India
oi-Pallavi Kumari
Air India, IndiGo flights cancel 13 May: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर इंडिगो और एयर इंडिया ने आज मंगलवार 13 मई के लिए अपनी कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। इंडिगो और एयर इंडिया ने कहा है कि एहतियाती हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और कड़ी सुरक्षा उपायों की वजह से उत्तर और पश्चिमी भारत के कई शहरों के लिए उन्होंने अपने विमान संचालन को रद्द किया है।
इंडिगो और एयर इंडिया ने सुरक्षा संबंधित कारणों की वजह से श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, जोधपुर, जामनगर, भुज और राजकोट के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच स्थायी रूप से बंद किए गए इन हवाई अड्डों पर सोमवार 12 मई को ही सिविल ऑपरेशन शुरू किया गया था। लेकिन ऐसे में देश की दो बड़ी एयरलाइन कंपनियों ने अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की है।

एयरलाइनों ने ये कार्रवाई सांबा, अखनूर, जैसलमेर और कठुआ में ड्रोन देखे जाने के बाद की गई। हालांकि, भारतीय सेना ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि हाल ही में ड्रोन की कोई गतिविधि नहीं देखी गई है और युद्धविराम बरकरार है। हालांकि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सोमवार को इन हवाई अड्डों को फिर से खोल दिया, लेकिन एयरलाइनों ने सावधानी के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।
#TravelAdvisory
In view of the latest developments and keeping your safety in mind, flights to and from Jammu, Leh, Jodhpur, Amritsar, Bhuj, Jamnagar, Chandigarh and Rajkot are cancelled for Tuesday, 13th May.
We are monitoring the situation and will keep you updated.
For more…
— Air India (@airindia) May 12, 2025 “>
एयर इंडिया और इंडिगो ने पैसेंजर के लिए क्या एडवाइजरी जारी की है?
एयर इंडिया ने जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए दो-तरफा उड़ानें को भी रद्द करने की भी घोषणा की। एयरलाइन ने एक्स पर अपडेट साझा करते हुए कहा, “ताजा घटनाक्रमों के मद्देनजर और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए उड़ानें मंगलवार, 13 मई को रद्द कर दी गई हैं। हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और आपको अपडेट देते रहेंगे।”
इंडिगो ने अपने एक बयान में, एयरलाइन ने कहा, “हम समझते हैं कि यह आपकी यात्रा योजनाओं को कैसे बाधित कर सकता है, और हुई असुविधा के लिए खेद है। हमारी टीमें स्थिति की सक्रिय रूप से निगरानी कर रही हैं और आपको आगे की अपडेट के बारे में तुरंत सूचित करेंगी।”
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार (12 मई) शाम को अमृतसर जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट अमृतसर में एहतियाती ब्लैकआउट उपायों के लागू होने के बाद दिल्ली लौट आई।
-

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद शनिवार की रात क्या-क्या हुआ? अब कहां कैसे हैं हालात, 5 प्वाइंट में समझें
-

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी की बहन शाइना सुन्सारा? क्या करती हैं काम, जानकर आप कहेंगे ये परिवार ही कमाल है
-

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अमिताभ बच्चन ने पहली बार किया रिएक्ट, पीएम मोदी का नाम लिखने से किया परहेज, जगह खाली छोड़ी
-

Happy Mothers Day 2025: ‘भगवान नजर आता है, जब देखें तेरी सूरत’, मां को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- India Women vs Sri Lanka Women, Final
-

वेंकटेश प्रसाद ने दुनिया को दिखाया डोनाल्ड ट्रम्प का दोहरा चरित्र, सबूत निकालकर किया वायरल, लोग ठोक रहे सलाम
-

Virat Kohli ने मदर्स डे पर शेयर की बचपन की तस्वीर, अनुष्का ने ऐसे जीता सासू मां का दिल
-

Cease Fire: शशि थरूर की टिप्पणी से बैकफुट पर कांग्रेस, 1971 और आज की परिस्थिति में बता दिया अंतर
-

भारत-पाकिस्तान की 4 दिनों की जंग कैसे पहुंची थी ‘सीजफायर डील’ तक? क्यों हुई ट्रंप की एंट्री? समझें क्रोनोलॉजी
-

दो बच्चों की मां हैं Colonel Sofiya Qureshi, ‘मदर्स डे’ पर जानिए इस बहादुर मां की कुछ खास बातें
-

Operation Sindoor: सारण का लाल Md. Imtiyaz वतन पर कुर्बान, कल पहुंचेगा पार्थिव शरीर,शहीद के पुत्र जम्मू रवाना
-

IPL 2025 दोबारा शुरू होने के बाद भी वापस नहीं आएंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी! सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट
-

भड़क उठे इरफ़ान पठान, किस वजह से लगाई भारतीयों की क्लास? क्यों आया उनको गुस्सा
-

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले में पति को खोने वाली सोहिनी देवी को अब मिली भारत की नागरिकता
-

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना…सीजफायर के बाद अब कश्मीर समाधान कराने की बात कर रहे हैं डोनाल्ट ट्रंप

