India
oi-Love Gaur
Fighter Plane Crash: गुजरात के जामनगर में बुधवार (02 अप्रैल) देर रात एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। यह हादसा कालावड रोड पर सुवरदा गांव के पास हुआ, जिसमें एक पायलट की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्लेन क्रैश के बाद विमान कई टुकड़ों में बंट गया और उसमें आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।

जामनगर एसपी ने हादसे पर दी जानकारी
बताया जा रहा है कि जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जामनगर के एसपी प्रेम सुख देलू ने घटना को लेकर बताया कि वायु सेना के (जगुआर) ट्रेनर विमान में दो पायलट थे। एक को बचा लिया गया है और अस्पताल ले जाया गया है। दूसरे पायलट को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है।
#WATCH | Gujarat | Ketan Thakkar, Collector Jamnagar, says, “An aircraft of the Air Force has crashed in the district of Jamnagar. One pilot has been rescued and shifted to hospital. The fire team is present at the spot and has doused the fire. Air Force team, fire team, Police… https://t.co/9moCo6JPUu pic.twitter.com/aGiNtK6Srw
— ANI (@ANI) April 2, 2025 “>
जामनगर के कलेक्टर केतन ठक्कर ने कहा, “जामनगर जिले में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। एक पायलट को बचा लिया गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। अग्निशमन दल मौके पर मौजूद है और उसने आग बुझा दी है। वायुसेना दल, अग्निशमन दल, पुलिस और अन्य दल बचाव के लिए यहां मौजूद हैं। नागरिक क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ है। विमान खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।”
प्लेन हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
चश्मदीदों के अनुसार देर रात अचानक तेज धमाका हुआ और विमान आग की लपटों में घिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। वायुसेना की टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। घायल पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हाल के दिनों में लगातार हो रही विमान दुर्घटनाएं
इससे पहले 7 मार्च को हरियाणा के पंचकूला में भी एक जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया था। अंबाला एयरबेस से ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ था, हालांकि उस घटना में पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। उसी दिन पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में वायुसेना का एक परिवहन विमान एएन-32 भी लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था।
जांच के आदेश जारी
फाइटर जेट क्रैश की इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वायुसेना के अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है। हादसे के पीछे तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य कारण, इसकी विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
-

Video: अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला कदम, कटने जा रही 250 मुर्गियों को दोगुना देकर बचाया, बताया क्या करेंगे?
-

MP News: गुजरात पटाखा फैक्ट्री हादसा, बॉयलर ब्लास्ट पर नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने उठाए सवाल, सरकार पर तीखा हमला
-

गुजरात पटाखा फैक्ट्री हादसा: बॉयलर विस्फोट ने छीनी 21 जिंदगियां, MP हरदा-देवास में मातम, मलबे में दबी उम्मीदें
-

मेरठ हत्याकांड: मुस्कान का पुलिस अधिकारी के साथ AI अश्लील वीडियो का क्या है सच! मामला जान हो जाएंगे हैरान
-

मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर की रेप केस में गिरफ्तारी, अब वायरल गर्ल के करियर का क्या होगा?
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs चेन्नई
-

Meerut Muskan Case: ‘सौरभ के दिल पर साहिल की मार, मुस्कान ने दिया फाइनल टच’, जानें चार्टशीट में क्या-क्या लिखा
-

मेरठ जेल में आखिर अब क्यों रो रही है पति सौरभ की ‘कातिल’ मुस्कान? जिंदगी बदलने की कर रही है बात
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 Mar: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs केकेआर
-

सानिया मिर्ज़ा ने दिल के करीब शख्स के साथ मनाई ईद, सरेआम कंधे पर हाथ रख शेयर किया फोटो, हैरान हुए फैन्स
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता-लखनऊ vs पंजाब
-

kal Ka Match Kon Jeeta 31 Mar: कल का मैच कौन जीता- मुंबई vs केकेआर
-

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- लखनऊ vs पंजाब
-

LPG Price: नवरात्रि में सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए क्या हो गई कीमत?
-

MI vs KKR Dream11: मुंबई-केकेआर मैच की धांसू ड्रीम 11, रातोंरात 3 करोड़ रुपये जीतने का मौका

