Last Updated:
Earthquake News Today: अफगानिस्तान से लेकर भारत के जम्मू-कश्मीर और सिक्किम तक मंगलवार की आधी रात धरती कांप उठी. अफगानिस्तान में कुछ घंटों के भीतर कई भूकंप आए, जबकि भारत में भी दो जगह झटके महसूस किए गए. आधी रात में धरती हिलने से लोगों में डर फैल गया. राहत की बात है कि अभी तक कहीं से भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
Earthquake Today: भारत से लेकर अफगानिस्तान तक आज यानी मंगलवार को धरती कांपी है. अफगानिस्तान में तो एक बार नहीं, बल्कि कई बार धरती कांपी है. 1 सितंबर 2026 को अफगानिस्तान में पहला भूकंप रात करीब एक बजे आया. इसके बाद तो कुछ देर के अंतराल पर कई भूकंप आए. वहीं, भारत के जम्मू और कश्मीर और सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. इन भूकंप की तीव्रता अलग-अलग मापी गई. फिलहाल, इस भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि, आधी रात में भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया.
एनसीएस यानी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अफगानिस्तान में पहला भूकंप 1 बजकर 6 मिनट आया. इस भूकंप की तीव्रता 4.4 रिक्टर स्केल पर मापी गई. इस भूकंप की गहराई धरती से 132 किलोमीटर अंदर थी.
अफगानिस्तान में भूकंप
अफगानिस्तान में दूसरा भूकंप 3 बजकर 14 मिनट पर आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई. इस भूकंप की गहराई 127 किलोमीटर अंदर थी. यह फैजाबाद से 99 किलोमीटर साउथ ईस्ट में आया. इसके कुछ मिनट बाद ही अफगानिस्तान में एक और भूकंप आया. 3 बजकर 31 मिनट पर अफगानिस्तान में तीसरा भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई. यह काबुल से 105 किलोमीटर ईस्ट में था.
भारत में कहां-कहां कांपी धरती
वहीं, भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आधी रात को 1 बजकर 54 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई. इस भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. इसके अलावा, सिक्किम में भी आधी रात को ही भूकंप के झटके महसूस किए गए. सिक्किम के मंगन में रात में 1 बजकर 48 मिनट पर भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 थी.
भूकंप से सहमे लोग
इस तरह आधी रात से तड़के आए भूकंप से खलबली मच गई है. भूकंप के झटकों से लोगों की नींद टूट गई. आधी रात को धरती हिलने से लोग सहम गए. राहत की बात यह है कि इन सभी भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. फिलहाल, विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
नेपाल में आई थी तबाही
कश्मीर से लेकर सिक्किम के मंगन जिले में ये झटके ऐसे समय में महसूस किए गए, जब पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड से हालात खराब हैं. बाढ़ के बीच 29 अगस्त को नेपाल में अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी रहा. नेपाल बाढ़ में अब तक 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. नुवाकोट और रसुवा ज़िलों में ज्यादा तबाही मची है.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें

