वॉशिंगटन: भारतीय मूल के एफबीआई निदेशक काश पटेल ने होली के त्योहार पर अपने एक्स हैंडल से लोगों को शुभकानाएं दीं, जिसका कई लोगों ने स्वागत किया लेकिन कुछ यूजर्स को उनकी पोस्ट रास नहीं आई। काश पटेल ने गुलाल वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, ”हैप्पी होली- द फेस्टिवल ऑफ कलर्स (रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं)।” एफबीआई डायरेक्टर की इस पोस्ट से दुखी यूजर्स ने लिखा कि सरकारी कर्मचारी होने के नाते पटेल को केवल अमेरिकी सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त त्योहारों के बारे में ही सार्वजनिक रूप से लिखना चाहिए।एक व्यक्ति ने लिखा, ”अब ये एक ऐसी छुट्टी है जिस मैं पसंद कर सकता हूं, खासकर बुराई पर अच्छाई की जीत वाला हिस्सा। होली वसंत के आगमन और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो होलिका और प्रह्लाद की कथा पर आधारित है। यह लोगों के एक साथ आने, पिछली शिकायतों को माफ करने और रिश्तों में गर्मजोशी भरने का समय है। यह त्योहार अपनी चंचल परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है- लोग एक-दूसरे पर रंगीन पाउडर (गुलाल) और पानी फेंकते हैं, गाते हैं, नाचते हैं और दावत करते हैं। नकारात्मकता को दूर करने के प्रतीक के रूप में एक रात पहले होलिका दहन किया जाता है।”
काश पटेल की पोस्ट के विरोध में यूजर्स ने क्या लिखा?
एक यूजर ने लिखा, ”आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं।” इसी तरह कई यूजर ने शुभकानाएं दीं। वहीं कुछ लोगों ने विरोध किया। काश पटेल की पोस्ट का विरोध करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”यह अमेरिका है।” एक यूजर ने लिखा, ”आपको एहसास है कि हम अमेरिका में इस छुट्टी का जश्न नहीं मनाते हैं… हम इस बारे में नहीं सुनना चाहते हैं।”
अमेरिका में खुद को एंबेसी का अधिकारी बताकर कॉल कर रहे जालसाज, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, जानें कैसे बचें धोखाधड़ी से
‘यह अमेरिका है, भारत नहीं…’
एक यूजर ने लिखा, ”अमेरिकी सरकार के लिए काम करने वाले विदेशियों को अपने देश की धार्मिक छुट्टियों का जश्न नहीं मनाना चाहिए। यह अमेरिका है, भारत नहीं, हम होली नहीं मनाते हैं, आपको भारत लौटना चाहिए और भारत सरकार के लिए काम करना चाहिए। फिर कहता हूं कि यह अमेरिका हैं काश, भारत नहीं।” एक यूजर ने लिखा, ”मुझे उम्मीद थी कि सरकारी कर्मचारियों ने केवल अमेरिकी छुट्टियां मनाईं।”
काश पटेल का जन्म 1980 में न्यूयॉर्क में गुजराती माता -पिता के घर हुआ था। उन्होंने एफबीआई के नौवें निदेशक के रूप में भगवदगीता के साथ शपथ ली थी। इससे पहले, पटेल के एक वीडियो ने लोगों को प्रभावित किया था जब उन्हें अपने माता -पिता के पैरों को छूते हुए देखा गया था।