Entertainment
oi-Ankur Sharma
Disha Salian: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा कि ‘दिशा सालियान (28) की मौत में किसी भी तरह के संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है, उसके ‘प्राइवेट पार्ट’ पर किसी तरह के चोट नहीं थे, यौन और या शारीरिक हमले के कोई संकेत नहीं मिले लेकिन मामले की जांच जारी है।’
रिपोर्ट में आदित्य ठाकरे का भी जिक्र किया गया है। कहा गया है कि उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है, उनका इस केस में कोई रोल अभी तक सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि मुंबई के उत्तरी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में टीम मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

जिसे मूल रूप से आत्महत्या मानकर बंद कर दिया गया था लेकिन दिशा के पिता सतीश सालियान का कहना था कि ‘उनकी बेटी के साथ रेप हुआ था और उसे बर्बरता पूर्वक मारा गया था इसलिए इस मामले की जांच CBI से करवाई जाए।’
आपको बता दें कि एसआईटी का यह बयान दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में आया है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। मालूम हो कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर, जून 2020 में मृत पाई गई थीं।
Disha Salian की पार्टी में शामिल हुए थे आदित्य ठाकरे
अपनी याचिका में, सतीश सालियान ने दावा किया कि ‘8 जून 2020 को दिशा ने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें आदित्य ठाकरे शामिल हुए थे, जिनके साथ उनके अंगरक्षक, अभिनेता सूरज पंचोली और डीनो मोरिया समेत अन्य लोग भी थे। प्रत्यक्षदर्शी खातों का हवाला देते हुए, उन्होंने याचिका में दावा किया कि ‘दिशा के साथ “सामूहिक बलात्कार किया गया, उसे जबरदस्ती रोका गया और क्रूर यौन हमला किया गया।’
सामूहिक बलात्कार के आरोप बेबुनियाद
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नागरकर ने दिशा के पिता द्वारा लगाए गए सामूहिक बलात्कार के आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया। नागरकर ने स्पष्ट किया कि 2020 की क्लोजर रिपोर्ट “केवल मामले में की गई वैज्ञानिक जांच और बोरीवली पोस्टमार्टम सेंटर द्वारा जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आधारित थीट जिसमें यौन या शारीरिक हमले के कोई संकेत नहीं मिले।
यौन या शारीरिक हमले के कोई संकेत नहीं
जांच से पता चला कि दिशा की मौत से पहले वह बहुत नशे में थी, जिसकी पुष्टि कलिना प्रयोगशाला की एक फोरेंसिक रिपोर्ट से हुई है। घटना की रात के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की जांच की गई, लेकिन ‘कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि नहीं देखी गई।’
आदित्य ठाकरे को क्लीनचिट! संजय राउत ने कही बड़ी बात ( Disha Salian)
मुंबई पुलिस की एसआईटी की रिपोर्ट में आदित्य ठाकरे को क्लीनचिट दिए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, ‘अब, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस , नारायण राणे के बेटे नितीश राणे, देवेंद्र फडणवीस, अन्य भाजपा नेता, एकनाथ शिंदे, इन सभी को शिवसेना (यूबीटी) और आदित्य ठाकरे से माफी मांगनी चाहिए, इन सभी ने एक युवा नेता को बदनाम करने की कोशिश की है।’
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | On Mumbai Police SITs report to Bombay High Court ruling out foul play in Disha Salian death case, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “Now, Maharashtra CM Devendra Fadnavis should apologise (to Aaditya Thackeray). Narayan Ranes son Nitish… pic.twitter.com/FOusGlckuZ
— ANI (@ANI) July 3, 2025 “>
-

Shefali Jariwala: ‘पल्स रूक गई थी,आंखें बंद थी’, मौत से चंद घंटे पहले कैसी थी शेफाली की हालत? करीबी ने बताया
-

Shefali Jariwala की मौत के बाद तोड़ी EX हसबैंड ने चुप्पी! तलाक के बाद भी ऐसा था रिश्ता, आखिरी बार क्या कहा था?
-

IND-W vs ENG-W: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट
-

‘या तो इसकी शादी हो गई है या फिर गर्लफ्रेंड का चक्कर है’, सालों बाद खुला संजना-बुमराह की मोहब्बत का राज?
-

Heart Attack: सिर्फ एक जिले में हार्ट अटैक से 22 दिन में 40 की मौत, प्रशासन के हाथ-पांव फूले
-

LPG Price: जुलाई के पहले दिन मिली खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए क्या हो गया रेट?
-

IAF Airstrip Scam: मां-बेटे ने मिलकर कैसे बेच दी एयरफोर्स की जमीन? 28 साल बाद हुआ एयरस्ट्रिप स्कैम का खुलासा
-

अखिलेश यादव के पास है करोड़ों की संपत्ति, क्या है कमाई का जरिया? सालाना आय जानकर रह जाएंगे दंग!
-

Shefali Jariwala Death: शेफाली ने मौत से पहले क्यों रखा था उपवास? खाली पेट लिया खास इंजेक्शन, बड़ा खुलासा
-

Ajab Gajab: मनचाही लड़की से शादी करो, रात बिताओ और छोड़ दो – यहां $850 में सब कुछ ‘लीगल’! कौन सी है जगह?
-

Raja Raghuvanshi Case: 2 मंगलसूत्र लेकर हनीमून पर गई थी सोनम, क्या राजा से पहले राज से भी कर ली थी शादी?
-

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
-

Sanjay Kapur नहीं इस शख्स को करीना कपूर बुलाती थीं जीजू, Karishma Kapoor से था कौनसा रिश्ता?
-

Gold Rate: महीने के पहले दिन क्या है सोने-चांदी का भाव? चेक करें अपने शहर में गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट
-

Akhilesh Yadav birthday: सीएम योगी ने एक्स पर दी शुभकामनाएं, सपा प्रमुख ने जवाब में क्या लिखा?

