Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, July 25
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Dharmendra Pradhan Resignation LIVE Updates | CJP Jantar Mantar Protest | धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे और CJP के धरना खत्म करने पर क्या बोले राहुल गांधी
Hindi News

Dharmendra Pradhan Resignation LIVE Updates | CJP Jantar Mantar Protest | धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे और CJP के धरना खत्म करने पर क्या बोले राहुल गांधी

HawkNewsBy HawkNewsJuly 25, 2026No Comments16 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Dharmendra Pradhan Resignation LIVE Updates: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पीएम मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. इसके साथ ही सीजेपी ने भी जंतर मंतर पर अपना आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है. CJP के प्रवक्ताओं ने सरकार के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारी पहली मांग पूरी हो गई है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपना इस्तीफा दे दिया है. CJP अपना आंदोलन वापस लेती है.’

सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR वापस लेने पर सहमति जताई है. वहीं सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि भविष्य में CJP टीम और आंदोलन के आयोजकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

उधर प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली के सियासी गलियारे में भी खूब हलचल देखी गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की. उधर गृहमंत्री अमित शाह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली रवाना हो चुके हैं.

इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,’मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं. मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है. मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं.’

जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुखी है. यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है. भारत की युवा शक्ति ही इस देश की असली ताकत है. देश की युवा शक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है. जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ न उठाएं. देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री मोदी को भेज दिया है.

Dharmendra Pradhan Resign LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला पोस्ट, कहा- ‘बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए पद से अधिक महत्वपूर्ण देश…’

धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद के इस्तीफे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं. आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है.’

उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है. पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए मोदी जी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से NEET परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा.’

अमित शाह ने इसके साथ ही कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं. परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं. उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है.’

Dharmendra Pradhan Resign LIVE: पीएम मोदी ने प्रल्हाद जोशी को ही क्यों बनाया गया नया शिक्षा मंत्री? समझें प्लान

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. सरकार का मानना है कि संसदीय रणनीति और प्रशासनिक अनुभव रखने वाले जोशी NEET-UG विवाद के बाद मंत्रालय में स्थिरता ला सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…

Dharmendra Pradhan Resign LIVE: ‘लड़ाई अभी शुरू हुई, खत्म नहीं’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले पवन खेड़ा

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लड़ाई तो अभी शुरू हुई है, खत्म नहीं. कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि देश ने शिक्षा मंत्री को नौकरी से हटाया है न कि प्रधानमंत्री ने, लेकिन लड़ाई अभी शुरू हुई है. जब तक प्रधानमंत्री देश के युवाओं से माफी नहीं मांग लेते और 20 जुलाई को जो हिंसा हुई, पैलेट गन चलाई गईं, उसकी जवाबदेही तय नहीं होती, संघर्ष खत्म नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि देश के छात्रों और हमारी जो मांग थी, उनमें से अभी केवल एक मांग ही पूरी हुई है, लेकिन 20 जुलाई को छात्रों के साथ जो हिंसा हुई, उसकी जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी है. प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए, सिर्फ उस हिंसा के लिए नहीं, बल्कि उन छात्रों के लिए भी जिन्होंने इस संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाई. कोई भी इस गलतफहमी में न रहे कि यह संघर्ष का अंत है. यह संघर्ष की शुरुआत है. जवाबदेही तय करनी होगी, माफी मांगनी होगी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने होंगे.

Dharmendra Pradhan Resign LIVE: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति मुर्मू ने किया मंजूर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनकी जगह वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी अपने मौजूदा मंत्रालयों के साथ-साथ अब शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर…

Dharmendra Pradhan Resign LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरी BJP, इस्तीफे के बाद घर पर लगा दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान के प्रति अपना समर्थन खुलकर दिखाना शुरू कर दिया है. उनके सरकारी आवास पर शनिवार को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का लगातार पहुंचना जारी रहा. इसे भाजपा की ओर से एकजुटता और धर्मेंद्र प्रधान के प्रति भरोसा जताने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सबसे ताजा नेताओं में शामिल रहे, जो धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे. इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उनसे मिलने पहुंची थीं. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी उनके घर जाकर मुलाकात की, जबकि पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने भी धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर अपना समर्थन जताया.

इन लगातार मुलाकातों ने राजनीतिक गलियारों में यह संदेश दिया है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बावजूद भाजपा नेतृत्व पूरी तरह उनके साथ खड़ा है. पढ़ें विस्तार से खबर…

Dharmendra Pradhan Resign LIVE: ‘हम 40 दिन से चैन से सो नहीं पाए हैं…’ सीजेपी के आंदोलन पर क्या बोले अभिजीत दिपके के माता-पिता

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके के माता-पिता ने कहा कि ‘हम 40 दिन से चैन से सो नहीं पाए हैं, चाहते हैं कि वह राजनीति के बजाय समाज सेवा से जुड़े. अभिजीत की मां अनीता दिपके ने अपने आंसू रोकते हुए कहा, ‘मैं उससे जल्दी घर आने को कहूंगी. अगर वह नहीं आया, तो हम जाकर उसे वापस लाएंगे. मैं उसे कसकर गले लगाऊंगी और उसकी आरती उतारूंगी. पिछली बार जब वह यहां आया था, तो उसने यह कहते हुए मुझे आरती उतारने से रोक दिया था कि वह कोई खास व्यक्ति नहीं है.’ पढ़ें विस्तार से खबर…

Dharmendra Pradhan Resign LIVE: ‘मुझे विश्वास है कि…’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजनाथ सिंह का पोस्ट

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘युवाओं और विद्यार्थियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. श्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और हमारी सरकार के लिए हमारे विद्यार्थियों और युवाओं की भावनाओं का सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये प्रतिबद्धता सर्वोपरि हैं.’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘NEET परीक्षा, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधारों को लेकर विद्यार्थियों के मन में जो भी चिंताएं हैं, उनका पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जा रहा है. विद्यार्थियों की चिंताओं को गंभीरता से सुनना, उनका समाधान सुनिश्चित करना और उनमें यह विश्वास बनाना कि उनकी आवाज़ सुनी जाएगी और उनकी सभी समस्याओं का समाधान होगा, यही हमारी प्राथमिकता है.

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि अब हमारे युवा और विद्यार्थी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई, अपने सपनों और अपनी आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे और एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे. केंद्रीय मंत्री के रूप में श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक रहा है. सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान समावेशी, दूरदर्शी और नए भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप रहा है.’

Dharmendra Pradhan Resign LIVE: ‘हमें नहीं भूलना है कि…’ धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे और सीजेपी के धरना खत्म करने पर क्या बोले राहुल गांधी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘सबसे पहले ये हमारे छात्रों की जीत है. जो हिंदुस्तान का भविष्य हैं. शिक्षा व्यवस्था जो हमारी शान हुआ करती थी. पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था की पहचान थी. उस पर सालों से आक्रमण हो रहा है. उसे नियंत्रित किया जा रहा है, उसका निजीकरण किया जा रहा है. उस पर ये प्रतिक्रिया थी. बेरोजगारी को लेकर ये प्रतिक्रिया थी. हिंदुस्तान की जो आज हालत है, ये उसकी प्रतिक्रिया है. धर्मेंद्र प्रधान केवल एक प्रतीक हैं. भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था के विघटन का प्रतीक. उन्हें तो जाना ही था. अच्छा है कि वे गए, लेकिन अब शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए ठोस कदम सरकार को लेने होंगे. ये बहुत बड़ा मुद्दा है. RSS का हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था पर जो कब्जा है. अगर पीएम मोदी की गलती है तो उतनी ही गलती RSS की भी है, क्योंकि RSS ने दीमक का काम किया है और हमारी शिक्षा व्यवस्था को अंदर से खोखला कर दिया है… इसके लिए गहरे कदम उठाने होंगे जो मुझे नहीं लगता है कि ये ले सकते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, ‘छात्रों की दो और मांगें थीं जिन्हें हमें नहीं भूलना है. पहली मांग, जिन लोगों ने छात्रों पर आक्रमण किया, उन्हें मारा, उसके करने वाले और आयोजक, दोनों पर कार्रवाई होनी चाहिए. ये कार्रवाई छात्रों को दिखनी चाहिए. दूसरा ये कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए.’

Dharmendra Pradhan Resign LIVE: सीजेपी की कौन-कौन सी मांग, जिन पर सरकार ने जताई रजामंदी

सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR वापस लेने पर सहमति जताई है. दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़े करीब 15–20 FIR दर्ज हुए हैं. सरकार जल्द ही इन FIR की कॉपियां CJP को साझा करेगी. इन सभी मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी.

सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि भविष्य में CJP टीम और आंदोलन के आयोजकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. इस संबंध में सरकार के साथ ड्राफ्ट साझा किया गया है. मंगलवार तक सरकार लिखित गारंटी साझा करेगी.

Dharmendra Pradhan Resign LIVE: ‘5 हफ्ते बाद सरकार से फिर मिलेंगे…’ जंतर मंतर पर धरना खत्म करने के साथ CJP का ऐलान

CJP Jantar Mantar Protest Live Updates: सीजेपी ने जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान करते हुए कहा, ‘5 मांगों का चार्टर हमने सरकार को सौंपा है. 5 हफ्ते बाद सरकार से फिर मिलेंगे.’

Dharmendra Pradhan Resign LIVE: जंतर मंतर पर आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार के साथ बन गई बात

सीजेपी नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेपी नड्डा ने कहा, ‘एक लिखित मसौदा लेकर आए थे, जिसमें 4 बिंदु थे. इनके 5 प्वाइंट चार्टर को लागू किया जाए. उस पर विस्तार से चर्चा हुई. उनकी मांगों का लब्बोलुआब यह था कि दिल्ली और बीजेपीशासित राज्यों में जो FIR हुई है, उन्हें वापस लिए जाने की कॉपी देंगे.’

वहीं मुआवजे के बारे में सरकार ने कहा कि जो भी नियमों के तहत होगा उन्हें दिया जाएगा. जेपी नड्डा ने कहा, ‘ये इनकी मांग थी. मेरे खयाल से उन सबको सरकार ने स्वीकार किया है. मैं सभी प्रदर्शनकारियों से आग्रह करता हूं कि वे अपना आंदोलन वापस लें.’

इसके बाद सीजेपी नेताओं ने भी कहा कि सरकार ने हमारी सारी मांगें मान ली है और हम अपना आंदोलन वापस लेते हैं.

Dharmendra Pradhan Resign LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी, सीजेपी ने जंतर-मंतर पर खत्म किया धरना

CJP के प्रवक्ताओं ने सरकार के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘हमारी पहली मांग पूरी हो गई है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपना इस्तीफा दे दिया है. CJP अपना आंदोलन वापस लेती है.’

Dharmendra Pradhan Resign LIVE: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और एक करोड़ का मुआवजा, सरकार ने मानी सीजेपी की सारी मांगें

सरकार और सीजेपी की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम घोषणाएं हुई हैं. छात्रों की सबसे बड़ी मांग पूरी हो गई है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली में दर्ज 15-20 एफआईआर वापस लेने पर भी सहमति जता दी है.

सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, ‘सरकार ने सुनिश्चित किया है कि भविष्य में सीजेपी टीम पर एक्शन नहीं होगा’. सरकार एफआईआर की कॉपी साझा करेगी और मंगलवार तक लिखित गारंटी देगी.

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा, ‘एक करोड़ के मुआवजे पर सहमति बन गई है’. सरकार नियमों के तहत यह मुआवजा जल्द ही देगी.

Dharmendra Pradhan Resign LIVE: केंद्र सरकार और सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. मंच पर नड्डा और सिंह के साथ CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका मौजूद हैं. दास ने बताया कि सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं. प्रदर्शनकारियों से सभी FIR वापस ली जाएंगी. उन्होंने बताया कि सरकार से तीन राउंड बातचीत हुई है.

Dharmendra Pradhan Resignation LIVE Updates: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से अचानक क्यों दिया इस्तीफा? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बताई वजह

धर्मेंद्र प्रधान के अचानक से इस्तीफे ने सभी को चौंका दिया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इसकी वजह भी बताई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

Dharmendra Pradhan Resignation LIVE Updates: ‘2 मांगें अभी भी बाकी हैं…’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने आंदोलनकारी छात्रों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारी शिक्षा प्रणाली को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है. शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है. सड़कों पर आकर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डटकर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई.’

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘2 मांगें अभी भी बाकी हैं – प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो.’

राहुल गांधी ने लिखा, ‘ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है – अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है. इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है. डरो मत!.’

Dharmendra Pradhan Resignation LIVE Updates: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले सोनम वांगचुक?

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को सोनम वांगचुक ने लोकतंत्र की जीत करार दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह जीत सीधे सड़कों से निकले लोकतांत्रिक आंदोलन, शांति, धैर्य और निरंतर संघर्ष की जीत है. पढ़ें पूरी खबर…

IT’S A VICTORY OF DEMOCRACY

direct democracy… straight from the streets.

It’s a victory of peace, patience & persévérance.

Congratulations CJP, Gen Z of the nation and thank you all citizens for shedding fear and the fear of fear and rising up from every corner of the nation.… pic.twitter.com/rSLOfvba2R

— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 25, 2026

Dharmendra Pradesh Resignation Live Updates: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के जख्म पर अभिजीत दिपके ने छिड़का नमक, 2 महीने पुुराना पोस्ट किया शेयर

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दिपके खूब उत्साहित दिख रहे हैं. उन्होंने 16 मई को किए अपने पोस्ट को रिपोस्ट किया है. इसमें उन्होंने पूछा था कि ‘क्या हो अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं?’ इस पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए दिपके ने लिखा, ‘और आज, दोस्तों, हमें पता चल गया कि क्या हो सकता है.’

Dharmendra Pradesh Resignation Live Updates: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देकर क्या कहा?

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं. मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है. मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं.

उन्होंने लिखा कि भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ, उसके लिए मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं. 3 मई को हुई नीट यूजी की परीक्षा में सामने आई अनियमितता पाई गई. भारत सरकार ने इसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा को रद्द किया और पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई. इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी मोड में करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान हमारी प्रमुख प्राथमिकता यह रही कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की जाए. इसके लिए सरकार का समग्र दृष्टिकोण के तहत काम किया गया. इसमें भारत सरकार के साथ राज्य सरकार, विशेषकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. साथ ही छात्रों, अभिभावक और माता-पिता के सहयोग से 21 जून को यह परीक्षा पूर्ण हुई. यहां एक क्लिक में पढ़ें सारे अपडेट्स…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePralhad Joshi Education: कितने पढ़े-लिखे हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, कितनी है कुल संपत्ति | pralhad joshi education qualification net worth total assets new education minister
Next Article दतिया उपचुनाव: सीएम डॉ. मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- अब उसके कर्मों का हिसाब चुकाने का समय | दतिया उपचुनाव: विकास और केन-बेतवा के लाभों का भाजपा का वादा
HawkNews
  • Website

Related Posts

दतिया उपचुनाव: सीएम डॉ. मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- अब उसके कर्मों का हिसाब चुकाने का समय | दतिया उपचुनाव: विकास और केन-बेतवा के लाभों का भाजपा का वादा

July 25, 2026

Pralhad Joshi Education: कितने पढ़े-लिखे हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, कितनी है कुल संपत्ति | pralhad joshi education qualification net worth total assets new education minister

July 25, 2026

scorpio big success july 26 new beginning aaj ka Vrishchik rashifal in hindi

July 25, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,545)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

दतिया उपचुनाव: सीएम डॉ. मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- अब उसके कर्मों का हिसाब चुकाने का समय | दतिया उपचुनाव: विकास और केन-बेतवा के लाभों का भाजपा का वादा

July 25, 2026

Dharmendra Pradhan Resignation LIVE Updates | CJP Jantar Mantar Protest | धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे और CJP के धरना खत्म करने पर क्या बोले राहुल गांधी

July 25, 2026

Pralhad Joshi Education: कितने पढ़े-लिखे हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, कितनी है कुल संपत्ति | pralhad joshi education qualification net worth total assets new education minister

July 25, 2026

scorpio big success july 26 new beginning aaj ka Vrishchik rashifal in hindi

July 25, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

दतिया उपचुनाव: सीएम डॉ. मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- अब उसके कर्मों का हिसाब चुकाने का समय | दतिया उपचुनाव: विकास और केन-बेतवा के लाभों का भाजपा का वादा

July 25, 2026

Dharmendra Pradhan Resignation LIVE Updates | CJP Jantar Mantar Protest | धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे और CJP के धरना खत्म करने पर क्या बोले राहुल गांधी

July 25, 2026

Pralhad Joshi Education: कितने पढ़े-लिखे हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, कितनी है कुल संपत्ति | pralhad joshi education qualification net worth total assets new education minister

July 25, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.