Last Updated:
Assam Earthquake News: असम में अफगानिस्तान की तीव्रता का भूकंप आया, जिससे नार्थईस्ट के सभी राज्य ही नहीं, बंगाल और भूटान तक हिल गए. हालांकि, अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, वो डराने वाले हैं
भूकंप का असर असम के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी देखा गया.गुवाहाटी. असम में रविवार को उस वक्त लोग सहम गए जब वहां की धरती अचानक हिलते लगी. राज्य के उदलगुरी के पास भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है. भूकंप इतना जबर्दस्त था कि असम के साथ ही भूटान से पश्चिम बंगाल तक के कुछ इलाके हिल गए. भूकंप की वजह से अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. खास बात है कि अफगानिस्तान में पिछले दिनों जो भूकंप आया था, उसकी तीव्रता भी रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई थी, जो कि 5.8 से 2 प्वॉइंट ही ज्यादा है. इस भूकंप में 2200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और कई घर तबाह हो गए.
Assam Earthquake Live Updates:
* असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “असम में आज 5.6 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र उदलगुरी के पास था. अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हम स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं.”
* असम के अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. किसी तरह के जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है.
Rakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

