आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध रहेगी। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 13 डिग्री तक रह सकता है। 8 मार्च को अधिकतम तापमान 30 से 32 और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 9 मार्च से दोपहर बाद आंशिक बादल दिख सकते हैं। 9 से 11 मार्च तक गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री और न्यूनतम 15 से 18 डिग्री तक रह सकता है। 12 मार्च को तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 31 से 33 और न्यूनतम 16 से 18 डिग्री तक रह सकता है।
होली के दिन हो सकती है बारिश
स्काईमेट के अनुसार 4 और 5 मार्च को हवाएं काफी तेज थीं। इसकी वजह से मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो रही थी। अब हवाओं की रफ्तार कम हो गई है। इससे तापमान बढ़ने लगा है। आने वाले वीकेंड पर दोपहर के समय मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है। 9 मार्च को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों के पास आ रहा है। 8 मार्च को पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, खासकर दिल्ली में हवा की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। इसकी वजह से तापमान में इजाफा होगा।
11 मार्च के आसपास एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत में सक्रिय होगा। इसका असर मैदानी इलाकों तक भी आ होली के दिन हल्की बौछारें पड़ सकती हैंसकता है। हफ्ते की शुरुआत में तापमान अधिक तेजी से बढ़ेगा। 11 से 14 मार्च के बीच तापमान में इजाफा होगा। हफ्ते के मध्य तक गर्मी बढ़ती रहेगी। वहीं होली का त्योहार इस बार गर्म रहने की संभावना है। हालांकि । तापमान बढ़ने के बावजूद हल्की बारिश से थोड़ी राहत भी मिल सकती है।

