India
oi-Pallavi Kumari
Galgotias Professor Neha Singh: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट में शुरू हुआ गलगोटिया यूनिवर्सिटी को लेकर शुरू हुआ विवाद देश से लेकर चीन तक चर्चा का विषय बन चुका है। विवाद तब खड़ा हुआ जब यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर प्रदर्शित चीनी रोबोटिक डॉग को स्वदेशी बताया गया। इस पूरे विवाद के दौरान चर्चा में रही गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह।
नेहा सिंह वायरल वीडियो में चाइनीज रोबोटिक डॉग यूनिवर्सिटी का एआई प्रोडक्ट बता रही थीं। हालांकि बाद में वो मुकर गईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है कि क्या गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह को नौकरी से हटा दिया गया है। असल में नेहा सिंह ने अपने लिंक्डइन बॉयो में “Open to Work” लिखा है, जिसके बाद चर्चा होने लगी कि उनकी नौकरी चली गई है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एनके गौड़ ने बताई सच्चाई?
UP TAK की रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एनके गौड़ ने कहा कि ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हां, मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित फैकल्टी को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। यानी फिलहाल नौकरी जाने की खबर की पुष्टि नहीं हुई है। रजिस्ट्रार डॉ. एनके गौड़ ने साफ-साफ कहा कि उनकी नौकरी पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है। हमने उनको जवाब के लिए नोटिस जारी किया है।
उन्होंने साफ किया कि विश्वविद्यालय ने कभी यह दावा नहीं किया कि रोबोट पूरी तरह उसका खुद का आविष्कार है। उनके मुताबिक रोबोट को रिसर्च और डेवलपमेंट के उद्देश्य से खरीदा गया था ताकि छात्र मौजूदा वैश्विक तकनीक को समझ सकें।
उन्होंने कहा कि ‘डेवलप’ और ‘डेवलपमेंट’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल में भ्रम हुआ। तकनीकी जानकारी देने के लिए विशेषज्ञ मौजूद थे, लेकिन मीडिया बाइट संबंधित प्रोफेसर से ली गईं, जिन्हें पूरी तकनीकी जानकारी नहीं थी। इसी कारण संदेश गलत गया।
VIDEO | Delhi: Professor Neha Singh of Galgotias University responds to reports of the university being asked to vacate its stall at the AI Summit Expo, says, “The controversy happened because things may not have been expressed clearly. I take accountability that perhaps I did… pic.twitter.com/z5lOIzmDz1
— Press Trust of India (@PTI_News) February 18, 2026 “>
रिसर्च के लिए खरीदा गया था रोबोट
प्रशासन के मुताबिक रोबोट विश्वविद्यालय के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ब्लॉक में रखा गया है और छात्र उस पर रिसर्च कर रहे हैं। इसे एक भारतीय कंपनी के जरिए खरीदा गया, जिसने संभवतः इसे विदेश से आयात किया होगा। यूनिवर्सिटी का कहना है कि दुनिया भर में इस्तेमाल हो रही तकनीक को समझना और उससे बेहतर समाधान विकसित करना ही उद्देश्य है। डॉ. गौड़ ने यह भी कहा कि एक घटना के आधार पर पूरे संस्थान और छात्रों की मेहनत पर सवाल उठाना उचित नहीं।
अब जानिए AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी को लेकर क्या हुआ था?
एआई समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी की ओर से ‘ओरियन’ नाम से एक रोबोटिक डॉग प्रदर्शित किया गया। मीडिया इंटरव्यू के दौरान प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद प्रोफेसर नेहा सिंह ने इसे यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित बताया। इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों और सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह रोबोट असल में चीन की कंपनी Unitree Robotics का मॉडल ‘Unitree Go2’ है।
जैसे ही यह दावा वायरल हुआ, विवाद तेज हो गया। विपक्ष ने भी सरकार पर सवाल उठाए और चीनी मीडिया में भी इस खबर को जगह मिली। मामला विश्वविद्यालय की साख से जुड़ गया।
कौन हैं नेहा सिंह? (Who is Neha Singh)
नेहा सिंह गलगोटिया यूनिवर्सिटी में कम्युनिकेशन विभाग की हेड हैं। वह कोर टेक्निकल फैकल्टी का हिस्सा नहीं हैं। नवंबर 2023 से वह यहां असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। इससे पहले वह शारदा यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रहीं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीकॉम और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से एमबीए किया है। उनका फोकस कम्युनिकेशन, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और स्टेज प्रेजेंस पर रहा है। खुद उन्होंने अपने प्रोफाइल में संवाद को अपनी पहचान बताया है।
एआई समिट में शब्दों की चूक से उपजा विवाद अब संस्थान की छवि तक पहुंच गया है। विश्वविद्यालय ने गलती स्वीकार करते हुए स्पष्टीकरण दे दिया है और भविष्य में सावधानी बरतने की बात कही है। फिलहाल इतना साफ है कि प्रोफेसर नेहा सिंह को हटाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
-

Sam Altman Success Story: 8 साल की उम्र में कोडिंग, फिर ChatGPT का धमाका! कितनी कंपनियों के मालिक हैं सैम
-

600 से ज्यादा स्टार्टअप, 13 देश और AI का महाकुंभ! दिल्ली में AI Summit 2026 का पहला दिन क्यों रहा ऐतिहासिक?
-

Adani Group की डिजिटल क्रांति, 100 अरब डॉलर का निवेश करेगा, AI में भारत की होगी बादशाहत
-

Galgotias वाली प्रोफेसर नेहा सिंह अब मांग रही नौकरी, जानें एजुकेशनल-प्रोफेशनल जर्नी, क्या-क्या कर चुकी हैं काम
-

AI Summit से अचानक क्यों गायब हुए Bill Gates? भाषण ना देने के पीछे की वजह आई सामने,Epstein Files का लिंक!
-

नौकरियां छूटने की चिंताओं पर पीएम मोदी बाेले- डरने की ज़रूरत नहीं, तैयार हों और लाभ उठाएं
-

AI को राइट डायरेक्शन नहीं दी तो बढ़ेगा खतरा! कैसे सबके लिए फायदेमंद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, PM मोदी की 5 बातें
-

India AI Summit 2026:’भारत नई टेक्नोलॉजी बनाता भी है और उसे अपनाता भी है’, AI समिट में बोले PM मोदी
-

AI Impact Summit Day 3:भारत का गिनीज रिकॉर्ड, माइक्रोसॉफ्ट का 50 अरब डॉलर का निवेश, AI की ताकत का नया खेल शुरू
-

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की मजबूत स्थिति: ऋषि सुनक ने पश्चिमी देशों की चिंताओं के बीच आशावाद पर प्रकाश डाला
-

सुंदर पिचाई ने INDIA आकर दिया बड़ा गिफ्ट, Google भारत में करेगा 1.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश, AI Hub बनेगा
-

एआई के दौर में मेक इन इंडिया और अमेरिका फर्स्ट, साझा समृद्धि के लिए एक साझेदारी
-

AI Summit 2026 Day 2: 200 बिलियन डॉलर का निवेश, जल्द आने वाला है ‘AI का UPI’, दूसरे दिन क्या-क्या हुई घोषणा?
-

‘Galgotias का लाइसेंस रद्द हो’, AI समिट में चीनी Robotic Dog दिखा यूनिवर्सिटी ने पिटवाई भद्द,चौतरफा हुई थू-थू
-

Gold Silver Price: चांदी फिर अचानक 9000 हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का, अब क्या है गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट

