Last Updated:
Disha Patani Firing Case: गैंगस्टर रोहित गोदारा ने बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें संत प्रेमानंद महाराज के अपमान का बदला लेने की बात कही गई है.
गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है.रोहित गोदाना ने क्या कहा?
इसके साथ ही इस पोस्ट में कहा गया कि ‘अगली बार फिर से इसने या किसी और ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उनके घर में से किसी को जिंदा नही छोड़ेंगे. ये संदेश सिर्फ इसके लिए ही नहीं है, बल्कि जितने भी फिल्म जगत के कलाकार और उनसे जुड़े लोग हैं, उन सभी के लिए है. जिस किसी ने भी हमारे धर्म और संतों संबंधी ऐसी कोई भविष्य में अपमानजनक हरकत की तो तैयार रहना, उसके परिणाम भुगतने के लिए. हमें हमारे धर्म की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं. हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे. हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक हैं, उनकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य हैं.’
CCTV खंगाल रही पुलिस
गैंगस्टर रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा माना जाता है और फिलहाल विदेश में बैठकर भारत में आपराधिक वारदातों को अंजाम दिलवा रहा है. उसने सोशल मीडिया के अलावा एक वॉइस मैसेज भेजकर भी हमले की जिम्मेदारी ली और सीधे चेतावनी दी कि फिल्म जगत से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने अगर भविष्य में संतों या धर्म के खिलाफ बयान दिया, तो अंजाम और भी गंभीर होगा.
बरेली के सिविल लाइंस स्थित चौपला के पास दिशा पाटनी का पैतृक घर हमेशा से शांत माहौल के लिए जाना जाता था, लेकिन अब वहां गैंगस्टर वार्निंग की गूंज ने सनसनी फैला दी है. पुलिस ने जांच तेज कर दी है और सोशल मीडिया पर फैली इस धमकी का तकनीकी विश्लेषण भी शुरू कर दिया है.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

