16 डिग्री तक गिरा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, यह पहली बार था जब अक्टूबर में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। हालांकि, उत्तरी दिल्ली में रिज वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले साल अक्टूबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस था।
15 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर के आखिरी 10 दिनों के दौरान रात का तापमान ज्यादातर 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि रविवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने ये भी बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा हो सकता है और ये बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
दिल्ली में अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम जानिए
हालांकि, बुधवार तक फिर से ये गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। IMD ने कहा कि अगले छह दिनों में दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब था। अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान 33-34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली का AQI 155 पर मध्यम श्रेणी में बना रहा।

