Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Ex Navy Chief got SIR Notice: SIR प्रक्रिया के तहत पूर्व नेवी चीफ एडमिरल अरुण प्रकाश को पहचान सत्यापन के लिए 18 किलोमीटर दूर बुलाने पर विवाद खड़ा हो गया है. 82 साल की उम्र में मिले नोटिस पर उन्होंने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए. सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से चर्चा में है.
Ex वी चीफ एडमिरल अरुण प्रकाश को SIR का नोटिस. (फोटो X)नई दिल्ली: देश में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर चल रही बहस के बीच अब एक नया मोड़ आ गया है. इस बार सवाल उठाने वाले कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश हैं. 82 साल की उम्र में पहचान सत्यापन के लिए 18 किलोमीटर दूर बुलाए जाने पर उन्होंने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सार्वजनिक रूप से सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि एडमिरल अरुण प्रकाश न सिर्फ देश के पूर्व नेवी चीफ रह चुके हैं, बल्कि 1971 युद्ध के वीरता पुरस्कार विजेता और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं. ऐसे में SIR नोटिस को लेकर उनकी नाराजगी ने SIR प्रक्रिया की व्यावहारिकता पर नई बहस छेड़ दी है.
I neither need, nor have ever asked for any special privileges since retirement 20 yrs ago. My wife & I had filled the SIR forms as reqd & were pleased to see our names figured in the Goa Draft Electoral Roll 2026 on the EC website. We will, however comply with EC notices. 1/2 https://t.co/l5iqtjoO8D

