Last Updated:
Assam Earthquake: असम में आज तड़के 2:25 बजे 5 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटके गुवाहाटी समेत कई इलाकों में महसूस किए गए. किसी नुकसान की खबर नहीं है.
भूकंप के झटके महसूस हुए. (File Photo)
Assam Earthquake: भारत में सुबह-सुबह धरती कांपी है. असम में आज तड़के भूकंप ने सबको हिला दिया. असम की राजधानी गुवाहाटी समेत असम के कई इलाकों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. फिलहाल, इस भूकंप से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है.
दरअसल, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, गुरुवार तड़के असम के मोरिगांव जिले में रिक्टर पैमाने पर पांच तीव्रता का भूकंप आया. NCS के अनुसार, भूकंप तड़के 2:25 बजे 16 किलोमीटर की गहराई पर आया. भूकंप के झटके गुवाहाटी, शिलांग और असम के अन्य हिस्सों के साथ-साथ बांग्लादेश, भूटान और चीन में भी महसूस किए गए.
खबरों के मुताबिक, झटके इतने तेज थे कि गुवाहाटी और आसपास के इलाकों के लोग जाग गए. हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
इससे पहले मंगलवार तड़के बंगाल की खाड़ी में रिक्टर स्केल पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया. NCS के मुताबिक, भूकंप सुबह 6:10 बजे 91 किलोमीटर की गहराई में आया. भूकंप के झटके ओडिशा में महसूस किए गए थे.
Delhi,Delhi,Delhi
February 27, 2025, 05:26 IST

