Last Updated:
IMD Weather Live Updates: कश्मीर से लेकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 27 और 28 तारीख को वेस्टर्न हिमालयी इलाके में कई जगहों पर हल्की, मध्यम बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. कुछ जगहों पर भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है.
दिल्ली और उससे सटे नोएडा में बारिश की फुहारों ने ठंड को बढ़ा दिया है.Today Weather News: मौसम ने एकाएक करवट बदल लिया है. उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड चुभने लगी हैं. कश्मीर से लेकर पंजाब, दिल्ली के रास्ते मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है. रूक-रूक कर हो रही बारिश की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों मंगलवार की सुबह से ही अंधेरा छाया हुआ. मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज का रिपोर्ट जारी किया है. खुद ही देखें
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. ये एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई. सबसे ज्यादा बारिश पालम में हुई, जहां सुबह के घंटों में करीब 3.4 मिमी (कुछ रिपोर्ट्स में 14-15 मिमी तक का उल्लेख, लेकिन आधिकारिक 3 घंटे डेटा में 3.4 मिमी) दर्ज हुआ, जबकि रिज क्षेत्र में 3.0 मिमी, पीतमपुरा में 2.0 मिमी, जनकपुरी में 1.5 मिमी, मयूर विहार में 1.0 मिमी और आयानगर में मात्र 0.1 मिमी बारिश हुई. सफदरजंग और लोदी रोड पर सिर्फ ट्रेस (बहुत कम) बारिश दर्ज हुई। इस दौरान IMD ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया, साथ ही गरज-चमक, ओले और 40-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं की चेतावनी दी, जिससे शहर में ठंड बढ़ गई और हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जगी.
Daily Weather Briefing English (27.01.2026)
Due to active Western disturbance, light/moderate rainfall/snowfall at many places likely over Western Himalayan region on 27th & 28th with isolated heavy falls and hailstorm on 27th January, 2026.

