Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, July 1
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » F-35, Su-57 और J-35 जैसे 5th जेन जेट हो जाएंगे बेबस, एयर डिफेंस के लिए गेमचेंजर, THAAD-आयरन डोम छूटेगा पीछे – india anti stealth radar grid mission Sudarshan chakra air defence system America f35 china j35 Russia su57 thaad iron dome
Hindi News

F-35, Su-57 और J-35 जैसे 5th जेन जेट हो जाएंगे बेबस, एयर डिफेंस के लिए गेमचेंजर, THAAD-आयरन डोम छूटेगा पीछे – india anti stealth radar grid mission Sudarshan chakra air defence system America f35 china j35 Russia su57 thaad iron dome

HawkNewsBy HawkNewsJanuary 12, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

India Anti Stealth Radar Grid: ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयर डिफेंस सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की जरूरत शिद्दत से महसूस हुई. इसके बाद भारत ने मिशन सुदर्शन चक्र बनाने का ऐलान किया. मिशन के तहत DRDO के साथ ही डिफेंस से जुड़ी अन्‍य एजेंसियां मॉडर्न टेक्‍नोलॉजी की मदद से रडार डेवलप करने में जुटी हैं. हाल के दिनों में स्‍टील्‍थ एरियल थ्रेट (5th जेनरेशन फाइटर जेट समेत) का खतरा काफी बढ़ गया है. भारत के पड़ोस में स्थित चीन के पास पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान का बड़ा बेड़ा है. माना जाता है कि चीनी सेना के पास ऐसे ड्रोन सिस्‍टम भी है, जो स्‍टील्‍थ है. बता दें कि स्‍टील्‍थ डिवाइस का रडार क्रॉस सेक्‍शन (RCS) काफी कम होता है, जिस वजह से सामान्‍य रडार या एयर डिफेंस सिस्‍टम के लिए इसे इंटरसेप्‍ट करना काफी मुश्किल है. ऐसे में संघर्ष या युद्ध की स्थिति में दुश्‍मनों को बढ़त मिल जाती है. रूस-यूक्रेन वॉर और इजरायल का गाजा और ईरान पर अटैक के बाद स्‍टील्‍थ वॉर-प्‍लेन, ड्रोन और मिसाइल की डिमांड बढ़ गई है. ऐसे में दुनिया के तमाम देश पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट और हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल समेत अन्‍य डिफंस इक्विपमेंट डेवलप करने में जुटे हैं. भारत भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहता है. एक तरफ 5th जेनरेशन फाइटर जेट डेवलप करने के लिए AMCA प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च किया है तो दूसरी तरफ पांचवीं पीढ़ी (स्‍टील्‍थ) के खतरों से निपटने की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है. इस क्रम में भारत को बड़ी सफलता मिली है. भारत एंटी स्‍टील्‍थ रडार ग्रिड बना रहा है.

भारत की वायु रक्षा प्रणाली जल्द ही एक महत्वपूर्ण तकनीकी बढ़त हासिल करने जा रही है. देश के उभरते एयर डिफेंस आर्किटेक्चर में पैसिव कोहेरेंट लोकेशन रडार (PCLR) को शामिल किया जा रहा है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर के ‘एंटी-स्टेल्थ रडार ग्रिड’ या लो ऑब्ज़र्वेबल डिटेक्शन नेटवर्क (LODN) का अहम हिस्सा माना जा रहा है. इस नेटवर्क का उद्देश्य आधुनिक स्टेल्थ और लो-ऑब्जर्वेबल हवाई खतरों का प्रभावी ढंग से पता लगाना और उन्हें निष्क्रिय करना है. भारत का यह मल्‍टी-लेयर्ड डिटेक्शन फ्रेमवर्क विभिन्न फ्रीक्वेंसी बैंड और डिटेक्शन सिद्धांतों पर आधारित सेंसरों को एक साथ जोड़ता है. इसमें पहले से मौजूद और प्रस्तावित VHF बैंड सर्विलांस रडार, लंबी दूरी के लो-लेवल रडार और वोस्तोक-डी (Vostok-D) जैसे सिस्टम शामिल हैं. PCLR की तैनाती से उन डिटेक्शन गैप्स को भरने में मदद मिलेगी, जिनका फायदा आमतौर पर स्टील्थ एयरक्राफ्ट उठाते हैं. बता दें कि यह सिस्‍टम अमेरिकी THAAD और इजरायली आयरन डोम से एक कदम आगे की बात है. मतलब ये भारतीय एयर डिफेंस सिस्‍टम के सामने बौने हो जाएंगे. PCLR पारंपरिक रडार सिस्टम से बिल्कुल अलग सिद्धांत पर काम करता है. यह कोई भी रेडियो फ्रीक्वेंसी सिग्नल खुद प्रसारित नहीं करता. इसके बजाय यह वातावरण में पहले से मौजूद सिग्नलों (खासतौर पर कमर्शियल FM रेडियो ब्रॉडकास्ट) का इस्तेमाल करता है. जब कोई हवाई लक्ष्य (Aerial Threat) इन सिग्नलों को बाधित करता है या परावर्तित करता है, तो PCLR उस बदलाव का विश्लेषण कर विमान की मौजूदगी और मूवमेंट का पता लगाता है. इस वजह से यह सिस्टम पूरी तरह से साइलेंट रहते हुए निगरानी करने में सक्षम होता है.

एयर डिफेंस सिस्टम क्या है?
एयर डिफेंस सिस्टम ऐसी सैन्य व्यवस्था है, जिसका मकसद देश की हवाई सीमा में घुसने वाले दुश्मन के लड़ाकू विमानों, मिसाइलों, ड्रोन और अन्य हवाई खतरों का समय रहते पता लगाना और उन्हें नष्ट करना होता है. यह सिस्टम देश के अहम सैन्य ठिकानों, शहरों और नागरिक इलाकों को हवाई हमलों से बचाने का काम करता है.

एयर डिफेंस सिस्टम के मुख्य हिस्से कौन-कौन से होते हैं?
एयर डिफेंस सिस्टम मुख्य रूप से तीन हिस्सों पर आधारित होता है – पहला, रडार और सेंसर, जो हवा में मौजूद किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाते हैं. दूसरा, कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम, जो रडार से मिले डेटा का विश्लेषण कर खतरे का आकलन करता है. तीसरा, इंटरसेप्टर हथियार जैसे मिसाइलें या गन सिस्टम, जो दुश्मन के लक्ष्य को मार गिराते हैं.

एयर डिफेंस सिस्टम कैसे काम करता है?
जैसे ही रडार किसी दुश्मन विमान या मिसाइल को पकड़ता है, उसकी गति, दिशा और ऊंचाई की जानकारी कमांड सेंटर को भेजी जाती है. इसके बाद खतरे के स्तर के अनुसार फैसला लिया जाता है कि उसे ट्रैक किया जाए या तुरंत नष्ट किया जाए. जरूरत पड़ने पर एयर डिफेंस मिसाइल दागी जाती है, जो हवा में ही लक्ष्य को नष्ट कर देती है.

भारत के लिए एयर डिफेंस सिस्टम क्यों जरूरी है?
भारत की सीमाएं लंबी हैं और पड़ोसी देशों से सुरक्षा चुनौतियां बनी रहती हैं. आधुनिक युद्ध में मिसाइल और ड्रोन का खतरा तेजी से बढ़ा है. ऐसे में एयर डिफेंस सिस्टम भारत को अचानक होने वाले हवाई हमलों से बचाने, रणनीतिक ठिकानों की सुरक्षा करने और देश की संप्रभुता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है.

भारत में कौन-कौन से प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद हैं?
भारत के पास स्वदेशी और विदेशी तकनीक से बने कई एयर डिफेंस सिस्टम हैं. इनमें आकाश मिसाइल सिस्टम, S-400 ट्रायम्फ, बराक-8 और स्पाइडर जैसे सिस्टम शामिल हैं. ये अलग-अलग ऊंचाई और दूरी पर आने वाले खतरों से निपटने में सक्षम हैं और मिलकर देश की मजबूत हवाई सुरक्षा कवच तैयार करते हैं.

India Anti Stealth Radar Grid: एंटी स्‍टील्‍थ रडार ग्रिड के अस्‍तित्‍व में आने के बाद अमेरिकी F-35, रूसी Su-57 और चीन के J-35 जैसे पांचवी पीढ़ी के विमानों को इंटरसेप्‍ट कर उसके हमले को नाकाम बनाना आसान हो जाएगा. (फाइल फोटो/Reuters)

दुश्‍मन कैसे होंगे चारों खाने चित्‍त?

PCLR को एक पैसिव मल्टीस्टैटिक रडार के रूप में डिजाइन किया गया है. इसमें भौगोलिक रूप से अलग-अलग स्थानों पर लगे रिसीवर एक ही लक्ष्य को विभिन्न कोणों से ट्रैक करते हैं. ‘इंडियन डिफेंस रिसर्च विंग’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्‍ट्रक्‍चर दुश्मन के लिए सिस्टम को समझना, उसकी लोकेशन पहचानना या उसे निष्क्रिय करना बेहद कठिन बना देती है. चूंकि इसमें कोई एक ट्रांसमीटर नहीं होता, इसलिए इसे दबाने या निशाना बनाने का कोई स्पष्ट बिंदु नहीं होता. इस रडार की एक और बड़ी ताकत इसका लो-फ्रीक्वेंसी सिग्नलों पर निर्भर होना है. आधुनिक स्टील्थ विमान आमतौर पर हाई-फ्रीक्वेंसी रडार से बचने के लिए डिजाइन किए जाते हैं, लेकिन वे लो-फ्रीक्वेंसी बैंड में उतने प्रभावी नहीं होते. इसी कारण PCLR जैसे सिस्टम स्टील्थ प्लेटफॉर्म के खिलाफ ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं. PCLR का सबसे बड़ा ऑपरेशनल लाभ इसकी पूर्ण पैसिव प्रकृति है. चूंकि यह कोई सिग्नल प्रसारित नहीं करता, इसलिए इसे इलेक्ट्रॉनिक सपोर्ट मेजर्स के जरिए पकड़ना लगभग असंभव होता है. यह एंटी-रेडिएशन मिसाइलों से भी सुरक्षित रहता है, जो आमतौर पर रडार के निकलने वाले सिग्नलों को ट्रैक करके हमला करती हैं. इसके अलावा पारंपरिक जैमिंग तकनीकों का भी इस पर सीमित असर होता है. इसे जाम करने के लिए बड़े पैमाने पर FM ब्रॉडकास्ट बैंड को बाधित करना पड़ेगा, जो तकनीकी रूप से मुश्किल होने के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील कदम माना जाएगा.

क्‍यों है खास?

LODN की व्यापक अवधारणा में PCLR को किसी पारंपरिक रडार के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि एक पूरक सेंसर लेयर के रूप में देखा जा रहा है. जहां VHF रडार शुरुआती चेतावनी और प्राथमिक डिटेक्शन देते हैं, वहीं हाई-फ्रीक्वेंसी सिस्टम लक्ष्य की सटीक ट्रैकिंग और हथियार प्रणालियों को क्यू प्रदान करते हैं. PCLR इन सभी के बीच साइलेंट डिटेक्शन और ट्रैक कन्फर्मेशन जोड़ता है, जिससे सेंसर फ्यूज़न के जरिए गलत अलार्म की संभावना कम होती है और डिटेक्शन की विश्वसनीयता बढ़ती है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, PCLR सिस्टम इस समय इंटीग्रेशन ट्रायल्स के दौर से गुजर रहा है. इन परीक्षणों में अन्य रडार सिस्टम के साथ सेंसर फ्यूज़न, कमांड एंड कंट्रोल इंटरफेस और रियल-टाइम ट्रैकिंग क्षमता को परखा जा रहा है. यदि ये ट्रायल्स सफल रहते हैं, तो यह भारत की एयर सर्विलांस क्षमता को वास्तव में नेटवर्क्ड और लेयर्ड सिस्टम में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleAjit Doval Salary: 7 साल PAK में जासूसी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अचूक बनाया-भारत के ‘जेम्स बॉन्ड’ कितनी सैलरी? | Ajit Doval Salary-Net Worth-Cars Collection: Know Caste-Wife Aruni Love Story, IPS To NSA Story News Hindi
Next Article PM Kisan Yojana: फरवरी में आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? की है ये गलती तो रुक जाएंगे पैसे, अभी करें ठीक | PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment Expected Release in February 2026; Key Tasks to Secure Your Rs 2,000 Payment
HawkNews
  • Website

Related Posts

neet exam| NEET Exam News: संसदीय समिति NTA से करेगी सवाल-जवाब, दोबारा हुई NEET-UG परीक्षा से क्या सीखा? AI पर भी होगी चर्चा

July 1, 2026

Petrol Diesel Price: दिल्ली से पटना तक क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? भुवनेश्वर में क्यों बढ़ी कीमत | Petrol Diesel Price Today 1July India City-wise Fuel Rates Latest News Update Hindi

July 1, 2026

कम जमीन में चाहिए बड़ा मुनाफा, तो इन 5 पेड़ों की करें खेती और बन जाएं करोड़पति

July 1, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,965)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

neet exam| NEET Exam News: संसदीय समिति NTA से करेगी सवाल-जवाब, दोबारा हुई NEET-UG परीक्षा से क्या सीखा? AI पर भी होगी चर्चा

July 1, 2026

Petrol Diesel Price: दिल्ली से पटना तक क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? भुवनेश्वर में क्यों बढ़ी कीमत | Petrol Diesel Price Today 1July India City-wise Fuel Rates Latest News Update Hindi

July 1, 2026

कम जमीन में चाहिए बड़ा मुनाफा, तो इन 5 पेड़ों की करें खेती और बन जाएं करोड़पति

July 1, 2026

फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, जिसमें म्बाप्पे ने दो गोल करके विश्व कप में मेस्सी के गोलों की बराबरी की। | फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, जिसमें म्बाप्पे ने विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में मेस्सी की बराबरी की।

July 1, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

neet exam| NEET Exam News: संसदीय समिति NTA से करेगी सवाल-जवाब, दोबारा हुई NEET-UG परीक्षा से क्या सीखा? AI पर भी होगी चर्चा

July 1, 2026

Petrol Diesel Price: दिल्ली से पटना तक क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? भुवनेश्वर में क्यों बढ़ी कीमत | Petrol Diesel Price Today 1July India City-wise Fuel Rates Latest News Update Hindi

July 1, 2026

कम जमीन में चाहिए बड़ा मुनाफा, तो इन 5 पेड़ों की करें खेती और बन जाएं करोड़पति

July 1, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.