India
oi-Puja Yadav
Goa
Club
Fire
Case:
दिल्ली
के
कारोबारी
सौरभ
लूथरा
और
गौरव
लूथरा,
जो
5
दिसंबर
को
नॉर्थ
गोवा
के
एक
नाइटक्लब
में
हुए
भीषण
अग्निकांड
के
बाद
देश
छोड़कर
थाईलैंड
फरार
हो
गए
थे,
अब
कानून
की
पकड़
में
आ
चुके
हैं।
बता
दे
कि
इस
भीषण
आग
लगने
के
हादसे
में
25
लोगों
की
जान
चली
गई
थी।गोवा
पुलिस
के
मुताबिक,
दोनों
भाइयों
को
मंगलवार,
16
दिसंबर
को
भारत
लाया
जा
सकता
है,
जिसके
बाद
मामले
में
जांच
और
कानूनी
कार्रवाई
तेज
होने
की
उम्मीद
है।

थाईलैंड
से
दिल्ली
लाए
जाने
की
तैयारी
पुलिस
अधिकारी
के
मुताबिक,
गोवा
पुलिस
की
एक
टीम
दिल्ली
के
लिए
रवाना
हो
रही
है,
जो
एयरपोर्ट
पर
दोनों
भाइयों
की
हिरासत
लेकर
उन्हें
कानूनी
प्रक्रिया
के
तहत
गोवा
ले
जाएगी।
जानकारी
के
अनुसार,
लूथरा
ब्रदर्स
को
बैंकॉक
से
डिपोर्ट
कर
मंगलवार
को
दिल्ली
लाया
जाएगा।
इसके
बाद
उन्हें
दिल्ली
की
अदालत
में
पेश
कर
ट्रांजिट
रिमांड
मांगी
जाएगी।
फुकेट
में
हुई
थी
गिरफ्तारी
पिछले
हफ्ते
थाईलैंड
के
फुकेट
में
एक
होटल
से
थाई
कानून
प्रवर्तन
एजेंसियों
ने
दोनों
भाइयों
को
हिरासत
में
लिया
था।
यह
कार्रवाई
नई
दिल्ली
के
अनुरोध
पर
की
गई।
भारत
सरकार
ने
उनके
पासपोर्ट
जब्त
कर
लिए
हैं
और
इंटरपोल
के
जरिए
ब्लू
नोटिस
भी
जारी
किया
गया
है,
ताकि
उनकी
अंतरराष्ट्रीय
गतिविधियों
पर
नजर
रखी
जा
सके।
गोवा
पुलिस
के
अनुसार,
भारतीय
दूतावास
ने
दोनों
को
इमरजेंसी
सर्टिफिकेट
जारी
किए
हैं।
पहले
उनके
पासपोर्ट
जब्त
किए
गए
थे
और
बाद
में
विदेश
मंत्रालय
ने
उन्हें
रद्द
कर
दिया।
थाई
कानून
के
तहत
डिपोर्टेशन
से
पहले
दोनों
को
वहां
की
अदालत
में
पेश
किया
जाएगा,
जिसके
बाद
उन्हें
भारत
भेजा
जाएगा।
गंभीर
धाराओं
में
मामला
दर्ज
इस
मामले
में
दर्ज
एफआईआर
में
लूथरा
भाइयों
पर
भारतीय
न्याय
संहिता
(BNS)
की
धारा
105
(गैर-इरादतन
हत्या),
125(a)
और
(b)
(जीवन
और
व्यक्तिगत
सुरक्षा
को
खतरे
में
डालना)
और
धारा
287
(आग
या
ज्वलनशील
पदार्थ
से
लापरवाही)
के
तहत
आरोप
लगाए
गए
हैं।
पुलिस
का
कहना
है
कि
क्लब
में
सुरक्षा
मानकों
की
भारी
अनदेखी
की
गई
थी।
पुलिस
के
अनुसार,
इस
केस
में
अब
तक
छह
लोगों
को
आरोपी
बनाया
गया
है।
इनमें
क्लब
का
प्रबंधन
संभालने
वाले
पांच
कर्मचारी
और
एक
अन्य
आरोपी
अजय
गुप्ता
शामिल
हैं,
जिन्हें
लूथरा
ब्रदर्स
का
बिजनेस
पार्टनर
बताया
जा
रहा
है।
यह
नाइटक्लब
Birch
by
Romeo
Lane
के
नाम
से
अरपोरा
इलाके
में
संचालित
हो
रहा
था।
इसके
अलावा,
पुलिस
सातवें
आरोपी
सुरिंदर
कुमार
खोसला
की
तलाश
कर
रही
है,
जो
ब्रिटिश
नागरिक
और
संपत्ति
का
मालिक
है।
बताया
गया
है
कि
खोसला
देश
से
बाहर
है।
जांच
तेज,
बढ़
सकती
हैं
मुश्किलें
पुलिस
जांच
में
सामने
आया
है
कि
जिस
इमारत
में
नाइटक्लब
चल
रहा
था,
उसके
पास
निर्माण
लाइसेंस,
ऑक्युपेंसी
सर्टिफिकेट
और
फायर
डिपार्टमेंट
का
एनओसी
नहीं
था।
इसके
बावजूद
क्लब
का
संचालन
किया
जा
रहा
था।
इतना
ही
नहीं,
इस
संपत्ति
के
खिलाफ
पहले
से
डिमोलिशन
नोटिस
भी
जारी
किया
जा
चुका
था।
गोवा
पुलिस
का
कहना
है
कि
लूथरा
ब्रदर्स
के
भारत
आने
के
बाद
उनसे
लंबी
पूछताछ
की
जाएगी।
हादसे
में
जान
गंवाने
वालों
के
परिजनों
में
भारी
आक्रोश
है
और
इस
केस
को
लेकर
सरकार
व
प्रशासन
पर
सख्त
कार्रवाई
का
दबाव
बढ़ता
जा
रहा
है।
यदि
आरोप
साबित
होते
हैं,
तो
यह
मामला
न
केवल
गोवा
बल्कि
देशभर
में
नाइटक्लब
और
मनोरंजन
स्थलों
की
सुरक्षा
व्यवस्था
पर
बड़े
सवाल
खड़े
कर
सकता
है।
-

Nitin Nabin Caste: किस जाति से हैं नितिन नबीन, जो बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, फैमिली से राजनीति तक की कहानी
-

सानिया की बद्दुआ से जलकर राख हुई सना-शोएब की जोड़ी? क्रिकेटर के कदम से हिल गया पूरा पाकिस्तान!
-

Nitin Nabin Net Worth: BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम हैं 7 बैंक अकाउंट,संपत्ति उड़ा देगी होश
-

Bengaluru Weather: बेंगलुरू में शीतलहर से बढ़ी ठंड, 14 °C डिग्री पहुंचा तापमान, कब तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?
-

Pankaj Chaudhary: बेटी श्रुति पर जान छिड़कते हैं पंकज चौधरी, मां ने कही दिल छू लेने वाली बात
-

Love Story: यूपी की ये खूबसूरत IPS है अब हरियाणा की बहू, जानिए कहां हुए थे IAS पति से नैना चार?
-

Lionel Messi Love Story: एक मौत ने सब कुछ बदल दिया! प्यार में टूट चुका था करोड़ों युवाओं का स्टार मेसी
-

Aaj Ka Rashifal: मेष वाले रहेंगे खुश,कर्क वाले रखें भावनाओं पर काबू, जानें बाकी राशियों का हाल
-

‘मुझे शारीरिक जरूरतें पूरी करनी है’, विनोद खन्ना ने क्यों कही थी ऐसी बात? महिलाओं पर दिया था ऐसा बयान
-

Subhashree Ganguly: कौन हैं सुभाश्री गांगुली? Messi के साथ तस्वीर देख क्यों गुस्सा हुए लोग? ममता से है कनेक्शन
-

Explainer: क्या योगी को साइडलाइन कर पंकज चौधरी को बनाया गया UP BJP अध्यक्ष? 2027 में खेल बदलेंगे मोदी-शाह!
-

Pankaj chaudhary Salary: यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी की कितनी होगी कमाई? सैलरी और पेंशन का पूरा हिसाब
-

Gold Rate: दिसंबर के दूसरे हफ्ते में सोना-चांदी के दाम में रिकॉर्ड उछाल, अब इतनी है आपके शहर में कीमत
-

School Closed Tomorrow: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, क्या सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?
-

Bride Video Viral: फेरों से पहले दूल्हे ने की ऐसी डिमांड, दुल्हन ने दिया चौंकाने वाला झटका! बैरंग लौटी बारात

