Last Updated:
Delhi Government School News: दिल्ली सरकार ने 2024-25 में 56 सरकारी स्कूलों को चिन्हित किया है, जहां कक्षा 9वीं और 11वीं का पास प्रतिशत 45% से कम है. इन स्कूलों में वरिष्ठ अधिकारियों को मेंटर नियुक्त कर शिक्षा …और पढ़ें
Delhi Govt School: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 56 मेंटर्स नियुक्त किए गए हैं.
मेंटर्स की भूमिका और ज़िम्मेदारी
प्रत्येक मेंटर को एक-एक स्कूल की ज़िम्मेदारी दी गई है. ये अधिकारी लगातार पूरे शैक्षणिक सत्र और अगले सत्र (2025-26) तक स्कूलों का मार्गदर्शन करेंगे. हर पंद्रह दिन में एक बार वे संबंधित स्कूल का दौरा करेंगे और अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग के MIS पोर्टल पर अपलोड करेंगे. इस रिपोर्ट में छात्र उपस्थिति, शिक्षण गुणवत्ता, विषय-वार प्रदर्शन, शिक्षण-सामग्री का उपयोग और स्कूल से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी.
“मिशन मैथमैटिक्स” और एनरिचमेंट क्लासेस की निगरानी
ज़िला और ज़ोनल स्तर पर भी निगरानी
इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए ज़िला और ज़ोनल अधिकारी भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे. वे मेंटर्स की रिपोर्टों की समीक्षा करेंगे और ज़रूरत पड़ने पर स्कूलों को अतिरिक्त संसाधन या सहायता उपलब्ध कराएंगे. यदि किसी विद्यालय में लगातार खराब प्रदर्शन पाया गया, तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी.
शिक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में बड़ा कदम
पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin…और पढ़ें
पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin… और पढ़ें

