
फ़रीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में 22 दिन से लापता युवक की डेडबॉडी उसके घर के पास एक खाली प्लॉट में मिली. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है. फिलहाल, मौत के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस पर भी कोई एक्शन नहीं लेने के आरोप परिजनों ने लगाए हैं.
युवक के भाई दिलीप ने बताया कि उसका भाई 16 दिसंबर से लापता था. उन्होंने आदर्श नगर थाने में गायब होने की शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी. लेकिन अब बुधवार को उसकी बॉडी घर के पास ही खाली प्लॉट में मिली है. भाई ने का कि शरीर पर काफी चोट के निशान भी मिले हैं. भाई दिलीप ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है और कहा कि पिछले 22 दिनों से उनका भाई गायब था. जब भी वह थाने में जाकर अपने भाई के बारे में पूछताछ करते थे तो कोई ठोस जानकारी पुलिस की तरफ से नहीं मिलती थी. उन्होंने कहा पुलिस की कमी के वजह से ही आज उनके उनके भाई की किसी ने हत्या करके उसके बॉडी को यहां पर खुले में फेंक कर चला गया है. युवक की शादी 2022 में शादी हुई है और उसका डेढ़ साल का भी बच्चा है, जो अपने परिवार के साथ सेक्टर 62 आशियाना फ्लैट में रहता था.
बल्लभगढ़ के एसीपी महेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि आशियाना फ्लैट के पास डेड बॉडी मिली है, जिसकी शिनाख्त करवाई गई तो दीपक कुमार (26) के रूप में हुई है. दीपक मूल रूप से बिहार के सिवान का रहने वाला है. पुलिस मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है. बॉडी पर कई जगह चोट के भी निशान मिले हैं. एसीपी ने कहा आदर्श नगर थाने में मृतक की 16 दिसंबर को गायब होने की फिर भी दर्ज हुई थी.
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 08:11 IST

