India
oi-Naveen Parmuwal
Gold Reserves India: भगवान जगन्नाथ की धरती ओडिशा में सोने का बड़ा भंडार मिला है। राज्य के खान मंत्री बिभूति जेना ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी।

राज्य के कई जिलों में सोने के भंडार (gold reserves) मिले हैं, जिससे ओडिशा की अर्थव्यवस्था (economy) को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। बिभूति जेना ने बताया कि सुंदरगढ़, नवरंगपुर, केओंझर और देओगढ़ जिलों में सोने की खोज जारी है। ओटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही एक बड़ी सोने की खदान की नीलामी की योजना भी बनाई जा रही है।
कई जिलों में मिले सोने के भंडार (Gold Found in Odisha)
प्रारंभिक सर्वेक्षण के मुताबिक, मलकानगिरी, संबलपुर और बौध जिलों में भी सोने के भंडार होने के संकेत मिले हैं। मयूरभंज जिले के जशीपुर, सुरियागुड़ा, रुआंसी, इडेलकुचा, मरेडीही, सुलेइपाट और बड़ामपहाड़ क्षेत्रों में भी सोने की खोज की जाएगी। इससे पहले देओगढ़ जिले के आदासा-रामपल्ली में सोने के भंडार मिले थे।
केओंझर में जारी है सोने की खोज
केओंझर जिले के गोपुर-गाजीपुर, मंकड़चुआं, सलेइकाना और डिमिरिमुंडा क्षेत्रों में सोने की खोज जारी है। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (GSI) और ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन (OMC) इन क्षेत्रों में सोने की संभावनाओं (gold potential) का पता लगा रहे हैं। तकनीकी समितियां अंतिम रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद व्यावसायीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगी।
देओगढ़ में होगी पहली गोल्ड माइन नीलामी
ओडिशा सरकार ने देओगढ़ में पहली गोल्ड माइन (gold mine) की नीलामी (auction) करने की योजना बनाई है। यह राज्य के खनन क्षेत्र के लिए एक बड़ा मील का पत्थर (milestone) साबित होगा। इसके अलावा देओगढ़ के जलाडीही क्षेत्र में जीएसआई ने तांबे और सोने की खोज शुरू की है।
2025 तक आएंगे खोज के नतीजे
खोज के नतीजे 2025 तक आने की उम्मीद है। केओंझर के गोपुर-गाजीपुर क्षेत्र में सोने की मात्रा का आकलन किया जा रहा है, लेकिन अभी इसकी नीलामी की योजना नहीं है। ओडिशा सरकार इन खोजों को लेकर गंभीर है, क्योंकि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिल सकता है।
भारत में सोने से जुड़े रोचक तथ्य (Gold Reserves India Interesting Facts)
- भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना आयातक देश है।
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास लगभग 800 टन सोने का भंडार है।
- भारत में सोने की मांग विवाह और त्योहारों के मौसम में सबसे अधिक बढ़ जाती है।
- देश में सोने का सबसे बड़ा भंडार कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड्स में पाया गया था, जो अब बंद हो चुका है।
-

‘मुझे अपना Zerodha अकांउट डिलीट करना पड़ेगा’, बेंगलुरु के शख्स के मेल का नितिन कामत ने तुरंत दिया जवाब
-

पति सौरभ की हत्या के बाद सिर्फ होली ही नहीं, बंद कमरे में ये करते भी दिखे मुस्कान और साहिल, अब सामने आया Video
-

मेरठ हत्याकांड का एक और काला सच, सौतेली निकली कातिल मुस्कान की मां, बैंक खाते की डिटेल ने पलट दिया पूरा केस
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 22 March: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs आरसीबी
-

Vaibhav Suryavanshi: आज के IPL में 13 साल का लड़का बिखेरेगा जलवा! संजू सैमसन ने युवा क्रिकेटर पर जताया भरोसा
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 22 march: आज के मैच का टॉस कौन जीता- केकेआर vs आरसीबी
-

Dhanashree: चहल से तलाक लेने के बाद धनश्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए Divorce के सवाल पर क्या कहा? Video
-

मेरठ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल जेल में भी मांग रहे ये खतरनाक ड्रग्स, खाना तक छोड़ा, कर रहे हैं ये अजीब हरकत
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 March: आज का मैच कौन जीता- केकेआर vs आरसीबी
-

Mumbai local train: पश्चिम रेलवे के इन स्टेशनों पर रहेगा पांच घंटे का ब्लॉक, यात्री चेक करें लेटेस्ट अपडेट
-

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किस-किसका मैच है, SRH vs RR, CSK vs MI
-

CSK vs MI Dream11: आज के IPL मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
-

Dhanashree Verma: क्या युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को दिया ‘धोखा’? तलाक के बाद एक्स वाइफ ने खोली सच्चाई
-

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है, KKR vs RCB, 1st Match
-

धनश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल का वायरल हो रहा पोस्ट, शादी पर बोले- ‘बच्चे बने आदमी को संभालना…’

