणे: 24 कैरेट – ₹1,59,440 | 22 कैरेट – ₹1,46,160 | 18 कैरेट – ₹1,19,580
इस साल कितना महंगा हुआ सोना-चांदी? (Gold Silver Price Rise 2026)
- साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोना करीब 22,000 रुपये महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में लगभग 20,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई भी छुआ था।
- अगर पिछले साल का आंकड़ा देखें तो 2025 में सोने ने जबरदस्त छलांग लगाई थी। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 31 दिसंबर 2025 तक बढ़कर 1.33 लाख रुपये हो गया। यानी करीब 57,000 रुपये या लगभग 75 फीसदी की तेजी।
- चांदी की रफ्तार इससे भी तेज रही। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,000 रुपये थी, जो साल के अंत तक 2.30 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। यानी करीब 1.44 लाख रुपये या 167 फीसदी का उछाल।
क्या सोना जाएगा 2 लाख के पार? (Gold Price Prediction)
निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सोना 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर जाएगा। दुनिया की बड़ी ब्रोकरेज फर्म UBS ने अपनी रिपोर्ट में चौंकाने वाला अनुमान दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। भारतीय मुद्रा में इसका मूल्य करीब 1,98,484 रुपये प्रति 10 ग्राम बैठता है। यानी मौजूदा रफ्तार बनी रही तो देश में सोना 2 लाख रुपये के करीब पहुंच सकता है।
आखिर क्यों तेज हो रहा है सोना? (Reasons Behind Gold Rally)
- विशेषज्ञों के मुताबिक कई बड़े कारण हैं जो सोने को लगातार ऊपर धकेल रहे हैं। पहला कारण है दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की खरीदारी। 2025 में रिजर्व बैंकों ने 863 मीट्रिक टन सोना खरीदा था और 2026 में यह आंकड़ा 950 टन तक पहुंचने का अनुमान है। जब इतनी बड़ी मांग बनेगी तो कीमतों में तेजी स्वाभाविक है।
- दूसरा कारण है अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता जियोपॉलिटिकल तनाव। जब भी वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता या युद्ध जैसे हालात बनते हैं, निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने में लगाते हैं, क्योंकि इसे सुरक्षित निवेश माना जाता है।
- तीसरा बड़ा फैक्टर है अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती। ब्याज दरें घटने और डॉलर कमजोर होने पर सोने की कीमतें आमतौर पर तेज होती हैं।
सप्लाई घट रही, मांग बढ़ रही (Demand Supply Impact)
रिपोर्ट के अनुसार कई बड़ी सोने की खदानें अब अपने अंतिम चरण में हैं और नया उत्पादन उतनी तेजी से नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे में मांग और सप्लाई के बीच का अंतर कीमतों को और ऊपर ले जा सकता है। हालांकि अनुमान है कि 6,200 डॉलर छूने के बाद साल के आखिर तक कीमतें 5,900 डॉलर के आसपास स्थिर हो सकती हैं, लेकिन यह भी मौजूदा स्तर से काफी ज्यादा होगा।
-

Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी ने फिर चौंकाया, मुंबई में क्या हैं ताजा भाव?
-

Bangalore Gold Silver Rate Today: चढ़े या लुढ़के, बैंगलोर में आज क्या है सोने-चांदी का भाव?
-

Today Gold Rate in Jaipur: आज जयपुर में क्या है सोने का भाव? खरीदारी से पहले देखें पिछले 10 दिनों की रेट लिस्ट
-

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल जारी, ₹2,300 हुआ महंगा, चेक करें आज का 22K 18K का ताजा रेट
-

Today Uttar Pradesh Silver Rate: 4 दिनों में चांदी ₹2,75,000 तक उछली, Lucknow समेत 8 शहरों में ताजा रेट क्या?
-

Today Uttar Pradesh Gold Rate: सोने के भाव में तगड़ी तेजी? Lucknow-Ayodhya समेत 9 शहरों में ताजा रेट क्या?
-

Bangalore Gold Silver Rate Today: आईटी हब बैंगलोर में आज क्या है सोने-चांदी का भाव?
-

Gold Rate Today: सोना फिर से हो गया महंगा, अब तक ₹21,871 बढ़े दाम, अब कितने में मिल रहा है 22K-18K गोल्ड
-

Today Uttar Pradesh Silver Rate: चांदी कहां तक लुढ़की? Lucknow-Kanpur समेत 8 शहरों के भाव में कितना अंतर?
-

Silver Price Today Jaipur: चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, पिंक सिटी में कितने रुपये में मिल रहा 1 किलो सोना?
-

Silver Price Today: चांदी अभी भी ₹1.67 लाख सस्ती, 10gm सिल्वर का अभी इतना है रेट, आपके शहर में क्या है भाव
-

Today Hyderabad Gold Silver Rate: रमजान के चौथे रोजे पर आज हैदराबाद में सोने-चांदी का ताजा भाव क्या?
-

Gold price today Dubai: दुबई में सोना हुआ सस्ता, भारत के मुकाबले सीधे ₹20,000 की बचत, देखें आज के ताज़ा रेट्स
-

Silver Rate Today: चांदी अब तक 19000 महंगी, पर रिकॉर्ड हाई से 1.5 लाख सस्ती, 21 फरवरी का सिल्वर का लेटेस्ट रेट
-

Today Uttar Pradesh Gold Rate: सोने में लगी आग? Lucknow-Agra समेत 8 शहरों में 24K-22K के ताजा रेट क्या?

