International
oi-Sumit Jha
FBI Director: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के काश पटेल को अमेरिकन फेडरल जांच ब्यूरो (FBI) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। काश पटेल ने आधिकारिक रुप से FBI की कमान संभाल भी लिया है। काश पटेल को US सीनेट में 51 में से 49 वोट मिला। जिसके बाद उन्हें (FBI) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
काश पटेल ने ट्रंप का जताया आभार
मैं संघीय जांच ब्यूरो के नौवें निदेशक के रूप में नुयुक्त किए जाने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस अटूट विश्वास और समर्थन के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प और अटॉर्नी जनरल बॉन्डी को धन्यवाद। एफबीआई के पास “जी-मेन” से लेकर 9/11 के मद्देनजर हमारे देश की सुरक्षा करने तक की एक समृद्ध विरासत है।
अमेरिकी लोग एक ऐसी एफबीआई के चाहते हैं जो पारदर्शी, जवाबदेह और न्याय के प्रति प्रतिबद्ध हो। हमारी न्याय प्रणाली के राजनीतिकरण ने जनता के विश्वास को कम कर दिया है – लेकिन यह आज समाप्त हो गया है।

गुजराती परिवार में हुआ जन्म
काश पटेल का पूरा नाम कश्यप प्रमोद विनोद पटेल है उनका जन्म 25 फरवरी, 1980 को गार्डन सिटी, न्यूयॉर्क में भारतीय गुजराती अप्रवासी परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता पहली बार 1970 के दशक की शुरुआत में पूर्वी अफ्रीका के युगांडा से कनाडा चले गए थे।
फिर वहां पर हो रहे हिंसा के बाद उनका परिवार अमेरिका आ गया। अमेरिका में ही उनके पिता ने एक विमानन कंपनी में फाइनेंशियल अधिकारी के रूप में काम करने लगे।
यहां से की पढ़ाई-लिखाई
काश पटेल ने साल 2002 में रिचमंड विश्वविद्यालय से इतिहास और आपराधिक न्याय में बीए किया। इसके बाद उन्होंने 2005 में पेस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ, न्यूयॉर्क से अपनी जेडी पूरी की। फिर इन्होंने साल 2004 में इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से अंतरराष्ट्रीय कानून में डिग्री प्राप्त किया।
पटेल ने ऐसे की थी करियर की शुरुआत
लॉ की पढ़ाई के बाद काश पटेल फ्लोरिडा चले गए और 2006 से 2014 तक फ्लोरिडा में एक पब्लिक डिफेंडर के रूप में काम किया। पहले मियामी-डेड काउंटी पब्लिक डिफेंडर के कार्यालय में काम किया फिर एक संघीय पब्लिक डिफेंडर के रूप में काम किया।
इसके बाद 2014 में, पटेल को यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस नेशनल सिक्योरिटी डिवीजन में एक ट्रायल अटॉर्नी के रूप में नियुक्त किया गया था। 2017 में, पटेल को हाउस इंटेलिजेंस कमेटी में काउंटरटेररिज्म के लिए सीनियर काउंसल बने।
-

Kash Patel: ट्रंप के वफादार काश पटेल बने FBI के डायरेक्टर, सीनेट ने दी मंजूरी
-

‘भारत के पास बहुत पैसा है, हम क्यों दे 21 मिलियन डॉलर?’, USAID फंड पर Donald Trump ने कहा
-

Voter Turnout: ट्रंप का कबूलनामा!भारत में मतदान प्रभावित करने के लिए अमेरिका दे रहा था फंड? क्या है पूरा मामला
-

तानाशाह है वोलोडिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के पतन की ट्रंप ने दी चेतावनी, कहा- कभी शुरू ही नहीं होना था युद्ध
-

भारत समेत कई देशों के अवैध प्रवासियों को पनाह देगा कोस्टा रिका, अमेरिका से आज पहुंचेगा पहला प्लेन
-

‘लगता है वे किसी और को जिताने की कोशिश कर रहे थे’, USAID फंडिंग पर ट्रंप ने बाइडेन को घेरा, उठाए सवाल
-

ट्रंप की व्यापार नीति से टेक्नोलॉजी सेक्टर पर मंडराया संकट! क्या स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक कारें होंगी को महंगी
-

Rekha Gupta Family: रेखा गुप्ता के परिवार में कौन-कौन? दादा आढ़तिया, पिता बैंक मैनेजर, जानें पति-बेटी क्या करते
-

Rekha Gupta Husband: दो बच्चों की मां हैं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, किनसे हुई है शादी, पति करते हैं क्या काम?
-

Rekha Gupta Net Worth: कितनी अमीर दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता? क्या है कारों का कोई कलेक्शन? कितने बच्चे?
-

‘आखिरकार मिल ही गया,’ Sania Mirza के साथ किसने किया अपने प्यार का इजहार? टेनिस स्टार को अब किससे हुई मोहब्बत!
-

IND vs BAN Dream11: भारत-बांग्लादेश के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम-XI, टीम में शामिल हर खिलाड़ी दिलाएगा प्वाइंट्स
-

Rekha Gupta Daughter: क्या करती हैं रेखा गुप्ता की बेटी? CM चुने जाने के बाद आया परिवार का रिएक्शन
-

अखिलेश यादव का सीएम योगी पर पलटवार, कहा – मौलाना बनना अच्छा पर योगी..
-

PAK vs NZ: बाबर आज़म के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, खुशदिल शाह ने बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान

