मेरठ: वर्तमान समय की बात करें तो मेडिकल से संबंधित कोर्स की अब काफी डिमांड बढ़ गई है. इसी वजह से काफी युवा इंटर करने के बाद बीएससी नर्सिंग या जीएनएम से संबंधित कोर्स में अध्ययन करने की सोचते हैं. लेकिन समय रहते ही उनको इससे संबंधित एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी नहीं लग पाती है. जिस कारण का यह सपना पूरा नहीं हो पाता है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए लोकल-18 की टीम द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित नर्सिंग महाविद्यालय की प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉक्टर बालबणि बोस से खास बातचीत की.
अटल बिहारी वाजपेई के माध्यम से होते हैं एडमिशन
लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए प्रोफेसर बालबणि बोस ने बताया कि जो भी युवा मेडिकल से संबंधित बीएससी नर्सिंग या जीएनएम कोर्स में अध्ययन करने की सोच रहे हैं. ऐसे सभी युवाओं को अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी के माध्यम से संचालित नियमों के अंतर्गत ही प्रवेश लेना होगा. जिसके लिए सबसे पहले आवेदन करते हुए (CNET) एंट्रेंस प्रक्रिया में प्रतिभाग करना होता है. उस प्रक्रिया में जो भी युवा अच्छे नंबर लाकर पास होते हैं, उनका मेरिट के अनुसार ही गवर्नमेंट व प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन होता है. इसलिए युवा किसी के बहकावे में आने के बजाय अपने पेपर की तैयारी करते हुए एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करें. जिससे कि बेहतर तरीके से एग्जाम देते हुए अपने सपने को पूरा कर सके.
इस तरह करें आवेदन
उन्होंने बताएगी जो भी युवा बीएससी नर्सिंग करना चाहते हैं . ऐसे सभी युवा अटल बिहारी वाजपेई से संबंधित यूनिवर्सिटी का अध्ययन करते हुए ऑनलाइन माध्यम से बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं. 28 मार्च 2026 से आवेदन प्रक्रिया वर्ष 2026 -27 के लिए शुरू हो गई है, जो की 20 मई 2026 तक चलेगी. इसमें 13 मई से 20 मई के बीच युवाओं को करेक्शन से संबंधित प्रक्रिया में प्रतिभाग करने का ऑप्शन दिया जाएगा. वहीं अगर एंट्रेंस एग्जाम की बात की जाए तो इसके लिए 6 जून 2026 डेट निर्धारित की गई है.
उन्होंने बताया इसमें कुल 120 नंबर के एग्जाम होता है. जिसमें हर एक सवाल का आपको अच्छे से आंसर देना है. खास बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग का ऑप्शन नहीं दिया गया है. इसके पेपर में कक्षा 10 व 12 वी लेवल आधारित क्वेश्चन के बारे में ही पूछा जाता है. जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री बायोलॉजी, इंग्लिश, जीके शामिल है.
बताते चले कि जीएनएम से संबंधित कोर्स करने के लिए भी युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा. इसीलिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. जिससे कि आपको जीएनएम से संबंधित कोर्स के लिए जब भी प्रक्रिया शुरू हो उसकी जानकारी मिल जाए.
जॉब के बेहतरीन अवसर
जीएनएम (GNM) और बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) आज के समय में ऐसे कोर्स हैं, जिनमें जॉब के बेहतरीन अवसर मौजूद हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ती जरूरतों के कारण सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की मांग लगातार बढ़ रही है.
बीएससी नर्सिंग करने के बाद आप न केवल अस्पतालों में नर्स के रूप में काम कर सकते हैं, बल्कि टीचिंग, रिसर्च और मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी करियर बना सकते हैं. वहीं, जीएनएम कोर्स करने के बाद आप नर्सिंग सेवाओं में सीधे जुड़कर मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
क्या होती है सैलरी
अगर शुरुआती सैलरी की बात करें, तो प्राइवेट अस्पतालों में नर्सिंग प्रोफेशनल्स को शुरुआत में लगभग 20,000 से 25,000 रुपये तक वेतन मिल सकता है. वहीं, सरकारी क्षेत्र में यह सैलरी करीब 40,000 रुपये या उससे अधिक से शुरू हो सकती है, जो अनुभव के साथ बढ़ती जाती है.
क्या होनी चाहिए योग्यता
योग्यता की बात करें, तो बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए उम्मीदवार का साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) से 12वीं पास होना जरूरी है. जबकि जीएनएम कोर्स में किसी भी स्ट्रीम से इंटरमीडिएट (12वीं) पास छात्र आवेदन कर सकते हैं. इसमें न्यूनतम 45% अंक होना अनिवार्य होता है. दोनों कोर्स में प्रवेश के लिए कई संस्थानों में एंट्रेंस एग्जाम भी आयोजित किए जाते हैं.
कुल मिलाकर, अगर आप हेल्थ सेक्टर में एक स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं, तो जीएनएम और बीएससी नर्सिंग दोनों ही आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.

